कस्टम DNS का इस्तेमाल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- Proton VPN खासियतें
डोमेन नाम सिस्टम (DNS) आपके ब्राउज़र के पता बार में दर्ज किए गए यूआरएल को उसके संबंधित IP पते से मैच करता है। इसकी अक्सर तुलना एक टेलीफोन डायरेक्टरी से की जाती है, जो डोमेन नामों को उनके IP पतों से मिलाती है।
DNS और ये कैसे काम करता है, इसके बारे में और जानें
इस सहायता गाइड में हम देखते हैं कि कस्टम DNS क्या है, और इसे समर्थित Proton VPN ऐप्स पे कैसे सक्षम करें:
कस्टम DNS क्या है?
कस्टम DNS से आप एक या ज़्यादा तीसरें-पार्टी DNS रिज़ॉल्वर चुन सकते हैं। डिफॉल्ट रूप से, DNS क्वेरीज़ आपके ISP द्वारा रिज़ॉल्व की जाती हैं, लेकिन जब आप Proton VPN इस्तेमाल करते हैं, तो इन्हें आमतौर पर एन्क्रिप्ट किए गए VPN टनल से भेजा जाता है ताकि Proton VPN इन्हें सुरक्षित और प्राइवेट तरीके से रिज़ॉल्व कर सके। हालांकि, हमारी कस्टम DNS खासियत के साथ आप अपनी DNS क्वेरीज़ रिज़ॉल्व करने के लिए तीसरें-पार्टी चुन सकते हैं।
कस्टम DNS एक प्लस खासियत है, जो पेड Proton VPN प्लैन वाले सबके लिए उपलब्ध है।
क्या कस्टम DNS सुरक्षित है?
हमारी DNS सेवा क्वेरीज़ को हमारी एन्क्रिप्ट किए गए VPN टनल से रिज़ॉल्व करती है और हमारी सख्त लॉग-नहीं नीति का पालन करती है। इसका मतलब ये भी है कि तीसरें-पार्टी रिज़ॉल्वर को भेजी गई DNS क्वेरीज़ एनोनिमाइज़्ड होती हैं, क्योंकि उनका ऑरिजिन IP पता VPN सर्वर का होता है, आपका असली IP पता नहीं।
कस्टम DNS को NetShield Ad-blocker के साथ क्यों नहीं इस्तेमाल किया जा सकता?
NetShield Ad-blocker हमारी DNS फ़िल्टरिंग खासियत है, जो आपको विज्ञापनों, ट्रैकर और मालवेयर से सुरक्षित रखती है। ये इसलिए काम करती है क्योंकि DNS क्वेरीज़ VPN टनल से भेजी जाती हैं और Proton VPN द्वारा रिज़ॉल्व की जाती हैं, जिससे हम अनचाही क्वेरीज़ को फ़िल्टर कर पाते हैं।
Netshield एड-ब्लॉकर के बारे में और जानें
अगर DNS क्वेरीज़ किसी तीसरें-पार्टी को भेजी जाती हैं, तो हम उन्हें फ़िल्टर नहीं कर सकते। तीसरें-पार्टी रिज़ॉल्वर अपना DNS फ़िल्टरिंग समाधान ऑफ़र कर सकता है या नहीं भी कर सकता, लेकिन ये हमारे हाथ में नहीं है।
इसी वजह से, अगर आपने अपना ऑपरेटिंग सिस्टम किसी तीसरें-पार्टी DNS रिज़ॉल्वर का इस्तेमाल करने के लिए कॉन्फ़िगर किया है, तो NetShield भी काम नहीं करेगा।
कस्टम DNS का इस्तेमाल कैसे करें
Windows
1. Open the Windows app and go to Settings → Advanced settings → Custom DNS servers and toggle the Custom DNS servers switch on.

