Proton VPN होमपेज

macOS नेटवर्क एक्सटेंशन कैसे इंस्टॉल करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Proton VPN ऐप्स

macOS नेटवर्क एक्सटेंशन हमें हमारे Mac ऐप में एडवांस सुविधाऐं जोड़ने देते हैं। ये macOS के कोर के बाहर सुरक्षित तरीके से चलते हैं, इसलिए ये आपके Mac की स्थिरता या सुरक्षा से छेड़छाड़ किए बिना ये एक्स्ट्रा कार्यक्षमता दे सकते हैं।

जब आप पहली बार हमारा macOS ऐप इंस्टॉल करते हैं या इसकी कुछ एडवांस सुविधाऐं इस्तेमाल करते हैं (जैसे पहली बार WireGuard® या Stealth VPN प्रोटोकॉल में बदलाव करना, या पहली बार स्प्लिट टनलिंग इस्तेमाल करना), तो आपसे एक या ज़्यादा macOS नेटवर्क एक्सटेंशन इंस्टॉल करने को कहा जा सकता है। इस सहायता गाइड में, हम आपको ये दिखाएंगे।

ध्यान दें: नेटवर्क एक्सटेंशन इंस्टॉल करना थोड़ा अलग तरीके से काम करता है, जो इस बात पे निर्भर करता है कि आप macOS का कौन सा संस्करण चला रहे हैं। अगर आपको पक्का नहीं पता कि आप कौन सा संस्करण चला रहे हैं, तो अपनी macOS मेन्यू बार → Apple आइकन → इस Mac के बारे में पे जाएं।

macOS नेटवर्क एक्सटेंशन 1

macOS 12 (Monterey) या इससे पहले का

  1. System Extension Blocked सूचना दिखाई देगी। सुरक्षा पसंद खोलें पे क्लिक करें।
सुरक्षा पसंद खोलें
  1. हमारी सेटअप स्क्रीन पे (जो अलग दिखेगी, इस पे निर्भर करता है कि किस खासियत को नए macOS सिस्टम एक्सटेंशन इंस्टॉल करने हों), सुरक्षा पसंद खोलें पे क्लिक करें।
macOS नेटवर्क एक्सटेंशन Monterey 1

इसके अलावा, आप मैन्युअल तौर पे macOS मेन्यू बार → Apple आइकन → सिस्टम सेटिंग → सुरक्षा और निजता → सामान्य टैब पे जा सकते हैं।

3. लॉक पे क्लिक करें और अपना पासवर्ड दर्ज करें, या सुरक्षा और निजता की पसंद अनलॉक करने के लिए Touch ID का इस्तेमाल करें। फिर कुछ सिस्टम सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल होने से पहले आपका ध्यान चाहिए के बगल में जानकारी… पे क्लिक करें।

macOS नेटवर्क एक्सटेंशन Monterey 2

4. Proton VPN के किसी भी स्विच को चालू करें और ठीक है पे क्लिक करें।

macOS नेटवर्क एक्सटेंशन Monterey 3

macOS 13 (Ventura) और macOS 14 (Sonoma)

1. System Extension Blocked सूचना दिखाई देगी। सिस्टम सेटिंग खोलें पे क्लिक करें।

    सिस्टम सेटिंग खोलें

    2. हमारी सेटअप स्क्रीन पे (जो अलग दिखेगी, इस पे निर्भर करता है कि किस खासियत को नए macOS सिस्टम एक्सटेंशन इंस्टॉल करने हों), सिस्टम सेटिंग खोलें पे क्लिक करें।

      macOS नेटवर्क एक्सटेंशन Ventura और Sonoma 1

      इसके अलावा, आप मैन्युअल तौर पे macOS मेन्यू बार → Apple आइकन → सिस्टम सेटिंग → निजता और सुरक्षा पे जा सकते हैं।

      3. सुरक्षा → एप्लीकेशन “ProtonVPN” का Sिस्टम सॉफ्टवेयर लोड होने से ब्लॉक हुआ था तक नीचे स्क्रॉल करें और अनुमति दें बटन पे क्लिक करें। Proton VPN सिस्टम एक्सटेंशन को अनुमति देने के लिए Touch ID या अपने सिस्टम के पासवर्ड से अपनी पहचान सत्यापित करें।

      macOS नेटवर्क एक्सटेंशन Ventura और Sonoma 2

      macOS 15 (Sequoia) और बाद का

      macOS पे वैकल्पिक VPN प्रोटोकॉल और/या Smart Protocol का इस्तेमाल करने के लिए एक सिस्टम एक्सटेंशन ज़रूरी है।

      1. System Extension Blocked सूचना दिखाई देगी। सिस्टम सेटिंग खोलें पे क्लिक करें।

        सिस्टम सेटिंग खोलें

        2. हमारी सेटअप स्क्रीन पे (जो अलग दिखेगी, इस पे निर्भर करता है कि किस खासियत को नए macOS सिस्टम एक्सटेंशन इंस्टॉल करने हों), सिस्टम सेटिंग खोलें पे क्लिक करें।

          macOS नेटवर्क एक्सटेंशन Sequoia 1

          इसके अलावा, आप मैन्युअल तौर पे macOS मेन्यू बार → Apple आइकन → सिस्टम सेटिंग → सामान्य → लॉगइन आइटम और एक्सटेंशन पे जा सकते हैं।

          macOS नेटवर्क एक्सटेंशन Sequoia 2

          3. एक्सटेंशन → नेटवर्क एक्सटेंशन → ⓘ पे जाएं।

          macOS नेटवर्क एक्सटेंशन Sequoia 3

          4. ProtonVPN के किसी भी स्विच को चालू करें और हो गया पे क्लिक करें।

          macOS नेटवर्क एक्सटेंशन Sequoia 4

          क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

          सामान्य संपर्कcontact@proton.me
          मीडिया संपर्कmedia@proton.me
          कानूनी संपर्कlegal@proton.me
          साझेदारी संपर्कpartners@proton.me