Proton VPN होमपेज

Windows पे WireGuard मैन्युअल रूप से कैसे कॉन्फ़िगर करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
Windows

WireGuard® एक तेज, हल्का और सुरक्षित VPN प्रोटोकॉल है जो हमारे ऑफिशियल Windows ऐप में डिफॉल्ट रूप से इस्तेमाल होता है।

WireGuard के बारे में और जानें

हम दृढ़ता से सिफारिश करते हैं कि अपने PC पे हमारा ऑफिशियल ऐप इस्तेमाल करें। इससे हमारे सर्वर से कनेक्ट करने का सबसे आसान तरीका मिलता है और Proton VPN की कई एडवांस सुविधाऐं का भी फायदा मिलता है। उदाहरण के लिए:

Windows के लिए Proton VPN पाएं

तीसरें-पार्टी क्लाइंट के इस्तेमाल से Windows पे WireGuard मैन्युअल रूप से कॉन्फ़िगर करना भी मुमकिन है। इस गाइड में हम आपको दिखाते हैं कि Windows के लिए ऑफिशियल WireGuard(नई विंडो) VPN क्लाइंट के इस्तेमाल से अपने PC पे WireGuard कैसे कॉन्फ़िगर करें।

Windows पे WireGuard मैन्युअल रूप से कैसे कॉन्फ़िगर करें

1. आधिकारिक WireGuard VPN क्लाइंट को डाउनलोड करें(नई विंडो) और इंस्टॉल करें।

2. account.protonvpn.com पे साइनइन करें, डाउनलोड → WireGuard संरचना पे जाएं और एक WireGuard संरचना फ़ाइल डाउनलोड करें।

जानें कि Proton VPN से WireGuard कॉन्फ़िगरेशन फाइल कैसे डाउनलोड करें

3. आधिकारिक WireGuard VPN क्लाइंट खोलें और फाइल से टनल(s) आयात करें पर क्लिक करें।

फाइल से टनल(s) आयात करें

4. चरण 2 में डाउनलोड की गई WireGuard संरचना (.conf) फाइल चुनें → खोलें।

5. पक्का करें कि आपने अभी जो संरचना डाउनलोड की है वो चुनी हुई हो और सक्रिय करें पर क्लिक करें।

VPN टनल सक्रिय करें

अब आपकी निजता Proton VPN द्वारा सुरक्षित है! ऊपर बताए गए चरणों का इस्तेमाल करके जितनी चाहें उतनी WireGuard संरचनाएं जोड़ने के लिए टनल जोड़ें पर क्लिक करें।

जितनी चाहें उतनी WireGuard संरचनाऐं जोड़ी जा सकती हैं

VPN कनेक्शन ठीक से काम कर रहा है, ये पुष्टि करने के लिए हमारे फ्री सिक्योर IP पता चेकर(नई विंडो) पे जाएं।

A screen shot from protonvpn.com/what-is-my-ip-address.

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me