Proton VPN की जटिल और कठिन समस्यों के लिए नए समाधान विकसित करने का लंबा इतिहास रहा है, जिनमें VPN को ब्लॉक करने की कोशिशों(नई विंडो) और पूरे इंटरनेट पे उपयोगकर्ताओं को ट्रैक करने वाले विज्ञापनदाताओं से निपटने के तरीके शामिल हैं। CERN में मिले वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई कंपनी होने के नाते, हमारी रिसर्च और डेवलपमेंट की मजबूत संस्कृति है, और हमने हाल ही में VPN Accelerator नाम की नई खासियत के साथ VPN की गति काफी बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया है।
VPN Accelerator VPN कनेक्शन की स्थिरता को बेहतर बनाता है और कुछ स्थितियों में हमारी VPN गति को 400% तक बढ़ा सकता है। इस नई टेक्नोलॉजी की बदौलत, हमारी सर्विस का इस्तेमाल करते वक्त आप हमेशा सबसे अच्छी संभव VPN गति का आनंद ले सकते हैं।
VPN Accelerator सभी Proton VPN ऐप्स पे काम करता है और सभी VPN प्रोटोकॉल के लिए परफॉर्मेंस बेहतर बनाता है। एक प्रीमियम खासियत के रूप में, यह डिफॉल्ट रूप से उन सभी के लिए सक्षम है जिनके पास पेड Proton VPN प्लैन है।
VPN Accelerator कैसे काम करता है?
VPN Accelerator Proton VPN के लिए अनोखा है और इसमें कुछ अनोखी टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जिन्हें हमारी रिसर्च टीम ने भीतर ही विकसित किया है ताकि हमारी बड़ी नेटवर्क कैपेसिटी का बेहतर इस्तेमाल हो सके।
ProtonVPN की कैपेसिटी, जिसे हम लगातार बढ़ा रहे हैं, हमारे नेटवर्क में इस समय 1 टेराबिट प्रति सेकेंड (1,000 जीबिटपीएस) से ज़्यादा है और यह मौजूद सबसे बड़े VPN नेटवर्क में से एक है। तुलना के लिए, स्विट्ज़रलैंड के सबसे बड़े इंटरनेट एक्सचेंज पॉइंट SwissIX की रोज़ाना औसत नेटवर्क कैपेसिटी 80 जीबिटपीएस है।
हालांकि, कैपेसिटी सिर्फ VPN गति का एक हिस्सा है, और अक्सर यह VPN परफॉर्मेंस के लिए सीमित करने वाला फैक्टर नहीं होती। नीचे, हम देखेंगे कि VPN Accelerator दूसरे सीमित करने वाले फैक्टरों पे काबू पाकर और भी ज़्यादा VPN गति कैसे अनलॉक कर सकता है।
CPU की सीमाओं पे काबू पाना
सर्वर CPU की गति अक्सर सीमित करने वाला फैक्टर होती है, क्योंकि कई लोकप्रिय VPN प्रोटोकॉल (OpenVPN सहित) मल्टीथ्रेडिंग(नई विंडो) का इस्तेमाल नहीं करते। इसका मतलब है कि सर्वर प्रोसेसर के एक सिंगल कोर की CPU पावर गति के लिए सीमित करने वाला फैक्टर बन जाती है।
Proton VPN इस समस्या को हर सर्वर पे कई OpenVPN प्रोसेस इस्तेमाल करके हल करता है ताकि मल्टी-कोर प्रोसेसर का पूरा फायदा उठाया जा सके। हालांकि, अकेले यह समस्या को पूरी तरह हल करने के लिए काफी नहीं है, जब तक लोड को कई प्रोसेस के बीच ठीक से बांटा न जाए। वरना, एक सिंगल CPU थ्रेड ओवरलोड हो सकता है।
इसे हल करने के लिए, हमने OpenVPN को फिर से डिज़ाइन किया है ताकि सत्रों को सभी चल रहे OpenVPN प्रोसेस में बराबर बांटा जा सके, जिससे एक थ्रेड के ओवरलोड होने की संभावना खत्म हो जाती है। इसी तरह की तकनीकों का इस्तेमाल दूसरे VPN प्रोटोकॉल भी करते हैं।

