Proton VPN होमपेज

LAN कनेक्शन की अनुमति कैसे दें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton VPN खासियतें

हमारे कई ऐप्स में LAN कनेक्शन या LAN कनेक्शन की अनुमति दें सेटिंग होती है, जो पेड Proton VPN प्लैन वाले सभी के लिए उपलब्ध है।

जब ये चालू होता है (जो डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है), तो आपके लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) पे मौजूद डिवाइस के कनेक्शन VPN टनल से रूट नहीं किए जाते, जिससे आपका डिवाइस आपके लोकल नेटवर्क पे मौजूद दूसरे डिवाइस, जैसे प्रिंटर, स्पीकर और मीडिया सर्वर, से कनेक्ट कर पाता है।

इस लेख में हम देखेंगे कि इन पर LAN कनेक्शन की अनुमति कैसे दें (और उन्हें कैसे ब्लॉक करें):

अगर आपके पास पेड Proton VPN खाता है, तो हमारे Linux, Android TV और Apple TV ऐप्स और हमारे ब्राउज़र एक्सटेंशन पर LAN कनेक्शन की अनुमति अपने आप दी जाती है।

Windows

Windows ऐप खोलें और सेटिंग → कनेक्शन → एडवांस सेटिंग → LAN कनेक्शन की अनुमति दें पे जाएं। स्विच को चालू (या बंद) करें और लागू करें पर क्लिक करें।

macOS

Proton VPN ऐप खोलें और macOS मेन्यू बार → सेटिंग… → कनेक्शन → LAN कनेक्शन की अनुमति दें पे जाएं और स्विच को टॉगल करके चालू (या बंद) करें।

Mac पे LAN कनेक्शन की अनुमति दें

अगर आपका कनेक्शन किसी VPN सर्वर से जुड़ा है, तो बदलाव लागू करने के लिए कनेक्शन को वापिस शुरु करना होगा। अभी ऐसा करने के लिए जारी रखें पर क्लिक करें।

बदलाव लागू होने के लिए रिकनेक्ट करें

Android (और Chromebook)

Proton VPN ऐप खोलें और ⚙ सेटिंग → कनेक्शन → एडवांस सेटिंग → LAN कनेक्शन पे जाएं और LAN कनेक्शन स्विच को टॉगल करके चालू (या बंद) करें।

Android और Chromebook पे LAN कनेक्शन की अनुमति दें

Android पे हम डायरेक्ट डिवाइस कनेक्शन भी सपोर्ट करते हैं। इससे दो डिवाइस बिना किसी पारंपरिक वाई-फाई नेटवर्क (जैसे राऊटर या हॉटस्पॉट) की ज़रूरत के, सीधे वाई-फाई के ज़रिए एक-दूसरे से कनेक्ट हो सकते हैं। ये स्मार्ट टीवी, Android Auto, प्रिंटर और दूसरे ऐसे डिवाइस से कनेक्ट करने के लिए खास तौर पे उपयोगी है जो अपना वाई-फाई नेटवर्क बनाते हैं। ज़्यादा सुरक्षा के लिए, ये सेटिंग सिर्फ तब चालू करें जब इन डिवाइस से कनेक्ट किया जा रहा हो।

LAN कनेक्शन की अनुमति देने के बाद, आप चाहें तो डायरेक्ट डिवाइस कनेक्शन की अनुमति दें चेकबॉक्स चुन सकते हैं।

चाहें तो "डायरेक्ट डिवाइस कनेक्शन की अनुमति दें" चेकबॉक्स चुनें

अगर आपका कनेक्शन किसी VPN सर्वर से जुड़ा है, तो आपके किए गए किसी भी बदलाव को लागू करने के लिए कनेक्शन को वापिस शुरु करना होगा। अभी ऐसा करने के लिए अभी फिर से कनेक्ट करें पर क्लिक करें।

बदलाव लागू होने के लिए रिकनेक्ट करें

Android TV

1. सेटिंग → LAN पे जाएं।

Android TV 1 पे LAN कनेक्शन की अनुमति दें

2. LAN कनेक्शन की अनुमति दें स्विच को चालू या बंद करें।

Android TV 2 पे LAN कनेक्शन की अनुमति दें

अगर आपका कनेक्शन किसी VPN सर्वर से जुड़ा है, तो आपके किए गए किसी भी बदलाव को लागू करने के लिए कनेक्शन को वापिस शुरु करना होगा।

iOS और iPadOS

Proton VPN ऐप खोलें और ⚙ सेटिंग → कनेक्शन → LAN कनेक्शन की अनुमति दें पे जाएं और स्विच को टॉगल करके चालू (या बंद) करें।

अपने iPhone और iPad पे लैन कनेक्शन की अनुमति दें

अगर आपका कनेक्शन किसी VPN सर्वर से जुड़ा है, तो बदलाव लागू करने के लिए कनेक्शन को वापिस शुरु करना होगा। अभी ऐसा करने के लिए जारी रखें पर क्लिक करें।

बदलाव लागू होने के लिए रिकनेक्ट करें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me