2. अलर्ट बॉक्स में दिया टेक्स्ट पढ़ें। अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं, तो सक्षम करें पे क्लिक करें।

3. DNS सर्वर → DNS सर्वर चुनें पे जाएं।

4. DNS सर्वर पता फील्ड में किसी तीसरें-पार्टी DNS रिज़ॉल्वर का IP पता दर्ज करें। हो जाने पे जोड़ें पे क्लिक करें।
इस तरह आप कई पते जोड़ सकते हैं, जिनमें पहले के बाद का हर पता उस क्रम में रिडंडेंसी देता है जिस क्रम में वे सूचीबद्ध हैं। सर्वर दोबारा क्रमित करने के लिए, किसी पते के बगल में दिए ⋮⋮ आइकॉन को दबाकर खींचें, या एरो बटन इस्तेमाल करें।

हो जाने के बाद, लागू करें पर क्लिक करें (अगर आप VPN से जुड़े हुए नहीं हैं) या रिकनेक्ट पर क्लिक करें (अगर आप VPN से जुड़े हुए हैं)।
macOS
1. macOS ऐप खोलें और macOS मेन्यू बार → Proton VPN → सेटिंग… → ऐडवांस टैब → कस्टम DNS पे जाएं।

2. कस्टम DNS सर्वर स्विच को चालू करें।

3. आप कस्टम DNS को हमारी NetShield एड-ब्लॉकर खासियत के साथ इस्तेमाल नहीं कर सकते (क्योंकि NetShield आपकी DNS क्वेरीज़ को हमारे द्वारा फ़िल्टर किए जाने पर निर्भर करता है)। अगर NetShield चालू है, तो आपको एक चेतावनी दिखेगी। अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं, तो जारी रखें पे क्लिक करें।

4. सर्वर → नया DNS जोड़ें फील्ड में किसी तीसरें-पार्टी DNS रिज़ॉल्वर का IPv4 पता दर्ज करें। हो जाने पे जोड़ें पे क्लिक करें।
इस तरह आप कई पते जोड़ सकते हैं, जिनमें पहले के बाद का हर पता उस क्रम में रिडंडेंसी देता है जिस क्रम में वे सूचीबद्ध हैं। अपने कस्टम DNS सर्वर दोबारा क्रमित करने के लिए किसी पते के बगल में दिए ⋮⋮ आइकॉन को दबाकर खींचें।

कस्टम DNS और Little Snitch
अपने Mac पे एन्क्रिप्ट किए गए DNS के साथ Little Snitch चलाने से हमारी कस्टम DNS खासियत में बाधा पड़ सकती है। इसे रोकने के लिए आपको Little Snitch में एन्क्रिप्ट किया DNS बंद कर देना चाहिए। इसके लिए, Little Switch खोलें और macOS मेन्यू बार → Little Snitch → सेटिंग → DNS टैब पे जाएं और DNS एन्क्रिप्शन स्विच को बंद करें।

Linux (GUI) ऐप
1. Linux ऐप खोलें और मेन्यू (V) → सेटिंग → कनेक्शन पे जाएं और कस्टम DNS स्विच को चालू करें।

2. अलर्ट बॉक्स में दिया टेक्स्ट पढ़ें। अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं, तो सक्षम करें पे क्लिक करें।

3. नया सर्वर जोड़ें बॉक्स में किसी तीसरें-पार्टी DNS रिज़ॉल्वर का IPv4 या IPv6 पता दर्ज करें। हो जाने पे जोड़ें पे क्लिक करें।

इस तरह आप कई पते जोड़ सकते हैं, जिनमें हर अतिरिक्त पता सूचीबद्ध क्रम में रिडंडेंसी देता है। हालांकि, कुछ Linux डिस्ट्रीब्यूशन कॉन्फ़िगर किए जा सकने वाले एक्टिव DNS पतों की संख्या पे सीमा लगाते हैं (उदाहरण के लिए, Ubuntu पे ये सीमा तीन है)। ये सीमा डिस्ट्रो की ओर से लगाई गई है, Proton VPN की ओर से नहीं।

