Tunnelblick का इस्तेमाल करके macOS पे OpenVPN कैसे सेटअप करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- macOS
हम macOS के लिए एक आधिकारिक Proton VPN ऐप उपलब्ध कराते हैं। अगर आप macOS 10.12+ इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हम दृढ़ता से सुझाव देते हैं कि हमारा ऐप इस्तेमाल करें, जिसमें ये खासियतें हैं:
- किल स्विच
- WireGuard®, WireGuard TCP, IKEv2, और Stealth VPN प्रोटोकॉल
- स्मार्ट प्रोटोकॉल
- DNS लीक सुरक्षा
- NetShield Ad-blocker
- मध्यम एनएटी
- VPN Accelerator
अगर आप macOS का पुराना संस्करण इस्तेमाल करते हैं, या आप सिर्फ Tunnelblick इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आगे पढ़ें…
Tunnelblick एक Free, ओपन-सोर्स जेनेरिक VPN ऐप है, जो आपको OpenVPN प्रोटोकॉल के ज़रिए हमारे नेटवर्क से कनेक्ट करने देता है।
Tunnelblick एक Free, ओपन-सोर्स VPN ऐप है, जो आपको OpenVPN प्रोटोकॉल के ज़रिए हमारे नेटवर्क से कनेक्ट करने देता है। ध्यान रखें कि आप अपने Mac पे ज़्यादा आधुनिक WireGuard VPN प्रोटोकॉल भी मैन्युअल रूप से कॉन्फ़िगर कर सकते हैं।
जानें कि macOS पे WireGuard को मैन्युअल रूप से कैसे कॉन्फ़िगर करें
स्टेप 1: OpenVPN विन्यास फाइल डाउनलोड करें
account.protonvpn.com पे अपने Proton VPN खाते में साइनइन करें, डाउनलोड → OpenVPN विन्यास फाइल में जाएं और:
- प्लेटफॉर्म चुनें: अपने डिवाइस के लिए सही प्लैटफॉर्म (ये ज़रूरी है, क्योंकि वरना आप DNS लीक का शिकार हो सकते हैं)।
- प्रोटोकॉल चुनें: अगर आपकी VPN स्पीड धीमी है तो UDP (सुझाया गया) या TCP (इसमें पोर्ट 443 इस्तेमाल होता है)।
- कॉन्फ़िग फ़ाइल चुनें और डाउनलोड करें: चुनें कि किसी पूरे देश, किसी एक सर्वर, या Secure Core सर्वर के लिए कॉन्फ़िग फ़ाइल डाउनलोड करनी है।
- देश या सर्वर चुनें → डाउनलोड करें।

स्टेप 2: अपने OpenVPN लॉगइन प्रमाण ढूंढें
These differ from your regular Proton account username and password. To find them, go to Account → OpenVPN username.

स्टेप 3: Tunnelblick कॉन्फ़िगर करें
1. Tunnelblick को डाउनलोड करें(नई विंडो) और इंस्टॉल करें (Download Latest Stable Release, चुनें, डाउनलोड की गई DMG फ़ाइल पे डबल-क्लिक करें, और निर्देशों को फॉलो करें)।

2. Tunnelblick खोलें और वेलकम स्क्रीन पे मेरे पास कॉन्फ़िग फ़ाइल हैं बटन चुनें।

- एड अ कॉन्फ़िगरेशन स्क्रीन को पढ़ लें, और हो जाने पे ठीक है पे क्लिक करें।

- अब आपको अपने मेन्यू बार के नोटिफिकेशन एरिया में Tunnelblick आइकॉन दिखेगा। Finder खोलें और स्टेप 1 में डाउनलोड की गई .ovpn कॉन्फ़िग फ़ाइल को इस आइकॉन पे ड्रैग-एंड-ड्रॉप करें।

- अपना OpenVPN यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें (ये आपके सामान्य Proton खाते के यूज़रनेम और पासवर्ड से अलग होते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए स्टेप 2 देखें)। अगर आप इस कॉन्फ़िगरेशन को रेगुलर इस्तेमाल करने का प्लैन रखते हैं, तो ये लॉगइन जानकारी अपने Keychain(नई विंडो) में सेव करना आसान हो सकता है। हो जाने पे ठीक है पे क्लिक करें।

- कनेक्शन विडजेट लाने के लिए माउस पॉइंटर को Tunnelblick नोटिफिकेशन आइकॉन पे होवर करें, और कनेक्ट करें पे क्लिक करें। आप Tunnelblick नोटिफिकेशन आइकॉन → कनेक्ट करें [.ovpn फ़ाइल का नाम] पे भी क्लिक कर सकते हैं।

- आपका कनेक्शन अब Proton VPN से सुरक्षित है।
