मध्यम एनएटी क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- मध्यम एनएटी
मध्यम एनएटी एक खासियत है जो मुख्य रूप से ऑनलाइन गेमर्स के लिए उपयोगी है। आपके खतरा मॉडल के आधार पर, इस सेटिंग को सक्षम करने से आप correlation attacks के प्रति थोड़े ज़्यादा कमज़ोर हो सकते हैं, लेकिन इससे मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम खेलते समय, WebRTC का इस्तेमाल करके वीडियो बातचीत करते समय, या अन्य ऐसी गतिविधियों के दौरान होने वाली कनेक्शन समस्याएं हल हो सकती हैं जिनके लिए सीधे peer-to-peer कनेक्शन की ज़रूरत होती है।
यह सेटिंग गेम कंसोल रखने वाले किसी भी व्यक्ति को जानी-पहचानी होगी (Xbox डिवाइस पे इसे NAT Type Moderate कहा जाता है, जबकि PlayStation डिवाइस पे इसे NAT Type 2 कहा जाता है)।
मध्यम एनएटी एक ऐसी खासियत है जो पैसे वाले Proton VPN प्लैन पे सभी के लिए उपलब्ध है। अगर आप हमारे Free plan पे हैं, तो अपग्रेड करके इसे और बहुत सारी अन्य खासियतें अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए, account.protonvpn.com पे लॉगइन करें, सदस्यता → प्लैन में जाएं और एक पैसे वाला प्लैन चुनें।
ध्यान दें कि आप मध्यम एनएटी और पोर्ट फॉरवर्ड एक साथ इस्तेमाल नहीं कर सकते।
NAT क्या है?
Network address translation (NAT) आपके डिवाइस के IP पते को एक ऐसे बाहरी IP पते से मैप करता है जिसे इंटरनेट से एक्सेस किया जा सकता है।
NAT आम तौर पे राऊटर पे किया जाता है, लेकिन VPN इस्तेमाल करते समय यह VPN सर्वर पे किया जाता है।
NAT विकल्प
सख्त NAT
सख्त NAT, VPN सर्वर के IP पते और आपके डिवाइस के IP पते के बीच के कनेक्शन को रैंडम तरीके से मैप करता है। यह निजता के लिए अच्छा है क्योंकि इससे दोनों डिवाइस के बीच ट्रैफिक को जोड़ना मुश्किल हो जाता है। बाहरी देखने वाला नहीं देख सकता कि दो इंटरनेट कनेक्शन एक ही डिवाइस से आते हैं।
चूंकि यह निजता के लिए अच्छा है, इसलिए सख्त NAT सभी Proton VPN उपयोगकर्ताओं के लिए डिफॉल्ट रूप से सक्षम है। हालांकि, यह इंटरनेट पे दूसरों के साथ सीधे कनेक्शन होने से रोकता है और इसलिए मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम खेलते समय समस्याएं पैदा कर सकता है। इन समस्याओं में शामिल हो सकते हैं:
- कनेक्शन की धीमी स्पीड
- ज़्यादा पिंग रेट (जिसकी वजह से लैग होता है)
- मल्टीप्लेयर गेम जॉइन करने या होस्ट करने में समस्याएं
- गेम खेलते समय अपने टीममेट की आवाज़ न सुनाई देना
अन्य समस्याओं में शामिल हैं:
- WebRTC आधारित सिस्टम इस्तेमाल करके होने वाले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सत्रों का धीमा या कम भरोसेमंद होना
- भरोसेमंद न होने वाले Slack कनेक्शन
जब तक आप ऐसी समस्याओं का सामना करने वाले ऑनलाइन गेमर नहीं हैं, हम पुरज़ोर सिफारिश करते हैं कि सख्त NAT को सक्षम छोड़ दें।
मध्यम एनएटी
मध्यम एनएटी, VPN सर्वर और आपके डिवाइस के बीच मैपिंग के रैंडमाइज़ेशन को अक्षम कर देता है। इससे आपकी निजता थोड़ी कम हो जाती है, लेकिन दूसरे उपयोगकर्ताओं के साथ सीधे कनेक्शन स्थापित किए जा सकते हैं, जिससे ऑनलाइन गेमर्स के लिए सख्त NAT की वजह से होने वाली समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
अगर ऑनलाइन गेमिंग के दौरान कनेक्शन समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो मध्यम एनएटी सक्षम करने से आपकी समस्याएं हल होनी चाहिए।
मध्यम एनएटी का इस्तेमाल कैसे करें
Windows
1. Windows ऐप खोलें और सेटिंग → कनेक्शन → एडवांस सेटिंग → NAT प्रकार में जाएं और सख्त (प्रकार 3) या मध्यम (प्रकार 2) चुनें। हो जाने के बाद लागू करें पे क्लिक करें।

macOS
1. macOS ऐप खोलें और मेन्यू बार → पसंद → कनेक्शन टैब में जाएं।
2. मध्यम एनएटी सक्षम करने के लिए मध्यम एनएटी स्विच चालू करें, या इसे अक्षम करने के लिए बंद करें।

Android
1. Proton VPN ऐप खोलें और सेटिंग टैब → ऐडवांस → NAT प्रकार में जाएं।

2. सख्त या मध्यम NAT चुनें।

iOS और iPadOS
Proton VPN ऐप खोलें और सेटिंग → ऐडवांस → मध्यम एनएटी में जाएं और मध्यम एनएटी सक्षम करने के लिए स्विच चालू करें, या अक्षम करने के लिए बंद करें।

Linux (GUI) ऐप
Proton VPN ऐप खोलें और मेन्यू (V) → सेटिंग → कनेक्शन में जाएं और मध्यम एनएटी स्विच को चालू करें।

Linux CLI
टर्मिनल विंडो खोलें और ये चलाएं:
protonvpn config set moderate-nat on
या
protonvpn config set moderate-nat off
मैन्युअल कनेक्शन
आप हमारी WireGuard® और OpenVPN संरचना फ़ाइलों का इस्तेमाल करके अपने डिवाइस को Proton VPN के लिए मैन्युअल रूप से कॉन्फ़िगर कर सकते हैं। इन कनेक्शनों पे मध्यम एनएटी इस्तेमाल करने के लिए:
WireGuard
अपनी मैन्युअल WireGuard संरचना फ़ाइल कॉन्फ़िगर करते समय मध्यम एनएटी विकल्प को चालू करें।

OpenVPN
अपने खाते का सत्यापन करते समय अपने OpenVPN यूज़रनेम के साथ +nr प्रत्यय जोड़ें। उदाहरण के लिए: 123456789+nr।
याद रखें कि आपका OpenVPN यूज़रनेम और पासवर्ड आपके Proton VPN खाते के यूज़रनेम या पासवर्ड से अलग हैं।