प्रोफाइल
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- Proton VPN ऐप्स
अगर आप नियमित रूप से एक ही Proton VPN सेटिंग इस्तेमाल करते हैं, तो आप उन्हें आसानी से एक्सेस करने के लिए कनेक्शन प्रोफाइल के रूप में सेव कर सकते हैं। प्रोफाइल की मदद से, आप अपना स्थान, प्रोटोकॉल, और इस्तेमाल किए जा रहे डिवाइस के हिसाब से कई दूसरी VPN सेटिंग तय कर सकते हैं।
प्लैन
VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), और बाकी सभी पेड Proton VPN प्लैन।
प्लैटफ़ॉर्म
Windows, macOS, iOS और iPadOS, Android
इस लेख में:
Windows
प्रोफाइल बनाएँ
1. Proton VPN खोलें और Profiles टैब पे जाएँ।
2. + नई प्रोफ़ाइल पे क्लिक करें।

3. अपनी प्रोफाइल को एक नाम दें और ड्रॉपडाउन मेनू से एक आइकॉन चुनें।

4. एक कनेक्शन टाइप चुनें: मानक, Secure Core, P2P, या गेटवे (संगठन के उपयोगकर्ताओं के लिए)।

5. एक स्थान चुनें (वैकल्पिक)।
- मानक और P2P कनेक्शन: एक देश, शहर या राज्य, और सर्वर चुनें।

- Secure Core कनेक्शन: एक गंतव्य देश और एक मध्यवर्ती देश चुनें।

- अगर आप गेटवे वाले किसी Proton VPN संगठन का हिस्सा हैं, तो आप एक गेटवे और उस गेटवे के भीतर एक डेडिकेटेड सर्वर चुन सकते हैं।

अगर आप कोई स्थान नहीं चुनते हैं, तो आप अपने चुनाव के हिसाब से सबसे तेज़ सर्वर से कनेक्ट हो जाएँगे। ये देश, शहर, और गेटवे लेवल पे भी लागू होता है। उदाहरण के लिए:
- अगर आप फ़्रांस चुनते हैं लेकिन कोई शहर नहीं बताते हैं, तो आपकी प्रोफाइल सबसे तेज़ फ़्रेंच सर्वर से कनेक्ट हो जाएगी।
- अगर आप फ़्रांस और पेरिस चुनते हैं लेकिन कोई सर्वर नहीं बताते हैं, तो आपकी प्रोफाइल पेरिस के सबसे तेज़ सर्वर से कनेक्ट हो जाएगी।
6. कस्टम सेटिंग जोड़ें (वैकल्पिक)
कॉन्फ़िगर करने के लिए सेटिंग दिखाएं (कस्टम सेटिंग जोड़ें के नीचे) पे क्लिक करें:

7. कनेक्ट करें और चलें कॉन्फ़िगर करें (वैकल्पिक)
ये खासियत अपने आप एक वेबसाइट या ऐप खोल देती है जब आप अपनी प्रोफाइल से कनेक्ट करते हैं।
वेबसाइट जोड़ने के लिए:
- Off पे क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन मेनू से वेबसाइट खोलें चुनें।

- जिस वेबसाइट को आप खोलना चाहते हैं उसका यूआरएल दर्ज करें।
- वेबसाइट को निजी ब्राउज़िंग (Incognito) मोड में खोलने के लिए, निजी ब्राउज़िंग मोड का उपयोग करें टिक करें।

ऐप खोलने के लिए:
- Off पे क्लिक करें
- ड्रॉपडाउन मेनू से ऐप खोलें चुनें।
- ऐप पे क्लिक करें और जिस ऐप को खोलना चाहते हैं उसे चुनें।

हो जाने के बाद प्रोफाइल सेव करें पे क्लिक करें।
प्रोफाइल से कनेक्ट करें
1. Proton VPN खोलें और Profiles टैब पे क्लिक करें।
2. कनेक्ट होने के लिए किसी प्रोफाइल पे क्लिक करें।

हाल में इस्तेमाल की गई प्रोफाइल हालिया टैब में दिखती हैं। किसी प्रोफाइल को हालिया में रखने के लिए आप उसे पिन भी कर सकते हैं।

