YouTube स्ट्रीम संबंधी समस्याएं
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम
अगर Proton VPN से जुड़े हुए YouTube देखने में दिक्कत हो रही है, तो ये टिप्स समस्या हल करने में मदद करेंगे।
YouTube स्ट्रीम के एरर समझाए गए हैं
साइनइन करना आवश्यक है
अगर YouTube अपना कंटेंट एक्सेस करने के लिए साइनइन करने को कहे, तो इसकी वजह आपकी डिवाइस पे असामान्य गतिविधि का पता चलना हो सकता है (जैसे VPN इस्तेमाल करना या कोई कम लोकप्रिय ब्राउज़र)।
हालांकि, बिना किसी स्पष्ट वजह के भी हमें साइनइन की ज़रूरत ज़्यादा देखने को मिल रही है। इसलिए हो सकता है कि YouTube ऐसी नीति की तरफ बढ़ रहा हो जिसमें कंटेंट देखने के लिए सबको साइनइन करना पड़े।
VPN/प्रॉक्सी का पता चलने का एरर
इसका मतलब है कि YouTube को पता चल गया है कि आप VPN इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो सकता है कि वो आपके VPN IP पते को हमसे लिंक करने में सफल रहे हैं।
ये एरर आपकी तरफ से असामान्य गतिविधि का पता चलने की वजह से भी हो सकता है।
समस्या निवारण टिप्स
दूसरा सर्वर आज़माएं
अगर आप जो कंटेंट देखना चाहते हैं वो किसी खास स्थान तक सीमित नहीं है, तो किसी दूसरे देश के सर्वर से कनेक्ट करें, यह बेहतर रह सकता है।
Tor सर्वर इस्तेमाल न करें
हमें Proton कम्युनिटी के कई सदस्यों से शिकायतें मिली हैं, जिन्हें Tor सर्वर से जुड़े हुए YouTube एक्सेस करने में समस्या आई है।
अब भी दिक्कत हो रही है?
स्ट्रीम की समस्याएं हल करने में ज़्यादा मदद के लिए हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें।