क्या Proton VPN लॉग रखता है?
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- शुरू करें
अपने उपयोगकर्ताओं की निजता का सम्मान करने के लिए, Proton VPN एक सख्त लॉग-नहीं नीति लागू करता है। इसका मतलब है कि हम आपके ऑनलाइन की गई गतिविधियों के सत्र उपयोग लॉग नहीं रखते और ऐसा मेटाडाटा भी लॉग नहीं करते जो आपकी निजता से छेड़छाड़ कर सकता है।
- हम लॉग नहीं करते कि आप कौन सी वेबसाइटें विज़िट करते हैं
- हम आपका ट्रैफिक या किसी भी संचार की सामग्री लॉग नहीं करते
- हम आपका IP पता लॉग नहीं करते
- हम आपके सत्रों की अवधि लॉग नहीं करते
- हम किसी भी लोकेशन-आधारित जानकारी को लॉग या ट्रैक नहीं करते
निजता का ये स्तर कुछ हद तक इसलिए संभव है क्योंकि हम स्विट्ज़रलैंड में स्थित हैं, जहां दुनिया के कुछ सबसे मजबूत डेटा सुरक्षा और डिजिटल निजता कानून हैं। रखरखाव और समस्या निवारण के उद्देश्यों के लिए ज़रूरी डेटा को हमारे सभी बेयर-मेटल सर्वर पे पूर्ण-डिस्क एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करके सुरक्षित रखा जाता है, जिन पर हमारा पूरा नियंत्रण है।
जो जानकारी हम असल में संग्रहित करते हैं (जैसे खाता जानकारी), उसकी पूरी जानकारी हमारी निजता नीति(नई विंडो) में उपलब्ध है। हमारे सभी ऐप पूरी तरह ओपन सोर्स हैं और स्वतंत्र रूप से ऑडिट किए गए हैं, ताकि आप भरोसा कर सकें कि वे विश्वसनीय हैं, और हम अपने हर काम में पारदर्शिता का लक्ष्य रखते हैं।
Proton VPN का स्विस न्यायक्षेत्र VPN सेवाओं के लिए अनुकूल अतिरिक्त फायदे भी देता है। ज़्यादातर देशों में सरकारी आदेशों के नतीजे के तौर पे VPNs को लॉग रखने के लिए मजबूर किया जा सकता है, चाहे वे डिफॉल्ट रूप से लॉग-नहीं हों। हालांकि, मौजूदा स्विस कानूनी ढांचे के भीतर Proton VPN पर बलपूर्वक लॉगिंग की कोई बाध्यता नहीं है।
ये ईमेल जैसी अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए स्विस नियमों से काफी अलग है, क्योंकि ईमेल आमतौर पे लॉग-नहीं नहीं होता और स्विस आपराधिक जांच की स्थिति में IP का खुलासा मांगा जा सकता है। इसीलिए, अगर आपका खतरा मॉडल Proton Mail इस्तेमाल करते वक्त स्विस अधिकारियों से अपना IP छिपा देना ज़रूरी बनाता है, तो हम VPN या Tor इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।
Proton VPN की सख्त लॉग-नहीं नीति की परीक्षा 2019 में एक कानूनी मामले में हुई, जिसमें हमें एक उपयोगकर्ता की पहचान करने में मदद के लिए लॉग सौंपने का आदेश दिया गया, लेकिन हम आदेश का पालन नहीं कर पाए क्योंकि ऐसे लॉग मौजूद ही नहीं थे। हमारी लॉग-नहीं नीति को बाहरी स्वतंत्र विशेषज्ञों द्वारा सत्यापित भी किया गया है।