स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम
अगर Proton VPN से जुड़े हुए स्ट्रीम करते समय आपको दिक्कत आ रही है, तो इन समाधानों से ज़्यादातर समस्याएं हल हो जाएंगी।
स्ट्रीम सुविधा VPN Plus, Proton Unlimited और बाकी सभी पेड Proton VPN प्लैन के साथ उपलब्ध है। अगर आप Proton Free पे हैं, तो स्ट्रीम कवरेज के लिए आपको अपग्रेड करना होगा।
Proton VPN के साथ कौन सी स्ट्रीम सर्विसेज़ कंपैटिबल हैं, यह जानने के लिए हमारा स्ट्रीम सेटअप गाइड देखें।
1. किसी दूसरे सर्वर से कनेक्ट करें
किसी आस-पास के देश में ऐसा सर्वर ढूंढें जिसका सर्वर लोड कम हो।
2. अपना कैश और कुकी हटाएं
- अगर आप अपने ब्राउज़र से स्ट्रीम कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश और कुकी हटाएं।
- अगर आप Windows, macOS या Linux ऐप से स्ट्रीम कर रहे हैं, तो अपना DNS कैश हटाने की कोशिश करें।
3. निजी ब्राउज़िंग या इंकॉग्निटो मोड इस्तेमाल करें
अगर आप अपने ब्राउज़र से स्ट्रीम कर रहे हैं, तो निजी या इंकॉग्निटो विंडो इस्तेमाल करें। इससे कैश किया हुआ डाटा बायपास हो जाता है और ज़्यादातर एक्सटेंशन अक्षम हो जाते हैं।
4. अपना डिवाइस और Proton VPN ऐप वापिस शुरु करें
Proton VPN से डिस्कनेक्ट करें और अपना डिवाइस वापिस शुरु करें। डिवाइस के वापिस शुरु हो जाने के बाद, स्ट्रीम करने से पहले VPN से रिकनेक्ट करें।
5. अपने ऐप अपडेट करें
पक्का करें कि आप Proton VPN के लेटेस्ट संस्करण पे हैं। ज़रूरत पड़ने पे अपनी स्ट्रीम सर्विस और ब्राउज़र ऐप को भी अपडेट करें।
6. अपनी स्ट्रीम सर्विस की सदस्यता चेक करें
पक्का करें कि आपकी स्ट्रीम सर्विस की सदस्यता चालू है। स्ट्रीम सर्विस की सदस्यताएं VPN प्लैन में शामिल नहीं होती हैं।
7. VPN से कनेक्ट करने से पहले अपनी स्ट्रीम सर्विस में साइनइन करें
कुछ स्ट्रीम सर्विसेज़ बेहतर काम करती हैं अगर आप VPN से कनेक्ट होने से पहले साइनइन कर लेते हैं।
8. प्रॉक्सी, ऐड ब्लॉकर और एक्सटेंशन अक्षम करें
ये कभी-कभी स्ट्रीम की समस्याएं पैदा कर सकते हैं। अगर नीचे दी गई चीज़ों में से कोई सक्षम है, तो उसे बंद करने की कोशिश करें:
- प्रॉक्सी एक्सटेंशन
- ऐड ब्लॉकर (जिनमें Proton VPN का NetShield शामिल है)
- वीडियो डाउनलोडर एक्सटेंशन
इसके बाद अपने ब्राउज़र को रीफ्रेश करें।
9. अपना VPN प्रोटोकॉल बदलें
जानें कि अपना प्रोटोकॉल कैसे बदलें
(अगर आप Ivi या Kinopoisk जैसी कोई रूसी स्ट्रीम सर्विस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Stealth या WireGuard® TCP इस्तेमाल करें।)
10. IP और DNS लीक चेक करें
इससे पक्का होता है कि आपकी स्ट्रीम सर्विस आपका असली IP पता या DNS जानकारी नहीं देख सकती।
- एक Plus सर्वर से कनेक्ट करें।
- अपना IP पता चेक करने के लिए protonvpn.com/what-is-my-ip-address पे जाएं, या अपना IP पता, WebRTC और DNS चेक करने के लिए ipleak.net(नई विंडो) पे जाएं।
- पक्का करें कि दिखाया गया IP पता ऐप में दिखाए गए Proton VPN IP से मेल खाता हो।
- अगर IP पता मेल नहीं खाता या लीक है, तो DNS over HTTPS अक्षम करें।
- अगर आप Avast Real Site या Comodo Secure DNS जैसा एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पक्का करें कि वह आपका DNS ओवरराइड नहीं कर रहा हो।
DNS लीक और उन्हें रोकने के तरीकों के बारे में और जानें
11. स्थान सेवाएं बंद करें (iOS)
स्थान सेवाएं iPhone या iPad पे स्ट्रीम में रुकावट डाल सकती हैं। आप इन्हें अपनी डिवाइस सेटिंग में अक्षम कर सकते हैं।
12. अपने डिवाइस का टाइमज़ोन अपने VPN स्थान के मुताबिक सेट करें
कुछ स्ट्रीम सर्विसेज़ (जैसे UK का Channel 4) काम नहीं करतीं अगर आपका डिवाइस आपके VPN स्थान वाले टाइमज़ोन में नहीं है।
जिस देश से आप जुड़े हुए हैं, उसके मुताबिक अपने डिवाइस का समय बदलें।
13. जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्विट्ज़रलैंड में Netflix कैटलॉग में देरी
जब आप जर्मनी, फ्रांस, इटली या स्विट्ज़रलैंड के सर्वर से कनेक्ट करते हैं, तो हो सकता है कि लोकल Netflix कैटलॉग तुरंत न दिखे। ऐसा यूरोपीय डाटा पोर्टेबिलिटी कानूनों की वजह से है।
उस देश में Netflix एक्सेस करने के लिए Proton VPN इस्तेमाल करने के कुछ हफ्तों बाद कैटलॉग अपडेट हो जाना चाहिए।
नोट: हमेशा अपने ही खाते से स्ट्रीम करें, और जो स्ट्रीम सर्विस आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसके नियम और शर्तें फॉलो करें।