VPN प्रोटोकॉल निर्देशों का वह सेट है जिसका इस्तेमाल आपका VPN ऐप, VPN सर्वर से अपना कनेक्शन सेटअप करने, सुरक्षित रखने और नियंत्रित करने के लिए करता है। OpenVPN एक ऐसा VPN प्रोटोकॉल है जिसकी कोई ज्ञात कमज़ोरी नहीं है और जो कुछ ऑनलाइन सेंसरशिप तरीकों को बायपास करने में कारगर है। OpenVPN का यह भी फ़ायदा है कि इसे बड़ी संख्या में प्लैटफॉर्म और डिवाइस पर सहायता प्राप्त है।
OpenVPN के क्लोज़्ड-सोर्स इंप्लीमेंटेशन मौजूद हैं, लेकिन एक मुफ़्त और ओपन-सोर्स कम्युनिटी एडिशन भी उपलब्ध है।
इस लेख में, हम OpenVPN कैसे काम करता है, यह Proton VPN कम्युनिटी को कैसे सुरक्षित रखता है, और यह अन्य VPN प्रोटोकॉल से कैसे तुलना करता है, इन सबकी विस्तार से जांच करते हैं। अगर आप पहले से जानते हैं कि VPN कैसे काम करता है, तो यह लेख सबसे ज़्यादा मददगार होगा।
- OpenVPN मुझे कैसे सुरक्षित रखता है?
- OpenVPN चैनल
- क्या OpenVPN, VPN सेंसरशिप को हरा सकता है?
- क्या OpenVPN का ऑडिट हो चुका है?
- OpenVPN बनाम WireGuard®
VPN कैसे काम करता है, इसके बारे में और जानें
2001 में रिलीज़ होने वाला OpenVPN स्पीड, परफ़ॉर्मेंस और दक्षता के मामले में पुराना होने लगा है। फिर भी, इसे अब भी व्यापक रूप से सुरक्षित माना जाता है, और NSA व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडन द्वारा 2013 में जारी किए गए दस्तावेज़ों ने इस धारणा को और मज़बूत किया।
इनसे स्पष्ट रूप से पता चला कि जब तक आप प्री-शेयर्ड कीज़ का इस्तेमाल नहीं करते(नई विंडो), उस समय OpenVPN ही एकमात्र आम इस्तेमाल होने वाला VPN प्रोटोकॉल था जिसे NSA क्रैक नहीं कर सका। ज़्यादा नया और सुरक्षित VPN प्रोटोकॉल WireGuard® 2013 तक विकसित नहीं हुआ था। हालांकि WireGuard तेज़, ज़्यादा हल्का और ज़्यादा कुशल है, यह OpenVPN के युद्ध में परखे गए ट्रैक रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर सकता।
OpenVPN के फ़ायदे:
- ओपन सोर्स
- युद्ध में परखी गई सुरक्षा
- UDP या TCP पे चल सकता है
- व्यापक रूप से सहायता प्राप्त
OpenVPN के नुकसान:
- परफ़ॉर्मेंस अभी WireGuard की बराबरी नहीं कर सकती (हालांकि इसमें सुधार के लिए काम किया जा रहा है)
- अपेक्षाकृत बड़ा और जटिल कोड बेस
Proton VPN हमारे सभी ऐप्स पे OpenVPN की सहायता प्रदान करता है:
- Windows
- macOS
- Android
- Android TV (Smart Protocol के ज़रिए)
- iOS और iPadOS
- Linux ऐप और CLI
- Chrome OS
OpenVPN मुझे कैसे सुरक्षित रखता है?
