Proton VPN होमपेज

Proton VPN जल्दी एक्सेस ऐप को टेस्ट-रन कैसे करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
डाउनलोड और इंस्टॉलेशन

आप हमारे ऐप्स के जल्दी एक्सेस (बीटा) संस्करणों का ट्रायल-रन करने में हमारी मदद कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको नई खासियतें बाकी कम्युनिटी से पहले एक्सेस करने का मौका मिल सकता है, लेकिन कभी-कभी बग आना भी स्वाभाविक है।

अगर आपको बग मिले, तो कृपया हमें बताएं, ताकि हम नए ऐप संस्करणों को बड़ी Proton VPN कम्युनिटी तक जारी करने से पहले उसे ठीक कर सकें।

Proton VPN में समस्या या बग को रिपोर्ट करना सीखें

Windows

1. Proton VPN ऐप खोलें, सेटिंग → सामान्य → बीटा एक्सेस पे जाएं और स्विच को चालू करें।

Windows पे बीटा एक्सेस को सक्षम कैसे करें

macOS

1. Proton VPN ऐप खोलें और macOS मेनू बार → ProtonVPN → सेटिंग पे जाएं।

macOS 1 पे जल्दी एक्सेस सक्षम करने का तरीका

2. सामान्य टैब पे जाएं और हमारे सॉफ्टवेयर के नवीनतम बिल्ड का जल्दी एक्सेस पाने के लिए जल्दी एक्सेस स्विच को ऑन करें।

macOS 2 पे जल्दी एक्सेस सक्षम करने का तरीका

Linux

हम सिर्फ GNOME डेस्कटॉप एनवायरनमेंट वाले इन प्लैटफॉर्म पे हमारे बीटा Proton VPN for Linux ऐप्स को ऑफिशियली सहायता देते हैं। पूरे सेटअप निर्देशों के लिए कृपया संबंधित लिंक पे क्लिक करें:

ध्यान दें कि ये निर्देश हमारे ऑफिशियल (GUI) Linux ऐप और Linux CLI, दोनों के लिए काम करते हैं।

Proton VPN ऐप दूसरे डिस्ट्रीब्यूशन पे भी काम कर सकता है (खासकर वो जो Debian और Ubuntu पर आधारित हैं), लेकिन अनसपोर्टेड डिस्ट्रो के लिए सहायता सीमित हो सकती है।

Android और Android TV

Google प्ले स्टोर पे Proton VPN बीटा प्रोग्राम के लिए साइनअप करने पर, आपके सभी Android डिवाइस (जिनमें आपके Android TV, Chromebook, और Amazon Fire Stick डिवाइस शामिल हैं) ऐप का जल्दी एक्सेस संस्करण इस्तेमाल करेंगे।

आप Android पे दो तरीकों से Proton VPN बीटा प्रोग्राम के लिए साइनअप कर सकते हैं:

अपने Android डिवाइस पे

1. प्ले स्टोर ऐप खोलें और Proton VPN खोजें। नीचे स्क्रॉल करके Join the beta सेक्शन पे जाएं और Join. पे टैप करें

Android 1 पे बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल होने का तरीका

2. Proton VPN बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल होना चाहते हैं, ये पुष्टि करने के लिए Join को टैप करें।

Android 2 पे बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल होने का तरीका

बस हो गया, आप बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल हो गए हैं! अगर आप बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम छोड़ना चाहें, तो छोड़ें. पे टैप कर सकते हैं.

Android 3 पे बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल होने का तरीका


Google प्ले स्टोर वेबसाइट के ज़रिए

अपने Google खाते से लॉगइन करके Proton VPN प्ले स्टोर डाउनलोड पेज(नई विंडो) पे जाएं और Become A Tester पे क्लिक करें।

Google प्ले स्टोर वेबसाइट के ज़रिए बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल होने का तरीका 1

और बस हो गया! आप Proton VPN Android ऐप बीटा के लिए रजिस्टर हो चुके हैं। आप ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं या Google प्ले स्टोर में Proton VPN Android ऐप पेज से बीटा प्रोग्राम को छोड़ सकते हैं

Google प्ले स्टोर वेबसाइट के ज़रिए बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल होने का तरीका 2

iOS और iPadOS

1. TestFlight ऐप(नई विंडो) को डाउनलोड और इंस्टॉल करें।

2. अपने iPhone या iPad पे इस लिंक(नई विंडो) को खोलें।

3. Proton VPN ऐप के लिए Accept को टैप करें → Install।

TestFlight 1 में शामिल होने का तरीका

Apple TV

1. iOS और iPadOS के लिए ऊपर के सभी स्टेप्स पूरे करें (आप अपने वेब ब्राउज़र में ऊपर दिए गए Proton VPN TestFlight लिंक से भी साइनअप कर सकते हैं)।

2. अपने Apple TV पे TestFlight ऐप को इंस्टॉल और खोलें। जिस App Store खाते से ऊपर TestFlight पे Proton VPN को रजिस्टर किया था, उसी खाते से साइनइन करना न भूलें

3. Proton VPN जल्दी एक्सेस ऐप आपके लिए TestFlight से इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध होना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. जल्दी एक्सेस में शामिल होने और शामिल न होने में क्या फर्क है?

जल्दी एक्सेस में आप हमेशा नवीनतम ऐप बग फिक्स और खासियतों को सबके लिए जारी होने से पहले टेस्ट कर सकते हैं। साथ ही, आप बिल्ड में आए किसी भी बग को रिपोर्ट कर सकते हैं, जिससे हम कम्युनिटी को बेहतर एप्लीकेशन दे सकें।

2. क्या दो अलग ऐप्स इंस्टॉल करने होंगे?

नहीं, दो अलग एप्लीकेशन इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं है; जल्दी एक्सेस बिल्ड, पहले से इंस्टॉल किए गए Proton VPN ऐप की जगह ले लेगा।

3. इससे मुझे क्या मिलेगा?

आप नवीनतम ऐप बिल्ड और खासियतों को सबसे पहले इस्तेमाल कर सकते हैं और सुझाव देकर तथा बग रिपोर्ट करके सीधे ऐप डेवलपमेंट में हिस्सा ले सकते हैं।

5. क्या कभी भी ऑप्ट-आउट किया जा सकता है? क्या वापस शामिल हो सकते हैं?

हां, आप कभी भी जल्दी एक्सेस को छोड़ सकते हैं और कभी भी उस पर वापस आ सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me