Proton VPN होमपेज

WireGuard कितना निजी है?

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton VPN खासियतें

WireGuard® एक नया VPN प्रोटोकॉल है, जो हल्का, तेज और सुरक्षित है। डिफॉल्ट रूप से WireGuard में निजता की कुछ संभावित समस्याएं हैं, लेकिन Proton VPN इस प्रोटोकॉल के क्रियान्वयन में आपकी निजता की सुरक्षा के लिए अनूठे तकनीकी समाधान इस्तेमाल करता है।

Proton VPN, WireGuard का कौन सा क्रियान्वयन इस्तेमाल करता है?

Proton VPN, WireGuard क्रियान्वयन का एक विशेष रूप से संशोधित संस्करण इस्तेमाल करता है, जिसे Linux कर्नेल में बिल्ट-इन किया गया है(नई विंडो)। हमारे संशोधन पूरी संगत बनाए रखते हुए परफॉर्मेंस और निजता को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

क्या आप अपने सर्वर पे उपयोगकर्ताओं के IP पते स्टोर करते हैं?

आप कोई भी VPN प्रोटोकॉल इस्तेमाल करें, हम आपका IP पता स्टोर नहीं करते। हमारा WireGuard क्रियान्वयन हमारी सख्त लॉग-नहीं नीति का पालन करता है, जिसे स्वतंत्र विशेषज्ञों ने सत्यापित किया है।

क्या आप WireGuard सत्रों के लॉग रखते हैं?

नहीं। दूसरे VPN प्रोवाइडर्स के दावों के बावजूद, WireGuard से लॉग बनना जरूरी नहीं है, और हम अपने सर्वर पे कोई IP पता स्टोर नहीं करते।

ये गलतफहमी कि WireGuard से लॉग जरूर बनते हैं, संभवतः इस तथ्य पे आधारित है कि डिफॉल्ट रूप से इसमें VPN ऐप और VPN सर्वर के बीच एक स्थिर (और इसलिए पहचान योग्य) कनेक्शन जरूरी होता है। इसे हल करने के लिए, हमने अपने ऐप्स को हार्डकोड किया है ताकि हर WireGuard VPN कनेक्शन एक ही इंटरनल IP पते (10.2.0.2) से शुरू हो।

WireGuard पे एक ही समय में दो से ज़्यादा लोगों को एक ही VPN सर्वर से जुड़ने देने के लिए, हम सत्रों को डायनामिक रूप से प्रोविज़न करने के लिए डबल नेटवर्क एड्रेस ट्रांसलेशन (NAT) का इस्तेमाल करते हैं।

इसका मतलब है कि जब आपका ऐप WireGuard के जरिए हमारे किसी VPN सर्वर से कनेक्ट होता है, तो पहला NAT, 10.2.0.2 IP पते को एक बेतरतीब लेकिन यूनिक इंटरनल IP पते में बदल देगा, जो आपके सत्र को दिया जाता है। इस बिंदु से, WireGuard किसी भी दूसरे VPN की तरह काम करता है: दूसरा NAT आपके सत्र का IP पता फिर से VPN सर्वर के पब्लिक IP पते में बदल देता है, इससे पहले कि वह आपकी मनचाही वेबसाइट से कनेक्ट हो।

डबल-NAT समझाने वाला आरेख

यही तकनीकी नवाचार है, जिसकी वजह से हम अनूठे रूप से WireGuard की सार्वजनिक रूप से ऑडिट की गई सुरक्षा और परफॉर्मेंस बिना निजता के समझौते के दे पाते हैं।

त्वरित सार

जब आप WireGuard के जरिए हमारे VPN सर्वर से कनेक्ट होते हैं, तो आपका डिवाइस सिर्फ 10.2.0.2 IP पता देख सकता है, और जो वेबसाइट आप विजिट करते हैं वह सिर्फ हमारे VPN सर्वर का पब्लिक IP पता देख सकती है। आपका असली IP पता सुरक्षित और निजी रहता है, बिल्कुल OpenVPN की तरह।

क्या WireGuard को Proton VPN की VPN Accelerator तकनीक से फायदा होता है?

हां। हमारी अनूठी VPN Accelerator तकनीक स्पीड परफॉर्मेंस को 400% से ज़्यादा बेहतर कर सकती है और लंबी दूरियों पे खास तौर पे प्रभावी है। यह सभी Proton VPN उपयोगकर्ताओं के लिए मुफ्त है, सभी Proton VPN ऐप्स में उपलब्ध है, और WireGuard समेत सभी समर्थित VPN प्रोटोकॉल के साथ काम करती है।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me