UDP और TCP में क्या अंतर है?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- प्रोटोकॉल
इंटरनेट पे संवाद के लिए इस्तेमाल होने वाले दो सबसे आम ट्रांसमिशन प्रोटोकॉल ये हैं:
TCP – Transmission Control Protocol और
UDP – User Datagram Protocol.
TCP और UDP दोनों Internet Protocol (IP) पे बने हैं, और दोनों डाटा के टुकड़े, जिन्हें पैकेट कहा जाता है, IP पतों को और IP पतों से भेजते हैं। दोनों प्रोटोकॉल एक ही काम करते हैं, लेकिन उनके तरीके बहुत अलग होते हैं। TCP के लिए सटीकता ज़्यादा मायने रखती है। यह डिवाइस को पैकेट की व्यवस्थित और एरर-चेक की गई स्ट्रीम भेजने और पाने देता है। UDP के लिए गति ज़्यादा मायने रखती है। यह एरर-चेकिंग को हटाकर जानकारी को तेजी से स्ट्रीम करता है।
TCP, UDP और OpenVPN
OpenVPN आपको अपने VPN कनेक्शन के लिए TCP या UDP में से चुनने की सुविधा देता है। OpenVPN का डिफॉल्ट UDP है, क्योंकि यह ज़्यादा तेज है।
हमारी Smart Protocol selection खासियत हमेशा पहले UDP का इस्तेमाल करके कनेक्शन स्थापित करने की कोशिश करती है। लेकिन आप हमारे ऐप या कमांड लाइन टूल में UDP और TCP के बीच मैन्युअल रूप से भी स्विच कर सकते हैं। हालांकि, जब तक प्रोटोकॉल बदलने का कोई ठोस कारण ना हो, Proton VPN डिफॉल्ट सेटिंग बनाए रखने की सलाह देता है।
Proton VPN ऐप सेंसरशिप की कोशिशों को नाकाम करने के लिए OpenVPN के ज़रिए कई पोर्ट का इस्तेमाल करके कनेक्ट हो सकते हैं।
TCP, UDP और WireGuard
डिफॉल्ट रूप से, WireGuard® सिर्फ UDP का इस्तेमाल करता है। हालांकि, Proton VPN ने प्रोटोकॉल को इस तरह अपनाया है कि अब यह हमारे Android ऐप में TCP पे चल सकता है (जल्द ही और ऐप्स में भी सहायता आएगी)। सेंसरशिप के मामले में WireGuard TCP, WireGuard UDP से ज़्यादा मजबूत है, लेकिन हमारे कस्टम Stealth प्रोटोकॉल जितना असरदार नहीं है।
जानें VPN प्रोटोकॉल कैसे बदलें या Smart Protocol कैसे चुनें
UDP या TCP का इस्तेमाल कब करें
- UDP, TCP का एरर सुधार तंत्र इस्तेमाल नहीं करता, जिससे कनेक्शन तेज होता है और लेटेंसी कम होती है। इसीलिए हम सलाह देते हैं कि जो लोग वीडियो स्ट्रीम कर रहे हैं या ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रहे हैं, वे UDP का इस्तेमाल करें।
- अगर आप UDP का इस्तेमाल करके कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं या आप अस्थिर नेटवर्क पे हैं, तो हम सलाह देते हैं कि TCP पे स्विच करके दोबारा कनेक्ट करने की कोशिश करें। TCP के लिए हमारा डिफॉल्ट पोर्ट वही पोर्ट है जो HTTPS ट्रैफिक हैंडल करता है, इसलिए इसे ब्लॉक करना मुश्किल है। अगर कोई सरकारी अधिकारी या नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर ऐसा ब्लॉक लागू करे, तो इंटरनेट का बड़ा हिस्सा दुर्गम हो जाएगा। इसके अलावा, TCP ट्रैफिक, HTTPS एन्क्रिप्शन वाले ट्रैफिक जैसा ही दिखता है, जिससे इसका पता लगाना मुश्किल होता है।
- TCP से आप अपना VPN तब भी इस्तेमाल कर सकते हैं, भले ही आप ऐसे देश में हों जो VPN ब्लॉक करता है। (Deep-packet inspection का इस्तेमाल करने वाली सरकार शायद फिर भी आपका VPN ढूंढकर ब्लॉक कर पाएगी, चाहे आप TCP इस्तेमाल करें।) यह तब भी मदद कर सकता है जब आप किसी नियंत्रित वाई-फाई नेटवर्क पे हों, जैसे ऑफिस या यूनिवर्सिटी में। सेंसरशिप को नाकाम करने में TCP हमारे Stealth प्रोटोकॉल जितना असरदार नहीं है।
- अगर आप Proton VPN Windows ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Smart Protocol selection खासियत इस ब्लॉक का पता लगाकर अपने-आप OpenVPN या WireGuard TCP पे स्विच हो जाएगी।