Proton VPN Windows ऐप इस्तेमाल करने के बारे में और जानें
प्रोफाइल प्रबंधित करें
1. Proton VPN खोलें औरProfiles टैब पे जाएँ।
2. जिस प्रोफाइल में बदलाव करने हैं उसे ढूंढें और 3 डॉट्स (⋮) पे क्लिक करें।
3. यहां से आप प्रोफाइल को बदलें, उसका प्रतिरूप बनाएँ, या उसे मिटा दें कर सकते हैं।

macOS
प्रोफाइल बनाएँ
1. Proton VPN खोलें। Profiles टैब पे जाएँ और प्रोफ़ाइल बनाएँ पे क्लिक करें।

2. अपनी प्रोफाइल को एक नाम दें और पहचानने में मदद के लिए एक रंग चुनें।
3. निम्नलिखित विकल्पों से अपना कनेक्शन अनुकूलित करें:
- खासियत: मानक, Secure Core, P2P, या Tor में से एक कनेक्शन टाइप चुनें
- देश: सूची से एक देश चुनें।
- सर्वर: सबसे तेज, बेतरतीब, या कोई खास सर्वर। Secure Core प्रोफाइल के लिए, आप अपने कनेक्शन के रूट होने के लिए एक मध्यवर्ती देश भी चुन सकते हैं।
- प्रोटोकॉल

4. सेव करें पे क्लिक करें।
प्रोफाइल से कनेक्ट करें
- Proton VPN खोलें और Profiles टैब पे जाएँ।
- जिस प्रोफाइल से कनेक्ट करना है उसे ढूंढें और कनेक्ट करें पे क्लिक करें।

प्रोफाइल प्रबंधित करें
- Proton VPN खोलें और Profiles टैब पे जाएँ।
- प्रोफाइल प्रबंधित करें पे क्लिक करें।

3. जिस प्रोफाइल को संभालना है उसे ढूंढें। यहां से आप प्रोफाइल को बदलें या मिटा दें कर सकते हैं।

हो जाने के बाद विंडो बंद करें।
Android
प्रोफाइल बनाएँ
- Proton VPN खोलें और Profiles टैब पे जाएँ।
- प्रोफ़ाइल बनाएँ पे टैप करें।

3. अपनी प्रोफाइल को एक नाम दें, फिर एक रंग और आइकॉन चुनें। अगला पे टैप करें।

4. एक स्थान और कनेक्शन टाइप चुनें:
- कनेक्शन टाइप: मानक, Secure Core, P2P, या Tor
- स्थान: आप देश, शहर, और सर्वर चुन सकते हैं। अगर आप कोई शहर या सर्वर नहीं चुनते हैं, तो आप सबसे तेज़ से कनेक्ट हो जाएँगे।

- Secure Core प्रोफाइल: एक (गंतव्य) देश चुनें। ऐप अपने आप एक मध्यवर्ती देश (स्विट्ज़रलैंड, स्वीडन, और आइसलैंड) चुन लेगा। कुछ गंतव्य देशों के लिए 1 से ज़्यादा मध्यवर्ती देश उपलब्ध होते हैं। ऐसे में, आप उसे बदल सकते हैं।

- अगर आप गेटवे वाले किसी Proton VPN संगठन का हिस्सा हैं, तो आप गेटवे और डेडिकेटेड सर्वर भी चुन सकते हैं। अगर आप कोई सर्वर नहीं चुनते हैं, तो आप सबसे तेज़ से कनेक्ट हो जाएँगे।

हो जाने के बाद अगला पे टैप करें।
5. VPN सेटिंग अनुकूलित करें।

6. कनेक्ट करें और चलें कॉन्फ़िगर करें (वैकल्पिक)
ये खासियत अपने आप एक वेबसाइट या ऐप खोल देती है जब आप अपनी प्रोफाइल से कनेक्ट करते हैं। वेबसाइट जोड़ने के लिए:
- पहले, कनेक्ट करें और चलें सेटिंग खोलने के लिए Off पे टैप करें। एक ओवरले दिखाई देगा।
- फिर खासियत को सक्षम करने के लिए On चुनें।
- जिस वेबसाइट को आप अपने आप खुलवाना चाहते हैं उसका यूआरएल दर्ज करें।
- पुष्टि करने के लिए सेव करें पे टैप करें।

