Windows पे OpenVPN GUI के साथ Proton VPN का इस्तेमाल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- Windows
Windows पे Proton VPN का सबसे अच्छा अनुभव पाने के लिए, हम पूरी तरह सुझाव देते हैं कि हमारी ऑफिशियल Windows ऐप का इस्तेमाल करें। इसकी खासियतों में शामिल हैं:
- OpenVPN (UDP या TCP) या WireGuard® प्रोटोकॉल चुनने का विकल्प
- Smart Protocol जो आपकी ज़रूरत के हिसाब से सबसे अच्छा VPN प्रोटोकॉल चुनता है
- कनेक्शन प्रोफाइल
- किल स्विच
- परमानेंट किल स्विच
- दूसरा रूट(नई विंडो)
- VPN Accelerator
- स्प्लिट टनलिंग

Windows के लिए Proton VPN डाउनलोड करें
तीसरें-पार्टी VPN ऐप को कॉन्फ़िगर करना भी मुमकिन है, हालांकि ऐसा करने पर हमारे ऐप की कई एडवांस सुविधाऐं उपलब्ध नहीं होंगी।
इस लेख में हम देखेंगे कि Windows पे OpenVPN GUI ऐप को मैन्युअली कैसे कॉन्फ़िगर करें। ये कम्युनिटी-डेवलप्ड, ओपन-सोर्स ऑफिशियल OpenVPN ऐप है। ध्यान रखें कि ये OpenVPN Technologies Inc. द्वारा डेवलप किया गया OpenVPN Connect ऐप नहीं है
Windows पे OpenVPN को मैन्युअली कैसे कॉन्फ़िगर करें
OpenVPN GUI का इस्तेमाल करके Windows पे OpenVPN को मैन्युअली कॉन्फ़िगर करने के लिए:
- अपने OpenVPN लॉगइन प्रमाण पता करें
- ज़रूरी OpenVPN विन्यास फाइल अपने PC में डाउनलोड करें
- डाउनलोड की गई config फ़ाइलों का इस्तेमाल करके OpenVPN GUI कॉन्फ़िगर करें
अपना OpenVPN यूज़रनेम और पासवर्ड पता करें
आपका OpenVPN यूज़रनेम और पासवर्ड आपके Proton VPN खाते के यूज़रनेम या पासवर्ड से अलग होते हैं।
To find them, log in to account.protonvpn.com and go to Account→ OpenVPN username.
If you would like to use our NetShield DNS filtering feature, append the suffix +f1 to your username to block malware, or +f2 to block malware, ads, and trackers (for example, 123456789+f2).
Proton VPN में साइनइन करने के बारे में और जानें
आवश्यक OpenVPN विन्यास फाइलें डाउनलोड करें
account.protonvpn.com पे लॉगइन करें और डाउनलोड→ OpenVPN विन्यास फाइल पर जाएं। फिर:
1. प्लेटफॉर्म चुनें (Windows चुनें)
2. प्रोटोकॉल चुनें। OpenVPN UDP या OpenVPN TCP में से चुनें। UDP ज़्यादा तेज़ है और ज़्यादातर स्थितियों में इसकी सलाह दी जाती है, जबकि TCP ज़्यादा भरोसेमंद है और कुछ सेंसरशिप के उपायों को बायपास कर सकता है।
3. Config फ़ाइल चुनें और डाउनलोड करें। जिस तरह की config फ़ाइल आप डाउनलोड करना चाहते हैं, उसका टाइप चुनें। उपलब्ध फ़ाइलों की लिस्ट आपके चुने हुए टाइप के हिसाब से बदलती रहेगी। अपनी पसंद की config फ़ाइल के बगल में Action→ डाउनलोड बटन पे क्लिक करें।

- Secure core — our special Secure Core VPN servers. Choose the exit location and the Secure Core server (via) that your connection will be routed through.
- देश — आपको चुने हुए देश के किसी सर्वर से अपने आप कनेक्ट कर देगा।
- Standard server — specify an individual server, sorted by country. In the Status column, Plus servers are marked with a P, P2P servers are marked with a double-arrow icon, and Tor servers are marked with an onion icon.
- Free सर्वर — हमारे Free plan के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध सर्वर।
OpenVPN GUI का इस्तेमाल करके Proton VPN सेटअप करें
1. अपने PC के लिए सही OpenVPN GUI MSI इंस्टॉल फ़ाइल यहां से(नई विंडो) डाउनलोड और इंस्टॉल करें (याद रखें, ये OpenVPN Connect ऐप से अलग प्रोग्राम है)।
2. OpenVPN GUI रन करें। इसका आइकन आपके Windows taskbar के सूचना एरिया में दिखेगा (जिसे कभी-कभी system tray भी कहते हैं। इसे देखने के लिए शायद आपको छिपे हुए आइकन दिखाएं एरो ∧ पे क्लिक करना पड़े)। राइट क्लिक आइकन पे करें और आयात करें → फ़ाइल आयात करें… पे जाएं

3. जहां आपने OpenVPN विन्यास फाइल डाउनलोड की है (शायद आपका Downloads फोल्डर) वहां जाएं, उसे चुनें, और खोलें पे क्लिक करें।

क्लिक करें ठीक है पर, जब फ़ाइल सफलतापूर्वक आयात की गई संदेश दिखाई दे।
4. राइट क्लिक करें अपनी सूचना क्षेत्र में मौजूद OpenVPN GUI आइकन पे → कनेक्ट करें।

आप OpenVPN GUI में 50 तक OpenVPN प्रोफाइल आयात कर सकते हैं। अगर आपने कई प्रोफाइल आयात की हैं, तो सूचना एरिया में OpenVPN GUI आइकन पे राइट क्लिक करें → जिस प्रोफाइल को इस्तेमाल करना चाहते हैं उस पे कर्सर ले जाएं → कनेक्ट करें.

5. अपना OpenVPN यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें (नहीं बल्कि आपके खाते का यूज़रनेम और पासवर्ड — ऊपर देखें)।

OpenVPN पासवर्ड बहुत सुरक्षित (यानी, लंबे) होते हैं, इसलिए हम सुझाव देते हैं कि हर बार आसानी से लॉगइन करने के लिए पासवर्ड सेव करें बॉक्स पे चेक करें। ठीक है पे क्लिक करें।
कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित होने पे Windows की एक सूचना आपको सूचित करेगी और आपके सूचना एरिया का OpenVPN GUI आइकन हरा हो जाएगा।

VPN से डिस्कनेक्ट करने के लिए, सूचना एरिया में OpenVPN GUI आइकन पे राइट क्लिक करें → कनेक्शन तोड़ें (या सूचना एरिया में OpenVPN GUI आइकन पे राइट क्लिक करें → जिस प्रोफाइल से आप जुड़े हुए हैं उस पे कर्सर ले जाएं → कनेक्शन तोड़ें अगर आपने कई प्रोफाइल आयात की हैं)।

संबंधित आर्टिकल
Windows पे Proton VPN क्लाइंट को कैसे इंस्टॉल करें