Proton VPN

ओपन-सोर्स और भरोसेमंद VPN Firefox एक्सटेंशन

  • तेज़ और विश्वसनीय: एक क्लिक से कनेक्ट करें और बिना किसी स्पीड ड्रॉप के
    निश्चिंत होकर ब्राउज़ करें

  • लचीला: अपने डिवाइस पर मौजूद अन्य ऐप्स की स्पीड या IP पते को प्रभावित किए बिना
    केवल अपने ब्राउज़र ट्रैफिक को सुरक्षित रखें

  • उपयोग में आसान: यह Firefox, LibreWolf, Waterfox और
    कई अन्य Firefox-आधारित ब्राउज़रों पर काम करता है

Proton VPN के Firefox एक्सटेंशन को सेटअप और इस्तेमाल कैसे करें

स्टेप 1

खाता बनाएं

Firefox पर Proton VPN का उपयोग शुरू करने के लिए, मुफ्त में साइनअप करें या पैसे वाला Proton VPN Plus खाता खरीदें।

हमारे पैसे वाले प्लैन के साथ, आप एक ही समय में 10 डिवाइस पर Proton VPN का उपयोग कर सकते हैं, और 140 से अधिक देशों में 20,000 से अधिक हाई-स्पीड सर्वर से कनेक्ट कर सकते हैं और प्रीमियम खासियतों को एक्सेस कर सकते हैं।

स्टेप 2

एक्सटेंशन डाउनलोड करें और लॉगइन करें

Firefox Add-ons से Proton VPN एक्सटेंशन खोजें और जोड़ें।

एक बार जब ऐप Firefox पर इंस्टॉल हो जाए, तो इसे चलाएं और अपने Proton VPN यूज़रनेम और पासवर्ड के साथ लॉगइन करें। Proton Unlimited, Proton Family और Proton Visionary उपयोगकर्ताओं के पास पहले से ही Proton VPN खाता है और वे अपने मौजूदा Proton प्रमाणों के साथ साइनइन कर सकते हैं।

स्टेप 3

एक सर्वर से कनेक्ट करें

आप अपने स्थान के लिए सबसे तेज़ VPN सर्वर से स्वचालित रूप से कनेक्ट कर सकते हैं या अपने प्लैन पर उपलब्ध किसी भी विशिष्ट सर्वर से कनेक्ट करना चुन सकते हैं।

आपके डिवाइस और VPN सर्वर के बीच जाने वाला डेटा एन्क्रिप्ट किया जाता है, जिसका अर्थ है:

  • आपका इंटरनेट सेवा प्रदाता आपकी गतिविधि की निगरानी नहीं कर सकता है।
  • वेबसाइटें आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे VPN सर्वर का IP पता देखती हैं।

जब भी आप कनेक्टेड हों, अपने VPN सर्वर का पता लगाने के लिए आप अपना IP पता चेक कर सकते हैं

अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करें

अपने ब्राउज़र के अंदर निजी रूप से ब्राउज़ करें

स्ट्रीमिंग के लिए सुविधाजनक

  • आसान वन-क्लिक कनेक्ट

  • दुनिया भर की कई स्ट्रीमिंग सेवाओं (Netflix, Hulu, Amazon Prime Video, Disney+, HBO Max, और अन्य) पर फ़िल्में, खेल कार्यक्रम और टीवी सीरीज़ स्ट्रीम करें

  • अलग-अलग ब्राउज़र में अलग-अलग देशों से स्ट्रीम करें

ऑनलाइन निजी रहने का एक लचीला तरीका

  • ऑनलाइन गेम्स के लिए पिंग रेट प्रभावित किए बिना निजी तौर पर ब्राउज़ करें

  • एक ब्राउज़र में दूसरे देश से स्ट्रीम करें, जबकि दूसरे ब्राउज़र में बेहतरीन स्थानीय डील्स की खरीदारी करें

  • अपनी कंपनी के VPN से कनेक्ट रहने के दौरान अपने काम वाले कंप्यूटर पर निजी रूप से ब्राउज़ करें

एक पेशेवर VPN सेवा

  • हाई-स्पीड 10 जीबिटपीएस सर्वर नेटवर्क

  • 140 देशों में 20,000 सर्वर

  • एक ही समय में 10 ब्राउज़र या डिवाइस पर उपयोग करें

  • हमारी विशेषज्ञ ग्राहक सेवा टीम से सहायता

सभी सुविधाओं से लैस एक ब्राउज़र एक्सटेंशन

  • अतिरिक्त सुरक्षा के लिए Secure Core डबल VPN

  • विशिष्ट वेबसाइटों को बाहर रखने के लिए स्प्लिट टनलिंग

  • यह सुनिश्चित करने के लिए ऑटो कनेक्ट करें कि आपके ब्राउज़िंग सत्र हमेशा सुरक्षित रहें

Proton VPN को क्यों चुनें?