OpenVPN आपका डाटा सुरक्षित रखने के लिए कई क्रिप्टोग्राफ़िक तकनीकों का इस्तेमाल करता है और इसकी कोई ज्ञात कमज़ोरी नहीं है। OpenVPN के ज़्यादातर आधुनिक इंप्लीमेंटेशन (Proton VPN के समेत) इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकें ये हैं:
AES
एडवांस्ड एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड (AES) एक सिमेट्रिक-की साइफ़र है जिसका इस्तेमाल आपके VPN कनेक्शन से ट्रांसमिट होने वाले डाटा को एन्क्रिप्ट और डीक्रिप्ट करने के लिए किया जाता है।
यह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ स्टैंडर्ड्स एंड टेक्नोलॉजी(नई विंडो) (NIST) द्वारा प्रमाणित है और अमेरिकी सरकार इसका इस्तेमाल गोपनीय डाटा को सुरक्षित रखने के लिए करती है। AES की अधिकतम की साइज़ 256 बिट्स (AES-256) है, और अमेरिकी सरकार AES-256 को “टॉप सीक्रेट” जानकारी सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त मानती है(नई विंडो)।
OpenVPN एन्क्रिप्शन सुइट के हिस्से के रूप में इस्तेमाल होने पर, AES को AES-CBC (Cipher Block Chaining) या AES-GCM (Galois/Counter Mode) मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है। Proton VPN कैसे काम करता है, यह जानने के लिए आपको बस AES-GCM के बारे में जानने की ज़रूरत है
हालांकि समान रूप से सुरक्षित, ज़्यादा आधुनिक AES-GCM एक ऑथेंटिकेटेड एन्क्रिप्शन विद असोसिएटेड डाटा(नई विंडो) (AEAD) साइफ़र है जो डाटा को सुरक्षित करने के अलावा उसे ऑथेंटिकेट भी कर सकता है। TLS कनेक्शन को ऑथेंटिकेट करने के लिए HMAC SHA (नीचे देखें) अब भी ज़रूरी है, लेकिन डाटा ऑथेंटिकेट करने में AES-GCM, SHA से ज़्यादा कुशल (और इसलिए तेज़) है।
AES एन्क्रिप्शन के बारे में और जानें
RSA
OpenVPN आपका डाटा सुरक्षित रखने के लिए AES पर निर्भर करता है, लेकिन उसे VPN कनेक्शन से भेजने के लिए, OpenVPN पब्लिक-की क्रिप्टोग्राफ़ी(नई विंडो) लागू करता है। यह क्रिप्टोग्राफ़िक सिस्टम एक असिमेट्रिक की एक्सचेंज का इस्तेमाल करता है, जिसमें आपका डाटा आपके इच्छित प्राप्तकर्ता की खुले तौर पर शेयर की गई सार्वजनिक चाबी का इस्तेमाल करके एन्क्रिप्ट किया जाता है। इसके बाद यह डाटा सिर्फ़ आपके प्राप्तकर्ता की गोपनीय निजी चाबी से ही डीक्रिप्ट किया जा सकता है।
असिमेट्रिक-की एन्क्रिप्शन, इंटरनेट पे डाटा को गोपनीय रूप से भेजने में कारगर है, लेकिन AES जैसे सिमेट्रिक एन्क्रिप्शन सिस्टम की तुलना में यह धीमा है। इसीलिए इसका इस्तेमाल VPN में मुख्य रूप से VPN क्लाइंट और VPN सर्वर के बीच कनेक्शन ऑथेंटिकेट करने के लिए किया जाता है। इस काम के लिए OpenVPN RSA क्रिप्टोसिस्टम(नई विंडो) का इस्तेमाल करता है।
RSA की लंबाई लगभग कोई भी साइज़ की हो सकती है, लेकिन 4096 बिट्स की चाबी काफ़ी सुरक्षित है और उससे बेकार का ज़्यादा कंप्यूटेशनल ओवरहेड नहीं होता जो आपका कनेक्शन धीमा कर दे।
DHE