लेटेंसी और TCP कंजेशन
TCP (ट्रांसमिशन कंट्रोल प्रोटोकॉल) दुनिया के ज़्यादातर इंटरनेट ट्रैफिक को ढोता है। TCP का गुडपुट(नई विंडो) लेटेंसी और पैकेट लॉस के विपरीत अनुपात में होता है, इसीलिए इंटरनेट स्पीड टेस्ट आम तौर पर आपके जितने करीब हो सके ऐसे सर्वर चुनते हैं।
गुडपुट
एक तय समय में डिलीवर की गई जानकारी के उपयोगी बिट्स की संख्या। गुडपुट की गणना, भेजी गई फ़ाइल के साइज़ को फ़ाइल ट्रांसफर होने में लगे समय से भाग देकर की जा सकती है।
बहुत दूर के सर्वरों से कनेक्शन बनाने से TCP की गति कम हो सकती है। इसका VPN इस्तेमाल करने से खास तौर पर कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन VPN से कनेक्ट होने से आपके डिवाइस से आखिरी सर्वर तक के शुरु-से-अंत तक के रास्ते की लंबाई बढ़ने से यह समस्या बढ़ सकती है।
एक चरम उदाहरण दें, अगर आप स्विट्ज़रलैंड में हों, न्यूज़ीलैंड के किसी सर्वर से कनेक्ट हों और अमेरिका की कोई वेबसाइट खोलें, तो आपका ट्रैफिक दुनिया के चारों ओर लगभग पूरा चक्कर लगाएगा, जिससे लगभग 600 ms का राउंड ट्रिप डिले(नई विंडो) (RTD) लेटेंसी होगी।
हम प्रकाश की गति नहीं बढ़ा सकते और न ही न्यूज़ीलैंड को यूरोप के करीब ला सकते हैं, लेकिन VPN Accelerator 600 ms के रास्ते को छोटे रास्तों में तोड़कर (उदाहरण के लिए, दो 300 ms के रास्ते) इस समस्या का समाधान करता है। हर छोटे रास्ते पे बहुत तेज़ गुडपुट संभव है, जिससे पूरे रास्ते पे संयुक्त परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
और भी ज़्यादा गति हासिल करने के लिए, VPN Accelerator हर रास्ते पे BBR(नई विंडो) नाम का एक TCP डिले-कंट्रोल्ड TCP फ्लो कंट्रोल एल्गोरिद्म भी इस्तेमाल करता है। लंबे रास्तों या कंजेस्टेड नेटवर्क पे अक्सर किसी न किसी स्तर का पैकेट लॉस होता है। BBR पैकेट लॉस से तेज़ी से रिकवर करता है और तेज़ी से रफ्तार भी पकड़ता है (यानी, डाटा ट्रांसफर शुरू होने पे यह जल्दी मैक्सिमम स्पीड तक पहुंचता है)।

हाई लेटेंसी वाले सर्वरों के लिए, या जब पैकेट लॉस हो, तो परफॉर्मेंस में इज़ाफा गेम-चेंजिंग हो सकता है। बेहतरीन कनेक्टिविटी वाले किसी नज़दीकी सर्वर से कनेक्ट होने पे परफॉर्मेंस में सुधार कम ध्यान देने योग्य होता है। नीचे दिए गए उदाहरण में, हम देखते हैं कि सिर्फ 1.5% पैकेट लॉस के साथ भी, BBR दूसरे कंजेशन कंट्रोल एल्गोरिद्म की तुलना में 100 गुना परफॉर्मेंस सुधार देता है(नई विंडो)।
“फॉरवर्डिंग” की दक्षता बेहतर बनाना
ज़्यादातर TCP कंजेशन एल्गोरिद्म पैकेट फॉरवर्डिंग में आने वाले गैप या अचानक देरी के लिए काफी संवेदनशील होते हैं। इसलिए, स्टॉल (छोटी अवधि जिसमें पैकेट या तो कतार में लगते हैं या छोड़ दिए जाते हैं) का कोई भी जोखिम कम करना ज़रूरी है, क्योंकि ये स्टॉल TCP पेसिंग और उसके बाद की परफॉर्मेंस में भारी कमी लाते हैं।
