Android पे OpenVPN की सहायता बंद कर दी गई है
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- कनेक्शन
Android के लिए Proton VPN पे OpenVPN प्रोटोकॉल अब उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे तीसरें-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करके अब भी मैन्युअल रूप से कॉन्फिगर किया जा सकता है।
हमने OpenVPN के लिए सहायता क्यों बंद की?
OpenVPN को पहली बार 2001 में रिलीज़ किया गया था। और हालांकि ये आज भी पहले जैसा ही मज़बूत और सुरक्षित है, इसकी उम्र अब दिखने लगी है।
आसान शब्दों में कहें तो, WireGuard® और हमारे अपने Stealth प्रोटोकॉल जैसे आधुनिक प्रोटोकॉल की तुलना में ये पुराना, धीमा और भारी है।
OpenVPN बनाम WireGuard के बारे में और जानें
ये आधुनिक प्रोटोकॉल ज़्यादा तेज़, ज़्यादा पावरफुल और उतने ही सुरक्षित हैं। हमें ये भी पता चला कि OpenVPN को हटाने से ऐप का साइज़ लगभग 36% कम हो जाता है, जिससे इस्तेमाल होने वाला स्टोरेज स्पेस कम होता है और डाउनलोड भी तेज़ होते हैं।
इसे ध्यान में रखते हुए, OpenVPN को उपलब्ध रखने का कोई खास कारण नहीं बचता। हम पहले ही इसे अपने Apple ऐप्स से हटा चुके हैं, और आप में से 1% से भी कम लोग इसे Android पे इस्तेमाल करते हैं।
आप अब भी OpenVPN को मैन्युअल रूप से कॉन्फिगर कर सकते हैं
हालांकि आप Android ऐप की सेटिंग में OpenVPN को नहीं चुन सकते, हमारे सर्वर अब भी OpenVPN कनेक्शन की सहायता करते हैं।
अगर आपको अपने Android डिवाइस के लिए OpenVPN चाहिए, तो आप तीसरें-पार्टी ऐप्स को मैन्युअल रूप से कॉन्फिगर कर सकते हैं, जैसे कि OpenVPN for Android और OpenVPN Connect।