डिफ़ी–हेलमैन की एक्सचेंज(नई विंडो) (DHE) का इस्तेमाल TLS की एक्सचेंज को सुरक्षित करने के लिए RSA की तरह किया जा सकता है, बस इसमें एक अतिरिक्त फ़ायदा यह है कि यह फ़ॉरवर्ड सीक्रेसी(नई विंडो) भी देता है। फ़ॉरवर्ड सीक्रेसी यह सुनिश्चित करती है कि हर सत्र के लिए नई चाबियां इस्तेमाल हों, ताकि अगर कोई सत्र किसी तरह छेड़छाड़ का शिकार हो जाए, तो किसी और सत्र पर असर न पड़े। फ़ॉरवर्ड सीक्रेसी यह सुनिश्चित करती है कि हमलावर किसी एक छेड़छाड़ की गई चाबी से पुराने VPN सत्रों को डीक्रिप्ट न कर सकें।
हालांकि, क्योंकि DHE अभाज्य संख्याओं के सीमित सेट का दोबारा इस्तेमाल करता है, यह लॉगजैम अटैक(नई विंडो) के प्रति कमज़ोर हो सकता है। अगर काफ़ी बड़ी की साइज़ का इस्तेमाल किया जाए, तो यह समस्या बहुत कम चिंता का विषय है, लेकिन TLS की एक्सचेंज सुरक्षित करने के लिए इसका इस्तेमाल अब भी विवादास्पद है।
इसीलिए, Proton VPN, OpenVPN एन्क्रिप्शन सुइट में DHE सहायता का इस्तेमाल फ़ॉरवर्ड सीक्रेसी देने के लिए करता है, लेकिन की एक्सचेंज को खुद सुरक्षित करने के लिए नहीं।
HMAC SHA
OpenVPN, HMAC SHA का इस्तेमाल TLS की एक्सचेंज में इस्तेमाल होने वाले TLS सर्टिफ़िकेट को सत्यापित करने के लिए करता है। यह मैन-इन-द-मिडिल अटैक से बचाता है।
डाटा ऑथेंटिकेट करने के लिए SHA परिवार(नई विंडो) नामक क्रिप्टोग्राफ़िक हैश फ़ंक्शन(नई विंडो) का इस्तेमाल किया जाता है। जब इन जटिल गणितीय फ़ंक्शन को किसी डाटा सेट पे लागू किया जाता है, तो यह एक अनोखा फिंगरप्रिंट बनाता है। अगर उस डाटा का सिर्फ़ एक बिट भी बदल जाए, तो SHA फिंगरप्रिंट भी बदल जाता है।
SHA-1 (160-बिट का हैश फ़ंक्शन) कोलिज़न अटैक के प्रति कमज़ोर(नई विंडो) होने के लिए जाना जाता है, लेकिन SHA-2 को अब भी सुरक्षित माना जाता है। इससे भी ज़्यादा ज़रूरी बात यह है कि OpenVPN SHA का इस्तेमाल वैसे भी सिर्फ़ हैश संदेश सत्यापन कोड(नई विंडो) (HMAC) वैल्यू कैलकुलेट करने के लिए करता है। ये SHA एल्गोरिदम के अकेले की तुलना में अटैक करने के लिए बहुत मुश्किल होते हैं, इतना कि HMAC के लिए SHA-1 को अब भी काफ़ी सुरक्षित माना जाता है(नई विंडो)।
OpenVPN चैनल
OpenVPN आपके डिवाइस और VPN सर्वर के बीच डाटा को सुरक्षित रूप से ट्रांसफ़र करने के लिए दो अलग चैनलों का इस्तेमाल करता है।

डाटा चैनल
आपके डाटा को VPN टनल से भेजने से पहले, OpenVPN उसे सिमेट्रिक-की साइफ़र से एन्क्रिप्ट करता है।
Proton VPN, डाटा सत्यापित करने के लिए GCM मोड में AES-256 तक इस्तेमाल करता है।
कंट्रोल चैनल
डाटा के एन्क्रिप्ट हो जाने के बाद, उसे VPN टनल से भेजा जा सकता है। कंट्रोल चैनल VPN क्लाइंट और VPN सर्वर के बीच TLS कनेक्शन स्थापित करता है। इसे सिमेट्रिक-की साइफ़र का इस्तेमाल करके सुरक्षित किया जाता है, लेकिन असिमेट्रिक की एक्सचेंज के साथ।
Proton VPN अपने सिमेट्रिक साइफ़र के लिए AES-256-GCM तक इस्तेमाल करता है, और TLS सर्टिफ़िकेट सत्यापित करने के लिए RSA-4096 और HMAC SHA-384 हैश सत्यापन के साथ। हमारे इस्तेमाल किए गए एन्क्रिप्शन सुइट में फ़ॉरवर्ड सीक्रेसी देने के लिए डिफ़ी-हेलमैन की अग्रीमेंट (DHE) भी शामिल है।
क्या OpenVPN, VPN सेंसरशिप को हरा सकता है?