जब आप किसी VPN प्रदाता का उपयोग करते हैं, तो आप अपनी निजता उसे सौंपते हैं।

यहाँ बताया गया है कि क्या चीज़ हमें दूसरों से अलग बनाती है:

सख्त लॉग-नहीं नीति

हम कोई लॉग नहीं रखते हैं जो आपकी निजता से छेड़छाड़ कर सकें, और स्विस कानून हमें उपयोगकर्ता गतिविधि को लॉग करने के लिए मजबूर होने से रोकता है।

विश्वसनीय

हम इस बारे में स्पष्ट हैं कि हमारा मुख्यालय कहाँ है और हमारी लीडरशिप टीम में कौन है। हमारी निजता नीति को समझना आसान है, और हम इस बात को लेकर पारदर्शी हैं कि हम प्रीमियम खासियतों के एक्सेस के लिए शुल्क लेकर अपनी मुफ्त वीपीएन सेवा को कैसे फंड करते हैं।

पारदर्शी

ओपन-सोर्स ऐप्स का मतलब है कि आप खुद हमारे कोड की जांच कर सकते हैं। स्वतंत्र ऑडिट का मतलब है कि आप किसी विशेषज्ञ का मूल्यांकन पढ़ सकते हैं।

Firefox के लिए Proton VPN एक्सटेंशन क्यों चुनें

Proton VPN आपके लिए Proton Mail के पीछे की टीम द्वारा लाया गया है, जो दुनिया की सबसे बड़ी शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल सेवा है। दुनिया भर के लाखों पत्रकार, एक्टिविस्ट और नागरिक सुरक्षित रहने के लिए Proton VPN पर भरोसा करते हैं।



Firefox के लिए हमारा VPN ऐप:

  • आपके इंटरनेट कनेक्शन को एन्क्रिप्ट करके आपकी निजता की रक्षा करता है

  • आपको सेंसरशिप को बायपास करने और सच्चाई तक पहुंचने में सक्षम बनाता है

  • उपयोगकर्ता की गतिविधि का कोई लॉग नहीं रखता है

  • आपको लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाओं को अनब्लॉक करने और देखने की अनुमति देता है (केवल
    VPN Plus या Proton Unlimited प्लैन के साथ)

  • ओपन सोर्स है और तीसरी-पार्टी के पेशेवरों द्वारा पूरी तरह से ऑडिट किया गया है

विशेषज्ञों और हमारे समुदाय द्वारा विश्वसनीय और अनुशंसित

Proton VPN अपनी शानदार खासियतों, हाई-परफ़ॉर्मेंस सर्वर नेटवर्क और लगभग बेजोड़ मुफ्त सदस्यता के विकल्प के साथ प्रतियोगिता में सबसे आगे है, जो इसे हमारी पसंदीदा टॉप सर्विस बनाता है।

हमारा टॉप-स्कोरिंग बेस्ट बाय VPN

इस्तेमाल में आसान इंटरफ़ेस, लॉग-नहीं नीति और ओपन-सोर्स फ़्रेमवर्क की बदौलत हमारी पहली पसंद ProtonVPN है।

Proton VPN Plus को जोखिम-मुक्त आज़माएँ

यदि आप संतुष्ट नहीं हैं, तो हम 30 दिनों के भीतर आपका पूरा भुगतान वापस कर देंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुझे VPN की आवश्यकता क्यों है?
मैं Firefox के लिए सबसे अच्छा VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन कैसे चुनूँ?
मैं Firefox के लिए VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन कैसे इंस्टॉल करूँ?
मैं Firefox के लिए Proton VPN एक्सटेंशन का उपयोग कैसे करूँ?
मैं Firefox पर VPN सर्वर से आसानी से कैसे कनेक्ट करूँ?
मैं Firefox पर VPN के साथ ब्लॉक की गई सामग्री को कैसे एक्सेस करूँ?