Proton VPN होमपेज

नए उपयोगकर्ताओं के लिए सेटअप गाइड

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
Proton VPN ऐप्स

Proton VPN समुदाय में आपका स्वागत है। ये गाइड आपके डिवाइस के लिए सही Proton VPN ऐप डाउनलोड करने और इंस्टॉल करने में मदद करेगी। ये हमारे नए उपयोगकर्ताओं से मिलने वाले कुछ ज़्यादा आम सवालों के जवाब भी देगी।

आपकी ऑनलाइन गतिविधि को सुरक्षित और निजी बनाने से आप सिर्फ कुछ कदम दूर हैं। चलिए शुरू करें!

Proton VPN कैसे इंस्टॉल करें

आप Proton VPN को सभी प्रमुख लोकप्रिय प्लैटफॉर्म पे इंस्टॉल कर सकते हैं:

Android

ज़्यादातर गैर-Apple स्मार्टफोन और टैबलेट Android ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके पास iPhone या iPad नहीं, बल्कि कोई और स्मार्टफोन या टैबलेट है, तो उस पे Android चलेगा।

जानें कि Proton VPN Android ऐप कैसे इंस्टॉल करें

iOS और iPadOS

अगर आपके पास Apple iPhone है, तो उस पे iOS चलता है। अगर आपके पास Apple iPad है, तो उस पे iPadOS (जो iOS से बहुत मिलता-जुलता है, लेकिन बड़ी स्क्रीन और उससे मिलने वाले अतिरिक्त उपयोगों के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है) चलता है।

जानें कि Proton VPN iOS ऐप कैसे इंस्टॉल करें

Windows

अगर आपका लैपटॉप या डेस्कटॉप PC है, तो संभावना है कि उस पे Microsoft Windows चलता है।

जानें कि Proton VPN Windows ऐप कैसे इंस्टॉल करें

macOS

अगर आपके पास Apple का लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर (जैसे MacBook, iMac, Mac Mini, या Mac Studio) है, तो उस पे macOS चलता है।

जानें कि Proton VPN macOS ऐप कैसे इंस्टॉल करें

Linux

Linux एक ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसकी दर्जनों अलग-अलग डिस्ट्रिब्यूशन हैं। अगर आपको Linux सुनने में अनजान लगता है, तो संभावना है कि आप उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

Proton VPN आधिकारिक तौर पे Ubuntu GNOME और Debian GNOME पे सहायता प्राप्त है। ये दूसरी Linux डिस्ट्रिब्यूशन पे भी चल सकता है, लेकिन इनके लिए सहायता सीमित हो सकती है।

जानें कि Linux पे Proton VPN क्लाइंट कैसे इंस्टॉल करें

ब्राउज़र एक्सटेंशन

Chrome और Firefox के लिए स्टैंड-अलोन Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन इंटरनेट ब्राउज़ करते वक्त आपकी निजता की सुरक्षा का एक आसान और सुविधाजनक तरीका देते हैं।

जानें कि Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन कैसे इंस्टॉल करें

Android TV

Android TV कुछ TV में पहले से बिल्ड होता है और स्ट्रीम करने वाले कई तरह के स्टिक और बॉक्स इसका इस्तेमाल करते हैं, जो किसी भी खाली HDMI पोर्ट वाले TV में लगाए जा सकते हैं। अगर आपके पास Android TV नहीं है, तो आप कुछ उदाहरण इस आर्टिकल में(नई विंडो) देख सकते हैं।

जानें कि Proton VPN Android TV ऐप कैसे इंस्टॉल करें

Fire TV और Fire TV Stick

Fire TV, Amazon का एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जो Amazon के अपने TV और स्ट्रीम करने वाले डिवाइस, और कुछ तीसरें-पार्टी डिवाइस पे चलता है। ऐसा सबसे मशहूर डिवाइस Fire TV Stick है (जिसे firestick भी कहा जाता है)।

