WireGuard® एक नया VPN प्रोटोकॉल है, जिसका इस्तेमाल आपके डिवाइस और VPN सर्वर के बीच कनेक्शन सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है।
VPN कैसे काम करते हैं के बारे में और जानें
WireGuard आधुनिकतम क्रिप्टोग्राफी का इस्तेमाल करके आपका कनेक्शन सुरक्षित रखता है और ये बेहद हल्का है। इसी वजह से ये OpenVPN और IKEv2 जैसे पारंपरिक VPN प्रोटोकॉल से ज़्यादा तेज़ है, खासकर कम क्षमता वाले हार्डवेयर पे।
शुरुआत में Linux के लिए विकसित किया गया WireGuard मार्च 2020 में आधिकारिक तौर पे Linux kernel (वर्ज़न 5.6+) में शामिल किया गया, जिससे ये रोज़ाना इस्तेमाल के लिए सही एक सुरक्षित, स्थिर, और तेज़ VPN प्रोटोकॉल साबित हुआ। WireGuard के मुख्य फायदे ये हैं:
- तेज़
- तुरंत कनेक्शन
- हल्का
Proton VPN अब नीचे दिए गए प्लैटफॉर्म पे WireGuard के लिए सहायता देता है:
- Windows
- macOS
- Android
- iOS/iPadOS
- Linux
जानें कि VPN प्रोटोकॉल कैसे बदलें या Smart Protocol चुनें
सुरक्षित
हालांकि काफी नया है, WireGuard अपने आज़माए हुए आधुनिकतम क्रिप्टोग्राफिक प्रिमिटिव का इस्तेमाल करके आपका VPN कनेक्शन सुरक्षित रखता है।
- ChaCha20(नई विंडो) — एक सममित की साइफर(नई विंडो)। OpenVPN और IKEv2 पे AES की तरह ही ChaCha20 आपके असली डाटा को सुरक्षित रखता है।
- Poly1305(नई विंडो) — एक संदेश सत्यापन कोड(नई विंडो) (MAC), जिसका इस्तेमाल WireGuard कनेक्शन सत्यापित करने के लिए किया जाता है।
- Curve25519(नई विंडो) — एक दीर्घवृत्तीय वक्र(नई विंडो), जिसका इस्तेमाल एलिप्टिक-कर्व डिफी–हेलमैन(नई विंडो) (ECDH) प्रोटोकॉल TLS की-एक्सचेंज को सुरक्षित रखने के लिए करता है। इससे ये पक्का होता है कि हमारे VPN सर्वर से आपका कनेक्शन सुरक्षित है।
- SipHash(नई विंडो) — XOR(नई विंडो) पे आधारित एक स्यूडोरैंडम हैश फंक्शन, जिसका इस्तेमाल हैश टेबल(नई विंडो) कीज़ को सुरक्षित तरीके से मैप करने के लिए किया जाता है।
- BLAKE2(नई विंडो) – डाटा की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाला एक क्रिप्टोग्राफिक हैशिंग फंक्शन।
निजी
Proton VPN का इस प्रोटोकॉल का इंप्लीमेंटेशन सत्र डायनामिक तौर पे देने के लिए double NAT का इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है कि जब आपका ऐप WireGuard के ज़रिए हमारे किसी VPN सर्वर से कनेक्ट होता है, तो पहला NAT 10.2.0.2 IP पते को एक रैंडम लेकिन यूनीक इंटरनल IP पते में बदल देता है, जो आपके सत्र को दिया जाता है।
इसके बाद WireGuard किसी और VPN की तरह ही काम करता है: दूसरा NAT आपके सत्र का IP पता फिर से VPN सर्वर के पब्लिक IP पते में बदल देता है, उससे पहले कि वो आपकी मनपसंद वेबसाइट से कनेक्ट हो।

इससे WireGuard इस्तेमाल करने पे OpenVPN या IKEv2 इस्तेमाल करने जितनी ही निजता मिलती है। हम आपका IP पता सेव नहीं करते और हमारी सख्त लॉग-नहीं नीति, जिसकी जांच स्वतंत्र सुरक्षा विशेषज्ञों ने की है, पूरी तरह लागू होती है।
जानें कि Proton VPN WireGuard के साथ आपकी निजता कैसे बचाता है
तेज़
OpenVPN द्वारा इस्तेमाल होने वाले AES एन्क्रिप्शन के उल्लट, जिसमें अक्सर प्रोसेसर में हार्डवेयर सहायता पहले से मौजूद होती है, WireGuard को फिलहाल कोई हार्डवेयर सहायता नहीं मिलती। इसके बावजूद अपनी काफी बेहतर कार्यक्षमता की वजह से WireGuard का परफॉर्मेंस तुलनीय(नई विंडो) है हार्डवेयर-एक्सेलरेटेड AES(नई विंडो) (AES-NI) से।
Proton VPN के सहायता प्राप्त सभी VPN प्रोटोकॉल की तरह, WireGuard हमारी यूनीक VPN Accelerator टेक्नोलॉजी का पूरा फायदा उठाता है, जो लंबी दूरी पे या ज़्यादा पैकेट लॉस के समय कनेक्शन की स्पीड काफी बेहतर कर सकती है।
कार्यक्षम
कम CPU इस्तेमाल का मतलब मोबाइल डिवाइस और लैपटॉप पे हमारे ऐप चलाने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर बैटरी लाइफ है।
तुरंत VPN कनेक्शन
Android और iOS डिवाइस पे WireGuard को VPN कनेक्शन बनाने में एक सेकेंड से भी कम समय लगता है।
ओपन सोर्स और ऑडिटेड