VPN Accelerator पे हमारे काम के हिस्से के रूप में, Proton VPN की रिसर्च और डेवलपमेंट टीम ने प्रोटोकॉल-विशिष्ट समस्यों को भी हल किया जो स्टॉल की ओर ले जा सकती हैं। उदाहरण के लिए, OpenVPN और IKEv2 कोर कोड में कुछ अक्षमताएं हैं जो कभी-कभी कंट्रोल सॉकेट को ब्लॉक होने का कारण बन सकती हैं। इंटरप्रोसेस कम्युनिकेशन को कस्टम-लिखे गए “कंपेनियन” प्रोसेस में ऑफलोड करके, हम इस तरह के स्टॉल को खत्म करने में सफल रहे।
आम तौर पर, हर Proton VPN सर्वर प्रति सेकेंड 1,00,000 से ज़्यादा पैकेट प्रोसेस करता है, जो CPU समय की काफी बड़ी मात्रा में जुड़ता है। हमारे सर्वरों पे Linux नेटवर्क स्टैक को बदलकर, Proton VPN “जाने-पहचाने ट्रैफिक” के लिए सामान्य पैकेट प्रोसेसिंग रास्ते को टाल देता है, जिससे गति में काफी इज़ाफा और लेटेंसी में कमी आती है।
आखिर में, Proton VPN कई दूसरी VPN सर्विसों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वर्चुअल सर्वर, वर्चुअलाइज़ेशन, या कंटेनर से बचता है। हमारा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर बेयर-मेटल सर्वरों पे इंस्टॉल है, जिससे वर्चुअल मशीनों या कंटेनर और उनकी होस्ट मशीनों के बीच एन्क्रिप्ट किए पैकेट फॉरवर्ड करने की ज़रूरत खत्म हो जाती है। इससे लेटेंसी और कम होती है और गति बढ़ती है।

तेज़ VPN गति से आप कैसे फायदा उठा सकते हैं
सामान्य इस्तेमाल में, VPN Accelerator कनेक्शन की गति 400% या उससे ज़्यादा बढ़ा सकता है, खास तौर पर जब ज़्यादा दूर के सर्वरों से कनेक्ट हो रहे हों।
क्योंकि VPN Accelerator सभी Proton VPN ऐप्स में बिल्ट-इन है, इस अनोखी टेक्नोलॉजी का फायदा उठाने के लिए आपको कुछ भी करने की ज़रूरत नहीं है। VPN Accelerator अलग-अलग VPN प्रोटोकॉल को मिलती-जुलती परफॉर्मेंस हासिल करने भी देता है। इसलिए, उदाहरण के लिए, VPN Accelerator के साथ, Proton VPN के साथ OpenVPN आम तौर पर काफी तेज़ WireGuard® के समान परफॉर्मेंस देता है।
आदर्श नेटवर्क स्थितियों में, VPN Accelerator परफॉर्मेंस में कोई सुधार नहीं भी कर सकता। हालांकि, ज़्यादातर मामलों में, नेटवर्क स्थितियां आदर्श से कम ही होती हैं। Proton VPN के साथ, आप किसी भी सर्वर से कनेक्ट हों या कहीं भी हों, आपको हमेशा अपने-आप सबसे तेज़ संभव गति मिलेगी।
FAQ
हां, हालांकि सबसे ज़्यादा फायदा तब होता है जब आप कोई ऐसी सर्विस एक्सेस करते हैं जो आपकी असली जगह से बहुत दूर होती है। अगर आप किसी ऐसे सर्वर से कनेक्ट होते हैं जो भौगोलिक रूप से आपके करीब है, तो आपको गति में कोई खास सुधार नहीं दिख सकता।
हां। ऐसा इसलिए है क्योंकि VPN Accelerator इस्तेमाल करने के कोई असली नुकसान नहीं हैं, लेकिन सही परिस्थितियों में बहुत असली फायदे हैं। हालांकि, आप हमारे ज़्यादातर ऐप्स में इस खासियत को मैन्युअल रूप से सक्षम या अक्षम कर सकते हैं। जानकारी के लिए VPN Accelerator का इस्तेमाल कैसे करें देखें।
हां। VPN Accelerator स्पीड परफॉर्मेंस बेहतर करेगा, चाहे आप OpenVPN TCP, OpenVPN UDP, WireGuard, या IKEv2 VPN प्रोटोकॉल इस्तेमाल करें।
अपने सुझाव और सवाल हमें हमारे आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों Twitter(नई विंडो) और Reddit(नई विंडो) के ज़रिए शेयर करें।






