Proton VPN होमपेज

VPN Accelerator का इस्तेमाल कैसे करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
VPN Accelerator

VPN Accelerator ऐडवांस VPN टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करता है, जिससे कनेक्शन की स्थिरता बेहतर होती है और कुछ मामलों में आपके कनेक्शन की स्पीड 400% से ज़्यादा बढ़ जाती है।

VPN Accelerator हमारे Windows, macOS, iOS, और Android ऐप्स में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए डिफॉल्ट रूप से सक्षम रहता है। इसे हर ऐप के सेटिंग यापसंद मेन्यू में सक्षम या अक्षम किया जा सकता है।

VPN Accelerator कैसे काम करता है, इसके बारे में और जानें

Windows

1. Proton VPN ऐप खोलें, फिर सेटिंग → कनेक्शन → VPN Accelerator पे जाएं।

Windows पे VPN Accelerator सक्षम या अक्षम कैसे करें 1

2. VPN Accelerator स्विच चालू या बंद करें।

Windows पे VPN Accelerator सक्षम या अक्षम कैसे करें 2

macOS

Proton VPN ऐप खोलें और macOS मेन्यू बार → Proton VPN → पसंद → कनेक्शन टैब → VPN Accelerator पे जाएं और स्विच को चालू या बंद करें।

macOS पे VPN Accelerator सक्षम या अक्षम कैसे करें

Android

1. Proton VPN ऐप खोलें और सेटिंग टैब→ कनेक्शन → VPN Accelerator पे जाएं।

2. VPN Accelerator स्विच को चालू या बंद करें।

iOS और iPadOS

Proton VPN ऐप खोलें, सेटिंग → कनेक्शन → VPN Accelerator पे जाएं और स्विच को चालू या बंद करें।

iOS या iPadOS पे VPN Accelerator सक्षम या अक्षम कैसे करें

Linux GUI ऐप

Proton VPN ऐप खोलें, सेटिंग → कनेक्शन → VPN Accelerator पे जाएं और स्विच को चालू या बंद करें।

Linux CLI

टर्मिनल विंडो खोलें और ये चलाएं:

protonvpn config set vpn-accelerator on

या

protonvpn config set vpn-accelerator off

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me