Proton VPN होमपेज

Secure Core क्या है?

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
Secure Core

Proton VPN में Secure Core खासियत है, जो छेड़छाड़ किए गए VPN सर्वर के कुछ जोखिमों को कम करके उपयोगकर्ता की निजता और डाटा सुरक्षा को बेहतर बनाती है।

VPN ट्रैफिक को उजागर करने का एक आम तरीका ये है कि उस सर्वर में छेड़छाड़ की जाए जो आपका ट्रैफिक हैंडल करता है। उन सर्वरों के लिए यह जोखिम खास तौर पर ज़्यादा गंभीर है जो ज़्यादा जोखिम वाले अधिकार क्षेत्रों में स्थित हैं।

इस जोखिम को कम करने के लिए, Proton VPN के पास Secure Core सर्वर हैं। इस लेख में उन हमलों और खतरों का ओवरव्यू दिया गया है जिनसे Secure Core बचाता है, यह कैसे ज़्यादा VPN निजता हासिल करता है, साथ ही इन पर Secure Core चालू करने के निर्देश भी दिए गए हैं:

Secure Core पर जाने के लिए यहां क्लिक करें(नई विंडो)

Secure Core किससे बचाता है?

Proton VPN का बेजोड़ Secure Core आर्किटेक्चर हमें अपने उपयोगकर्ताओं को उन नेटवर्क हमलों से बचाने देता है जिनका मुकाबला दूसरे VPN नहीं कर सकते। एक क्लासिक VPN सेटअप में क्लाइंट, फाइनल डेस्टिनेशन तक जाने के रास्ते में ट्रैफिक को एक VPN सर्वर से गुज़ारता है। अगर हमलावर VPN सर्वर का कंट्रोल हासिल कर ले, या सर्वर के नेटवर्क पर निगरानी रख सके, तो वे VPN क्लाइंट को उनके ट्रैफिक से मैच कर पाएंगे, जिससे VPN के निजता फायदे खत्म हो जाएंगे।

ऐसे टाइमिंग/कोरिलेशन हमले करना मुश्किल नहीं है। सख्त इंटरनेट नियमों वाले देशों (चीन, रूस, ईरान, तुर्की, वग़ैरह) या व्यापक निगरानी अधिकारों वाले देशों (अमेरिका, ब्रिटेन, वग़ैरह) में राज्य की निगरानी एजेंसियों के पास आमतौर पर VPN प्रोवाइडर, या VPN प्रोवाइडर के नेटवर्क/सर्वर प्रोवाइडर को, ऐसी नेटवर्क निगरानी में मदद करने के लिए मजबूर करने की कानूनी क्षमता होती है। इसलिए, हालांकि Proton VPN स्विट्ज़रलैंड में स्थित है, हमें ये यकीन नहीं हो सकता कि अधिकारी हमारे उन VPN सर्वरों पर निगरानी नहीं रख रहे हैं जो उन ज़्यादा जोखिम वाले देशों में स्थित हैं।

Secure Core VPN निजता कैसे बढ़ाता है?

Secure Core, उपयोगकर्ता के ट्रैफिक को कई सर्वरों से गुज़ारकर VPN निजता के इस खतरे से बचाने में मदद करता है। जब आप अमेरिका जैसे ज़्यादा जोखिम वाले अधिकार क्षेत्र में किसी सर्वर से कनेक्ट करते हैं, तो आपका ट्रैफिक पहले हमारे Secure Core सर्वरों से गुजरेगा। इसलिए, भले ही कोई हमलावर हमारे अमेरिका के सर्वरों पर निगरानी रखे, वे ट्रैफिक को सिर्फ हमारे Secure Core नेटवर्क के किनारे तक ही ट्रेस कर पाएंगे, जिससे Proton VPN उपयोगकर्ताओं का असली IP पता और स्थान पता लगाना कहीं ज़्यादा मुश्किल हो जाता है।

हमने अपने Secure Core सर्वरों की रखवाली के लिए भी बेहद कसरत की है। सबसे पहले, सर्वर ऐसे देशों में स्थित हैं जिन्हें खास तौर पर उनके मजबूत निजता कानूनों (आइसलैंड, स्विट्ज़रलैंड और स्वीडन) के लिए चुना गया है। हमने अपने Secure Core सर्वरों को उच्च-सुरक्षा डाटा केंद्रों में रखा है ताकि मजबूत फिजिकल सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके। स्वीडन में Proton VPN का इंफ्रास्ट्रक्चर एक भूमिगत डाटा केंद्र में रखा गया है, जबकि हमारे आइसलैंड के सर्वर एक पूर्व सैन्य अड्डे पर हैं। इसके अलावा, Secure Core सर्वर पूरी तरह हमारी मालिकाने में हैं और हम ही उन्हें तैयार करते हैं (सीधे हमारे दफ्तरों से साइट पर भेजे जाते हैं)। आखिर में, Secure Core सर्वर इंटरनेट से हमारे अपने समर्पित नेटवर्क से जुड़े हैं, जिसके IP पते हमारे अपने Local Internet Registry (LIR) की मालिकाने में हैं और वही उन्हें चलाता है।

ये कदम हमें इस बात का कहीं ज़्यादा यकीन दिलाते हैं कि किसी ने हमारे Secure Core सर्वरों में छेड़छाड़ नहीं की है। हालांकि 100% सुरक्षा जैसी कोई चीज़ नहीं है, Secure Core सिर्फ एक तरीका है जिनसे Proton VPN ज़्यादा सुरक्षा व निजता देता है, क्योंकि ये उन जटिल हमलों से बचाता है जिनका मुकाबला दूसरे VPN नहीं कर सकते।

Secure Core का उपयोग कैसे करें?

