Proton VPN होमपेज

iOS और macOS पे IKEv2 और OpenVPN की सहायता बंद करना

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
कनेक्शन

अब जब हमने अपने ऐप्स पे ज़्यादा आधुनिक, ताक़तवर और शानदार VPN प्रोटोकॉल, जिनमें WireGuard® और हमारा अपना Stealth शामिल है, उपलब्ध कर दिए हैं, तो हमने IKEv2 की सहायता को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का फ़ैसला किया है।

  • iOS और iPadOS — IKEv2 की सहायता अब उपलब्ध नहीं है
  • macOS ऐप और तीसरें-पार्टी ऐप — IKEv2 की सभी सहायता जल्द ही बंद कर दी जाएगी

इसके अलावा, Apple की नेटिव IKEv2 इम्प्लीमेंटेशन को लेकर जारी सुरक्षा संबंधी चिंताओं के जवाब में, हमने अपने macOS और iOS/iPadOS ऐप्स से OpenVPN हटा दिया है। हम Windows, Linux और Android पे OpenVPN की सहायता जारी रखेंगे।

IKEv2 और OpenVPN को (सिर्फ़ Apple डिवाइस से) हटाने से हमें आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और जटिलता कम करने में मदद मिलती है, बिना हमारे ज़्यादातर उपयोगकर्ताओं के VPN अनुभव को प्रभावित किए। जटिलता में ये कमी हमें इन ऐप्स के लिए नई खासियतें बनाने की रफ़्तार भी बढ़ाने देगी।

बेहतरीन परफ़ॉर्मेंस के लिए और आपकी निजता सुनिश्चित करने के लिए, हम सुझाव देते हैं कि आप हमारी Smart Protocol खासियत के साथ Proton VPN ऐप इस्तेमाल करें, जो आपके नेटवर्क के लिए सबसे अच्छा VPN प्रोटोकॉल चुनेगा।

हालांकि, अगर ज़रूरत हो, तो आप अब भी Proton VPN के साथ iOS या macOS पे OpenVPN इस्तेमाल कर सकते हैं — बस इसे तीसरें-पार्टी एप्लीकेशन की मदद से मैन्युअली कॉन्फ़िगर करना होगा।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me