संपादकीय टिप्पणी: यह पेज, जो मूल रूप से 18 जून 2017 को प्रकाशित हुआ था, तब अपडेट किया जाता है जब भी कोई उल्लेखनीय नया कानूनी अनुरोध आता है।
Proton VPN का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड में है, इसलिए हम केवल उन अनुरोधों का पालन करेंगे जिन्हें स्विस अदालत प्रणाली से मंजूरी मिली हो। ऐसी मंजूरी के बिना विदेशी अनुरोधों को मानने के लिए हम कानूनी रूप से बाध्य नहीं हैं, और असल में स्विस आपराधिक संहिता की धारा 271 के तहत हमें ऐसा करने से कानूनी रूप से रोका गया है।
स्विट्ज़रलैंड में संवैधानिक निजता सुरक्षा बहुत मजबूत है। स्विस कानून के तहत, Proton VPN को कनेक्शन लॉग सेव करने की ज़रूरत नहीं है, और हम एक सख्त no-logs VPN नीति का पालन करते हैं जिसकी पुष्टि कई no-logs ऑडिट से हुई है। क्योंकि हम किसी उपयोगकर्ता की गतिविधि की जानकारी इकट्ठा या स्टोर नहीं करते, इसलिए हम इसे उपलब्ध नहीं करा सकते, तब भी नहीं जब हमें कानूनी रूप से बाध्यकारी स्विस अदालत का आदेश मिले।
Proton VPN की शुरुआत 2017 में होने के बाद से, हमें स्विस अधिकारियों से मंजूरी पाए 458 कानूनी रूप से बाध्यकारी आदेश मिले हैं। इनमें से हर मामले में, अधिकारी चाहते थे कि हम ये पहचानने में मदद करें कि किसी खास समय पे किसी खास Proton VPN सर्वर से कौन कनेक्ट था।
हर मामले में, हम मांगी गई पहचान की जानकारी उपलब्ध नहीं करा सके क्योंकि Proton VPN वो लॉग नहीं रखता जिनसे ऐसी पहचान संभव हो। इसलिए, ऐसे सभी अनुरोध अस्वीकार कर दिए गए।
स्विट्ज़रलैंड में वारंट कैनरी कोई मायने नहीं रखती, क्योंकि स्विस कानून ज़रूरी समझता है कि निगरानी या डाटा अनुरोध का शिकार हुए व्यक्ति को आखिरकार सूचित किया जाए, ताकि उसे डाटा अनुरोध को चुनौती देने का मौका मिल सके।
2026
(जून तक)
- कुल ऑर्डर: 47
- अस्वीकार किए गए ऑर्डर: 47
2025
- कुल ऑर्डर: 59
- अस्वीकार किए गए ऑर्डर: 59
2024
- कुल ऑर्डर: 53
- अस्वीकार किए गए ऑर्डर: 53
2023
- कुल ऑर्डर: 60
- अस्वीकार किए गए ऑर्डर: 60
2022
- कुल ऑर्डर: 80
- अस्वीकार किए गए ऑर्डर 80
2021
- कुल ऑर्डर: 121
- अस्वीकार किए गए ऑर्डर: 121
2020
- कुल ऑर्डर: 37
- अस्वीकार किए गए ऑर्डर: 37
2019
- कुल ऑर्डर: 1
- अस्वीकार किए गए ऑर्डर: 1