OpenVPN के बड़े फ़ायदों में से एक यह है कि यह UDP और TCP दोनों ट्रांसमिशन प्रोटोकॉल पे चल सकता है, जो इंटरनेट पे डाटा भेजने के तरीके को हैंडल करने वाले दो मुख्य प्रोटोकॉल हैं। UDP तेज़ है, जबकि TCP ज़्यादा भरोसेमंद है, लेकिन इस लचीलेपन का मुख्य फ़ायदा यह है कि TCP सरकारों और अन्य संगठनों की सेंसरशिप को हराने के लिए काम का है।
UDP और TCP के बीच के फर्क के बारे में और जानें
TCP पोर्ट 443 का इस्तेमाल HTTPS(नई विंडो) द्वारा किया जाता है, जो वेब को सुरक्षित रखने वाला एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड है। इस वजह से, सभी HTTPS ट्रैफिक को ब्लॉक किए बिना, TCP पोर्ट 443 पे चलने वाले OpenVPN को ब्लॉक करना मुश्किल हो जाता है, जिससे OpenVPN लो-लेवल VPN ब्लॉक को बायपास करने के लिए काम का हो जाता है।
हालांकि, डीप पैकेट इंस्पेक्शन के ज़्यादा उन्नत रूप HTTPS और VPN पैकेट के बीच का फर्क आसानी से पहचान सकते हैं।
डीप पैकेट इंस्पेक्शन के बारे में और जानें
क्या OpenVPN का ऑडिट हो चुका है?
एक जन-सहयोग अभियान के बाद, OpenVPN 2.4 का 2016 में OSTIF और QuarksLab द्वारा स्वतंत्र रूप से ऑडिट(नई विंडो) किया गया। नतीजे बहुत सकारात्मक थे, और मिली इकलौती गंभीर/उच्च कमज़ोरी डीनायल ऑफ़ सर्विस के प्रति संवेदनशीलता से जुड़ी थी और उसने उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा पर असर नहीं डाला। यह समस्या जल्दी ही ठीक भी कर दी गई।
हालांकि, 2016 अब काफ़ी पहले की बात है, और लिखे जाने के समय OpenVPN 2.6.1 सबसे नई रिलीज़ है।
OpenVPN बनाम WireGuard
नया WireGuard प्रोटोकॉल सुरक्षित, तेज़ और कुशल है, इसीलिए Proton VPN अब इसे अपने डिफॉल्ट VPN प्रोटोकॉल के रूप में इस्तेमाल करता है। TCP पे चलने की OpenVPN की क्षमता साधारण WireGuard पर एक फ़ायदा बनी हुई है, लेकिन Proton VPN ने अब WireGuard का एक ऐसा इंप्लीमेंटेशन विकसित किया है जो TCP पे भी चलता है।
WireGuard के बारे में और जानें
WireGuard हमारे Stealth ऑबफ्यूस्केशन प्रोटोकॉल की नींव भी है, जो TCP पे OpenVPN चलाने की तुलना में सेंसरशिप ब्लॉक से बचने में कहीं ज़्यादा कारगर है।
यह तथ्य कि OpenVPN की सुरक्षा WireGuard की तुलना में ज़्यादा युद्ध में परखी हुई है, अब भी कुछ लोगों को आकर्षित कर सकता है, लेकिन इसे WireGuard पर चुनने के बहुत कम कारण हैं, सिवाय इसके कि आपका मौजूदा डिवाइस WireGuard की सहायता नहीं करता।
अंतिम विचार
कई सालों तक, OpenVPN व्यावहारिक रूप से डिफॉल्ट VPN प्रोटोकॉल था, और इसी वजह से, राऊटर और अन्य इंटरनेट-सक्षम डिवाइस पे इसकी सहायता अब भी बहुत अच्छी है। यह अब भी बेहद सुरक्षित है, लेकिन ज़्यादा आधुनिक WireGuard (खासकर नए प्रोटोकॉल के Proton VPN के कस्टम इंप्लीमेंटेशन) की तुलना में इसके फ़ायदे बहुत कम हैं।