जानें कि Amazon Fire TV या Fire TV Stick पे Proton VPN कैसे इंस्टॉल करें

Apple TV

अगर आपके TV से जुड़ा स्ट्रीम करने वाला डिवाइस Apple का बना है, तो वो एक Apple TV(नई विंडो) है।

जानें कि Proton VPN Apple TV ऐप कैसे इंस्टॉल करें

राऊटर

आप Proton VPN को अपने राऊटर पे सेटअप कर सकते हैं। ऐसा करने का मतलब है कि राऊटर से कनेक्ट होने वाला हर डिवाइस अपने आप Proton VPN से सुरक्षित रहता है। एक और फायदा ये है कि राऊटर चाहे जितने डिवाइस जुड़े हों, वो सिर्फ एक VPN कनेक्शन गिना जाता है।

और जानें कि आपको अपने राऊटर पे VPN क्यों सेटअप करना चाहिए

जानें कि अपने राऊटर पे Proton VPN कैसे इंस्टॉल करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या VPN सिर्फ मेरे ब्राउज़र से होने वाले इंटरनेट को सुरक्षित करता है?

नहीं। एक बार आप Proton VPN सर्वर से कनेक्ट हो जाने के बाद, आपका पूरा इंटरनेट कनेक्शन सुरक्षित हो जाता है, और आपका पब्लिक IP पता और जियोलोकेशन बदल जाते हैं। आपके डिवाइस पे मौजूद एप्लीकेशन जो इंटरनेट से कनेक्ट होते हैं, उनके कनेक्शन भी उसी सुरक्षित VPN टनल से रूट किए जाते हैं। इसलिए, जो सर्विस आप इंटरनेट पे एक्सेस करते हैं, वो आपका असली IP पता और स्थान नहीं देख सकतीं।

नोट: ये हमारे पूरे VPN ऐप्स पर लागू होता है। हमारा ब्राउज़र एक्सटेंशन सिर्फ आपके ब्राउज़र को सुरक्षित करता है।

अपना VPN कनेक्शन तेज़ करने के लिए क्या करें?

आपके VPN कनेक्शन की स्पीड आपके इंटरनेट कनेक्शन की स्पीड पे निर्भर करती है। अगर आपके इंटरनेट सेवा प्रदाता की तरफ से इंटरनेट कनेक्शन धीमा है, तो VPN इस्तेमाल करने से वो तेज़ नहीं होगा।

फिर भी, अपने VPN कनेक्शन की स्पीड ऑप्टिमाइज़ करने के लिए कुछ बुनियादी कदम उठाए जा सकते हैं। आप ये कर सकते हैं:

  • किसी ऐसे VPN सर्वर से कनेक्ट करें जो भौगोलिक तौर पे आपके स्थान के ज़्यादा करीब हो
  • किसी ऐसे VPN सर्वर से कनेक्ट करें जिस पे अभी कम लोड हो

अपने VPN कनेक्शन की स्पीड कैसे बढ़ाएं, इस बारे में और जानें।

Proton VPN के साथ इंटरनेट से कनेक्ट करने में दिक्कत हो रही है। क्या करें?

अगर आपको कनेक्शन की दिक्कतें आ रही हैं, तो आम तौर पे ये नीचे दी गई तीन में से किसी एक स्थिति का नतीजा होता है:

  • जिस सर्वर से आप कनेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, वो अभी रखरखाव के लिए डाउन है, ऐसे में आपको किसी दूसरे सर्वर से कनेक्ट करने की कोशिश करनी चाहिए;
  • आपके सिस्टम का समय SSL सर्टिफिकेट के समय से मेल नहीं खाता, ऐसे में आपको अपने डिवाइस की घड़ी रीसेट करनी चाहिए; या
  • आपके नेटवर्क पे कुछ पाबंदियां हो सकती हैं।

Proton VPN कनेक्शन की समस्याएं कैसे हल करें, इस बारे में और जानें। अगर आप ये समाधान आज़माने के बाद भी कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं, या आपका कोई और सवाल है, तो कृपया हमारी सहायता टीम(नई विंडो) से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me