अपनी नई प्रोफ़ाइल बनाना पूरा करने के लिए सेव करें पे टैप करें।
प्रोफाइल से कनेक्ट करें
- Proton VPN खोलें और Profiles टैब पे जाएँ।
- जिस प्रोफाइल से कनेक्ट करना है उस पे टैप करें।

हाल में इस्तेमाल की गई प्रोफाइल Home टैब के हालिया सेक्शन में दिखती हैं। किसी प्रोफाइल को हालिया में रखने के लिए आप उसे पिन भी कर सकते हैं।

Proton VPN Android ऐप इस्तेमाल करने के बारे में और जानें
प्रोफाइल प्रबंधित करें
1. Proton VPN खोलें और Profiles टैब पे जाएँ।
2. जिस प्रोफाइल में बदलाव करने हैं उसे ढूंढें और तीन डॉट्स (…) पे टैप करें।

3. यहां से आप प्रोफाइल को बदलें, प्रतिरूप बनाएँ, या मिटा दें कर सकते हैं।

किसी प्रोफाइल को अपना डिफॉल्ट कनेक्शन कैसे बनाएँ
1. प्रोफाइल से कनेक्ट करें ताकि वो आपकी हालिया सूची में दिखे, फिर डिस्कनेक्ट करें।
2. होम स्क्रीन पे, डिफॉल्ट कनेक्शन ⏷ पे टैप करें।

3. हालिया तक स्क्रॉल करें और जिस प्रोफाइल को आप अपना डिफॉल्ट कनेक्शन बनाना चाहते हैं उस पे टैप करें।

iOS और iPadOS
प्रोफाइल बनाएँ
1. Proton VPN खोलें। Profiles टैब पे जाएँ और + (प्रोफाइल जोड़ें) पे टैप करें।

2. अपनी प्रोफाइल को एक नाम दें और पहचानने में मदद के लिए एक रंग चुनें।
3. अपनी प्रोफाइल अनुकूलित करें:
- Secure Core: Secure Core प्रोफाइल बनाने के लिए Secure Core टॉगल सक्षम करें।
- देश: 110 से ज़्यादा देशों में से चुनें
- सर्वर: सबसे तेज, बेतरतीब, या कोई खास सर्वर चुनें। Secure Core प्रोफाइल के लिए, आप एक मध्यवर्ती देश भी चुन सकते हैं।
- प्रोटोकॉल

4. सेव करें पे टैप करें।
प्रोफाइल से कनेक्ट करें
- Proton VPN खोलें और Profiles टैब पे जाएँ।
- जिस प्रोफाइल से कनेक्ट करना है उसे ढूंढें और कनेक्ट करें (पावर बटन) पे टैप करें।
हाल में इस्तेमाल की गई प्रोफाइल Home टैब के हालिया सेक्शन में भी दिखती हैं। किसी प्रोफाइल को अपनी हालिया सूची में रखने के लिए आप उसे पिन भी कर सकते हैं।

प्रोफाइल प्रबंधित करें
1. Proton VPN खोलें और Profiles टैब पे जाएँ।
2. यहां से आप ये कर सकते हैं:
- प्रोफाइल बदलें: बदलें पे टैप करें, फिर जिस प्रोफाइल को बदलना चाहते हैं उसे चुनें।
- प्रोफाइल मिटाएँ: प्रोफाइल पे बाएं स्वाइप करें और मिटा दें पे टैप करें।
किसी प्रोफाइल को अपना डिफॉल्ट कनेक्शन कैसे बनाएँ
1. प्रोफाइल से कनेक्ट करें ताकि वो आपकी हालिया सूची में दिखे, फिर डिस्कनेक्ट करें।
2. होम स्क्रीन पे, डिफॉल्ट कनेक्शन ⏷ पे टैप करें।

3. हालिया तक स्क्रॉल करें और अपनी प्रोफाइल चुनें।
