Proton VPN होमपेज

Proton VPN OpenVPN विन्यास फाइल डाउनलोड करने का तरीका

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
डाउनलोड और इंस्टॉलेशन

Proton VPN में सरल ग्राफ़िकल यूज़र इंटरफ़ेस वाले, इस्तेमाल में आसान नेटिव ऐप मौजूद हैं, इनके लिए:

फिर भी, कुछ उपयोगकर्ता OpenVPN विन्यास फाइल इस्तेमाल करना और तीसरें-पार्टी क्लाइंट के ज़रिए हमारे सुरक्षित VPN सर्वर से कनेक्ट करना पसंद कर सकते हैं। Proton VPN OpenVPN विन्यास फाइल डाउनलोड करने के निर्देश आगे पढ़ें।

विन्यास फ़ाइलें डाउनलोड करने का तरीका

account.protonvpn.com पे अपने Proton VPN खाते में लॉगइन करें, डाउनलोड → OpenVPN विन्यास फाइल में जाएं और:

  • प्लेटफॉर्म चुनें – अपने डिवाइस के लिए सही प्लैटफॉर्म (ये ज़रूरी है, वरना आप DNS लीक के शिकार हो सकते हैं)
  • प्रोटोकॉल चुनें – UDP (सुझाया गया) या TCP, अगर VPN की स्पीड धीमी हो (इसमें पोर्ट 443 इस्तेमाल होता है)
  • कॉन्फ़िग फ़ाइल चुनें और डाउनलोड करें – चुनें कि आप किसी पूरे देश, किसी एक सर्वर या किसी Secure Core सर्वर के लिए विन्यास फ़ाइल डाउनलोड करना चाहते हैं। 
  • कोई देश या सर्वर चुनें और उसके बगल में मौजूद डाउनलोड बटन पे क्लिक करें। 
OpenVPN कॉन्फ़िग डाउनलोड करें

OpenVPN विन्यास फाइल इस्तेमाल करने का तरीका

अलग-अलग प्लैटफॉर्म पे हमारी OpenVPN कॉन्फ़िग फ़ाइलें इस्तेमाल करने के सेटअप गाइड मौजूद हैं:

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me