Secure Core एक खासियत है जो Proton VPN के सभी पेड प्लैन पर उपलब्ध है और इसे इस तरह चालू किया जा सकता है:

Windows

1. Proton VPN ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर जाएं। उन देशों की सूची देखने के लिए जो Secure Core की सहायता करते हैं, देश → Secure Core फ़िल्टर टैब चुनें।

2. एक सुरक्षित देश चुनें। इंटरनेट एक्सेस करने के लिए आप यहीं से दिखेंगे। अगर आप सिर्फ एक Secure Core देश चुनते हैं, तो आपका कनेक्शन अपने आप आपके चुने गए देश के लिए सबसे बेहतर Secure Core सर्वर स्थान (आइसलैंड, स्वीडन या स्विट्ज़रलैंड) से रूट हो जाएगा।

चाहें तो देश के बगल में ⏷ पर क्लिक करके ड्रॉपडाउन सूची से कोई Secure Core सर्वर स्थान चुनें। (ध्यान दें कि सभी Secure Core देश सभी Secure Core सर्वर स्थानों की सहायता नहीं करते।)

कनेक्शन बन जाने के बाद, Secure Core रूटिंग की जानकारी होम स्क्रीन पर साफ तौर पर दिखेगी।

macOS

1. Proton VPN ऐप खोलें, Secure Core बटन पर क्लिक करें, और Secure Core चालू चुनें।

2. एक देश चुनें और उससे हमारे किसी Secure Core सर्वर के ज़रिए कनेक्ट होने के लिए कनेक्ट पर क्लिक करें। विकल्प के तौर पर, आप किसी देश के बगल में ∨ ड्रॉपडाउन बटन पर क्लिक करके कोई Secure Core सर्वर चुन सकते हैं जिससे आपका कनेक्शन रूट हो।

ध्यान दें कि हमारे सभी Secure Core स्थानों से हर देश से कनेक्ट नहीं किया जा सकता।

Android

1. Proton VPN ऐप खोलें और देश टैब →Secure Core फ़िल्टर टैब पर जाएं, ताकि उन देशों की सूची दिख सके जो Secure Core की सहायता करते हैं।

2. एक सुरक्षित देश चुनें। इंटरनेट एक्सेस करने के लिए आप यहीं से दिखेंगे। अगर आप सिर्फ एक Secure Core देश चुनते हैं, तो आपका कनेक्शन अपने आप आपके चुने गए देश के लिए सबसे बेहतर Secure Core सर्वर स्थान (आइसलैंड, स्वीडन या स्विट्ज़रलैंड) से रूट हो जाएगा।

Android पर Secure Core 1

कनेक्शन बन जाने के बाद, Secure Core रूटिंग की जानकारी होम स्क्रीन पर साफ तौर पर दिखेगी।

Android पर Secure Core 1

चाहें तो देश के बगल में ⋯ पर टैप करके सूची से कोई Secure Core सर्वर स्थान चुनें। (ध्यान दें कि सभी Secure Core देश सभी Secure Core सर्वर स्थानों की सहायता नहीं करते।)

Android पर Secure Core 3

iOS और iPadOS

1. Proton VPN ऐप खोलें और Secure Core स्विच को चालू करें।

मोबाइल पर Secure Core चालू करें

2. उस देश पर टैप करें जिससे आप चाहते हैं कि VPN निकले, और फिर उस Secure Core देश के बगल वाले on बटन पर टैप करें जिससे आप चाहते हैं कि कनेक्शन गुज़रे।

मोबाइल पर Secure Core स्थान चुनें

ध्यान दें कि हमारे सभी Secure Core स्थानों से हर देश से कनेक्ट नहीं किया जा सकता।

Linux

हमारे Linux ऐप में, Secure Core सर्वर फिलहाल हर सहायता प्राप्त एग्जिट देश के लिए सर्वर सूची में दिखाए जाते हैं। Secure Core सर्वर के पास दो Alpha -2 ISO देश कोड(नई विंडो) होते हैं, जो एंट्री स्थान-एग्जिट सर्वर दर्शाते हैं।

उदाहरण के लिए, CH-LU#1 एक Secure Core सर्वर दिखाता है, जिसमें एंट्री सर्वर स्विट्ज़रलैंड में स्थित है और एग्जिट सर्वर LU#1 (लक्ज़मबर्ग में स्थित) है।

Secure सर्वरों की पूरी सूची देखने के लिए, सर्च बार में – दर्ज करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me