Linux CLI
टर्मिनल विंडो खोलें और ये चलाएं:
protonvpn config set custom-dns --dns [किसी तीसरें-पार्टी DNS रिज़ॉल्वर का Pv4 या IPv6 पता] on
आप कई DNS IP पते कॉमा से अलग करके दर्ज कर सकते हैं। पहले के बाद का हर पता उस क्रम में रिडंडेंसी देता है जिस क्रम में वे सूचीबद्ध हैं। उदाहरण के लिए:
protonvpn config set custom-dns --dns 1.1.1.1,8,8,8,8 on
कस्टम DNS बंद करने के लिए, ये चलाएं:
protonvpn config set custom-dns off
Android
1. Android ऐप खोलें और सेटिंग → कनेक्शन → एडवांस सेटिंग → कस्टम DNS पे जाएं।

2. नया DNS सर्वर जोड़ें पे टैप करें।

3. आप कस्टम DNS को हमारी NetShield एड-ब्लॉकर खासियत के साथ इस्तेमाल नहीं कर सकते (क्योंकि NetShield आपकी DNS क्वेरीज़ को हमारे द्वारा फ़िल्टर किए जाने पर निर्भर करता है)। अगर NetShield चालू है, तो आपको एक चेतावनी दिखेगी। आगे बढ़ने के लिए समझ गए पे टैप करें।

4. किसी तीसरें-पार्टी DNS रिज़ॉल्वर का IPv4 या IPv6 पता दर्ज करें। हो जाने पे जोड़ें पे टैप करें।

इस तरह आप कई पते जोड़ सकते हैं, जिनमें पहले के बाद का हर पता उस क्रम में रिडंडेंसी देता है जिस क्रम में वे सूचीबद्ध हैं (अपने कस्टम DNS सर्वर दोबारा क्रमित करने के लिए ⋮⋮ आइकॉन को दबाकर खींचें)। खासियत को चालू या बंद करने के लिए कस्टम DNS पे टैप करें।

ध्यान दें कि आप कस्टम DNS सेटिंग किसी VPN प्रोफाइल में जोड़ सकते हैं, ताकि Proton VPN ऐप उस प्रोफाइल से कनेक्ट करने पे ही खास DNS इस्तेमाल करे।
VPN कनेक्शन प्रोफाइल के बारे में और जानें
Android TV
1. सेटिंग → कस्टम DNS पे जाएं।

2. नया DNS सर्वर जोड़ें चुनें।

3. किसी तीसरें-पार्टी DNS रिज़ॉल्वर का IPv4 पता दर्ज करें। हो जाने पे अगला चुनें।

4. इस तरह आप कई पते जोड़ सकते हैं, जिनमें पहले के बाद का हर पता उस क्रम में रिडंडेंसी देता है जिस क्रम में वे सूचीबद्ध हैं।

सर्वर को दोबारा क्रमित करने या मिटाने के लिए उसे चुनें।

iOS और iPadOS
1. अपने iPhone या iPad पे ऐप खोलें और सेटिंग → कनेक्शन → कस्टम DNS पे जाएं।

2. नया DNS सर्वर जोड़ें पे टैप करें।

3. आप कस्टम DNS को हमारी NetShield एड-ब्लॉकर खासियत के साथ इस्तेमाल नहीं कर सकते (क्योंकि NetShield आपकी DNS क्वेरीज़ को हमारे द्वारा फ़िल्टर किए जाने पर निर्भर करता है)। अगर NetShield चालू है, तो आपको एक चेतावनी दिखेगी। अगर आप आगे बढ़ना चाहते हैं, तो सक्षम करें पे टैप करें।

4. किसी तीसरें-पार्टी DNS रिज़ॉल्वर का IPv4 पता दर्ज करें। हो जाने पे जोड़ें पे टैप करें।

इस तरह आप कई DNS सर्वर जोड़ सकते हैं, जिनमें पहले के बाद का हर पता उस क्रम में रिडंडेंसी देता है जिस क्रम में वे सूचीबद्ध हैं (अपने कस्टम DNS सर्वर दोबारा क्रमित करने के लिए ⋮⋮ आइकॉन को दबाकर खींचें)।