WireGuard एक ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर(नई विंडो) है, जिसकी जांच कोई भी कर सकता है ताकि पक्का हो सके कि ये सुरक्षित है। सच तो ये है कि इसमें 4,000 से कम कोड की लाइनें हैं (OpenVPN में 3,00,000 से ज़्यादा हैं), जिससे इसका ऑडिट करना बहुत आसान है।
WireGuard की कई औपचारिक जांच हो चुकी हैं, और Linux kernel में शामिल किए जाने के लिए WireGuard Linux कोडबेस की किसी थर्ड पार्टी ने स्वतंत्र रूप से ऑडिट(नई विंडो) किया था।
हमारे कुछ प्रतिस्पर्धियों के उलट, WireGuard का हमारा ओपन सोर्स इंप्लीमेंटेशन आधिकारिक वर्ज़न के साथ 100% कंपैटिबल है।
WireGuard TCP और Stealth
WireGuard आम तौर पे सिर्फ एक खास UDP पोर्ट पे चलता है, जिससे सरकारों के लिए इसे ब्लॉक करना आसान हो जाता है। UDP और TCP दो मुख्य ट्रांसमिशन प्रोटोकॉल हैं, जो तय करते हैं कि डाटा इंटरनेट पे कैसे भेजा जाए। UDP तेज़ है, जबकि TCP ज़्यादा भरोसेमंद है, लेकिन UDP के मुकाबले TCP का मुख्य फायदा ये है कि ये TCP पोर्ट 443 पे चलके सरकारी सेंसरशिप से बच सकता है, जो HTTPS(नई विंडो) के इस्तेमाल किया जाने वाला पोर्ट है।
UDP और TCP के बीच के फर्क के बारे में और जानें
लेकिन हमने WireGuard के कस्टम इंप्लीमेंटेशन विकसित किए हैं, जो इस सीमा को दूर करते हैं। WireGuard TCP, OpenVPN TCP जैसे ही एंटी-सेंसरशिप फायदे देता है — ये WireGuard को HTTPS के साथ उसी पोर्ट पे चलने देता है, जिससे बिना ज़्यादातर वेबसाइट ब्लॉक किए इसे आसानी से ब्लॉक करना मुश्किल हो जाता है।
हालांकि, डीप पैकेट इंस्पेक्शन तकनीकें HTTPS और VPN पैकेट के बीच का फर्क आसानी से पहचान सकती हैं।
Stealth हमारा कस्टम, WireGuard पे आधारित VPN प्रोटोकॉल है, जो कई तकनीकों का इस्तेमाल करके इसे पहचानना और ब्लॉक करना काफी मुश्किल बनाता है, जिनमें TCP पे एक obfuscated TLS टनल पे चलना भी शामिल है।
WireGuard बनाम OpenVPN
OpenVPN VPN प्रोटोकॉल का जांचा-परखा सबसे पुराना है, और हालांकि अब भी सुरक्षित है, इसकी उम्र दिखने लगी है। WireGuard उतनी ही सुरक्षा देता है, साथ में OpenVPN से काफी तेज़, ज़्यादा हल्का और ज़्यादा कार्यक्षम है।
TCP पे चलने की क्षमता की वजह से OpenVPN अब भी मज़बूत एंटी-सेंसरशिप क्षमताएं देता है। हालांकि, जैसा हमने पहले बताया, हमने ना सिर्फ ये लचीलापन WireGuard के अपने इंप्लीमेंटेशन में लागू किया है, बल्कि अपने कस्टम Stealth प्रोटोकॉल के साथ इसमें काफी सुधार भी किए हैं।
कृपया ध्यान दें कि “WireGuard” और WireGuard लोगो Jason A. Donenfeld के रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
क्या WireGuard की सहायता के लिए एक्स्ट्रा पैसे देने पड़ते हैं?
नहीं। WireGuard Proton VPN कम्युनिटी के सभी मेंबर्स के लिए हमारे Windows, macOS, Android, और iOS/iPadOS ऐप में मुफ्त उपलब्ध है।
क्या WireGuard के साथ सभी खासियतें उपलब्ध हैं?
हां। WireGuard हमारे ऐप में पूरी तरह इंटीग्रेटेड है और इनकी सहायता प्राप्त सभी खासियतों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें Secure Core, NetShield Ad-blocker, DNS लीक सुरक्षा, IPv6 लीक सुरक्षा, किल स्विच, परमानेंट किल स्विच (Windows), दूसरा रूट(नई विंडो), और VPN Accelerator शामिल हैं।
WireGuard का इस्तेमाल कैसे करें?
WireGuard की सहायता हमारी Smart Protocol खासियत में भी पूरी तरह शामिल है, जो आपके VPN कनेक्शन को आपकी स्थिति के हिसाब से सबसे सही VPN प्रोटोकॉल पे अपने आप बदल देती है। Smart Protocol डिफॉल्ट रूप से सक्षम होती है, इसलिए आपकी ज़रूरतों के लिए सबसे सही प्रोटोकॉल (WireGuard समेत) अपने आप इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ नहीं करना पड़ता।
आप चाहें तो WireGuard को मैन्युअली भी चुन सकते हैं।
जानें कि VPN प्रोटोकॉल कैसे बदलें या Smart Protocol चुनें
WireGuard किन Proton VPN प्लैटफॉर्म पे उपलब्ध है?
WireGuard इन Proton VPN ऐप पे उपलब्ध है:
- Windows (UDP, TCP, Stealth)
- macOS (UDP, TCP, Stealth)
- Android (UDP, TCP, Stealth)
- Android TV (Smart Protocol के ज़रिए UDP)
- iOS और iPadOS (UDP, TCP, Stealth)
- Linux (UDP)
- Chrome OS (UDP, TCP, Stealth, Android ऐप के ज़रिए)







