Proton VPN होमपेज

आम VPN कनेक्शन समस्याओं को कैसे ठीक करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
कनेक्शन

इस लेख में हम Proton VPN सर्वर से कनेक्ट करते समय आ सकने वाली कुछ आम समस्याओं के बारे में बात करते हैं और उन्हें हल करने के लिए टिप्स देते हैं। अगर आपको कनेक्शन संबंधी समस्याएं हो रही हैं, तो हम ज़ोर देकर सुझाव देते हैं कि हमारी सहायता टीम से संपर्क करने से पहले ये उपाय आज़माएं.

बेशक, अगर आप अटक जाएं, तो कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें। हम आपकी मदद के लिए हमेशा मौजूद हैं।

दूसरा सर्वर आज़माएं

हमें कभी-कभी रखरखाव के लिए सर्वर को ऑफलाइन करना पड़ता है, जिस दौरान आप उस सर्वर से कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। इस समस्या को हल करने के लिए, बस किसी दूसरे सर्वर से कनेक्ट करें।

अगर आप किसी वजह से किसी खास सर्वर से ही कनेक्ट करना चाहते हैं, तो संभावना है कि वह सर्वर जल्द ही दोबारा ऑनलाइन आ जाएगा। ऐसे में, आप बस इंतज़ार कर सकते हैं जब तक वह उपलब्ध न हो जाए। हालांकि, ध्यान रखें कि हम कभी-कभी अलग-अलग तकनीकी वजहों से कुछ सर्वर को हमेशा के लिए बंद कर देते हैं। अगर ऐसा होता है, तो आपको दूसरा सर्वर चुनना होगा।

कोई दूसरा VPN प्रोटोकॉल आज़माएं

VPN प्रोटोकॉल नियमों और प्रक्रियाओं का एक समूह है, जो तय करता है कि आपका डाटा VPN कनेक्शन के ज़रिए कैसे भेजा और सुरक्षित किया जाएगा। यही वह तकनीक है जिसका इस्तेमाल Proton VPN जैसी VPN सर्विस ये सुनिश्चित करने के लिए करती हैं कि आपका इंटरनेट से कनेक्शन सुरक्षित और कुशल रहे। अलग-अलग प्रोटोकॉल अपने द्वारा दी जाने वाली सुरक्षा के स्तर, अपनी स्पीड और अलग-अलग नेटवर्क स्थितियों में स्थिरता के हिसाब से अलग होते हैं।

अगर आप किसी एक VPN प्रोटोकॉल से कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं, तो दूसरे का इस्तेमाल करके देखें। अगर कोई (जैसे आपका ISP, सरकार, कॉलेज या वर्कप्लेस) जानबूझकर VPN कनेक्शन ब्लॉक करने की कोशिश कर रहा है, तो हमारा Stealth प्रोटोकॉल खास तौर पर असरदार हो सकता है।

विकल्प के तौर पे, हमारी Smart प्रोटोकॉल खासियत अपने-आप अलग-अलग VPN प्रोटोकॉल के बीच स्विच करके आपके लिए सबसे अच्छा काम करने वाला प्रोटोकॉल ढूंढ लेती है।

दूसरा VPN प्रोटोकॉल चुनें

VPN प्रोटोकॉल बदलने या Smart Protocol चुनने का तरीका जानें

आपके पैसे वाले प्लैन का समय खत्म हो गया है

अगर आपकी पैसे वाली Proton VPN सदस्यता का समय खत्म हो गया है, तो आपके खाते को हमारे Free plan पे डाउनग्रेड कर दिया जाएगा। आप अपने मौजूदा Proton Account के साथ Proton VPN इस्तेमाल करते रह सकते हैं, लेकिन आप सिर्फ हमारे Free सर्वर से ही कनेक्ट कर पाएंगे (और पैसे वाली Proton VPN सदस्यता के दूसरे ऐडवांस फायदे भी खो देंगे)।

Proton VPN प्लैन के बारे में और जानें

हमारी प्रीमियम खासियतों और 126+ देशों में मौजूद 17,00+ सर्वर तक दोबारा एक्सेस पाने के लिए, किसी भी पैसे वाले Proton VPN प्लैन को फिर से सब्सक्राइब करें।

फायरवॉल और एंटीवायरस सेटिंग

It’s possible that your connection to Proton VPN servers is being blocked by your system’s firewall(नई विंडो) or antivirus software.

ये चेक करने के लिए कि आपका फायरवॉल कोई समस्या पैदा कर रहा है या नहीं, उसे बंद करके किसी Proton VPN सर्वर से कनेक्ट करने की कोशिश करें। अगर अब आप कनेक्ट कर पा रहे हैं, तो अपना फायरवॉल दोबारा चालू करें, Proton VPN ऐप ढूंढें और आने वाले और जाने वाले दोनों कनेक्शन की अनुमति दें।

आपका सिस्टम समय गलत है

अगर आपका सिस्टम समय सही से सेट नहीं है, तो हो सकता है आप Proton VPN में साइनइन न कर पाएं। उदाहरण के लिए, अगर आपका सिस्टम समय 1 अप्रैल 2022 पे सेट है, तो 2024 का SSL सर्टिफिकेट रिजेक्ट हो जाएगा और कनेक्शन असफल हो जाएगा।

Windows 11 में अपना सिस्टम समय बदलने के लिए, स्टार्ट → सेटिंग ⚙ → समय और भाषा → तारीख और समय पे जाएं।

Windows पे सिस्टम समय बदलें

macOS में अपना सिस्टम समय बदलने के लिए, सिस्टम सेटिंग → सामान्य → तारीख और समय पे जाएं।

macOS पे सिस्टम समय बदलें

Linux में अपना सिस्टम समय बदलने के लिए, अपने डेस्कटॉप एनवायरनमेंट का GUI इस्तेमाल करें या टर्मिनल विंडो खोलकर ये दर्ज करें:

sudo date -s “YYYY-MM-DD HH:MM:SS”

उदाहरण के लिए:

sudo date -s “2024-03-22 18:59:59”

Chromebook पे अपना सिस्टम समय बदलने के लिए, सेटिंग ⚙ → ऐडवांस → टाइम ज़ोन पे जाएं और पक्का करें कि टाइम ज़ोन सही से सेट है।

Chromebook पे सिस्टम समय बदलें

आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है

Proton VPN तभी काम करता है, जब आपका डिवाइस इंटरनेट से जुड़ा हुआ हो। रुकावट से बचने के लिए, ये कनेक्शन स्थिर होना चाहिए।

  • अगर वाई-फाई इस्तेमाल कर रहे हैं, तो राऊटर के करीब जाने या उसकी जगह वायर्ड (Ethernet) कनेक्शन इस्तेमाल करने से मदद मिल सकती है। 
  • अगर मोबाइल कनेक्शन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको मोबाइल इंटरनेट सिग्नल चाहिए। 

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me