Proton VPN होमपेज

मैं Windows पे Proton VPN कैसे इंस्टॉल और अनइंस्टॉल करूं?

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
Windows

Windows पे Proton VPN इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है हमारा Windows 10+ के लिए डेडिकेटेड ऐप। ये एडवांस सुविधाऐं की बड़ी रेंज ऑफर करता है, जिनमें शामिल हैं:

Proton VPN का मकसद है सबके लिए निजता को डिफॉल्ट बनाना, और हम उनके लिए हमेशा 100% फ्री सर्विस ऑफर करते रहेंगे जिन्हें हमारी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। लेकिन हमारी कई ऑप्शनल ऐडवांस सुविधाऐं का एक्सेस पाने के लिए आपको पेड Proton VPN प्लैन चाहिए।

इस सहायता आर्टिकल में हम आपको दिखाएंगे कि Proton VPN का Windows ऐप कैसे इंस्टॉल और अनइंस्टॉल करें।

जानें कि Proton VPN का Windows ऐप कैसे इस्तेमाल करें

तीसरें-पार्टी VPN क्लाइंट को मैन्युअली कॉन्फ़िगर करके Proton VPN इस्तेमाल करना भी मुमकिन है।

Proton VPN का Windows ऐप कैसे इंस्टॉल करें

डिफॉल्ट रूप से, Windows 10 और 11 आपको Microsoft Store से ही ऐप इंस्टॉल करने देते हैं। Proton VPN ऐप इंस्टॉल करने के लिए आपको दूसरे सोर्स से ऐप इंस्टॉल करने की अनुमति देनी होगी। ऐसा करने के लिए (अगर पहले से नहीं किया है), Windows Settings → Apps & features → Choose where to get apps खोलें और ड्रॉपडाउन मेनू से Anywhere चुनें।

1. हमारा Proton VPN for Windows पेज देखें, Download for Windows बटन पे क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन मेनू से सही संस्करण चुनें।

इंस्टॉल कैसे करें 1

2. EXE फ़ाइल डाउनलोड होने के बाद उस पे डबल-क्लिक करके खोलें और जब पूछा जाए कि ऐप को आपके डिवाइस में बदलाव करने की अनुमति देनी है या नहीं, तो Yes पे क्लिक करें।

इंस्टॉल कैसे करें 2

3. इससे Proton VPN का इंस्टॉलेशन विज़ार्ड खुलेगा। ड्रॉपडाउन मेनू से अपनी पसंद की भाषा चुनें और OK पे क्लिक करें।

इंस्टॉल कैसे करें 3

4. Proton VPN के लिए डिफॉल्ट Windows Start मेनू फोल्डर इस्तेमाल करने के लिए Next पे क्लिक करें। अगर कोई दूसरा फोल्डर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Browse पे क्लिक करें और चुनें कि Start मेनू में Proton VPN कहां दिखे। हो जाने के बाद Next पे क्लिक करें।

इंस्टॉल कैसे करें 4
  1. आपके प्लैन में शामिल दूसरे Proton ऐप अपने-आप इंस्टॉल हो सकते हैं। जो इंस्टॉल नहीं करना चाहते उन्हें अचयनित करें, फिर जारी रखने के लिए Install पे क्लिक करें।
इंस्टॉल कैसे करें 5
  1. अपनी पसंद देख लें और जारी रखने के लिए Install चुनें।
इंस्टॉल कैसे करें 6

7. ऐप के आपके सिस्टम पे इंस्टॉल होने का इंतज़ार करें।

इंस्टॉल कैसे करें 7

8. ऐप इंस्टॉल होने के बाद सेटअप विज़ार्ड बंद हो जाएगा और Proton VPN ऐप शुरू होगा। अब आप अपने Proton खाते में साइनइन कर सकते हैं।

Proton VPN का Windows ऐप कैसे अनइंस्टॉल करें

विंडोज 11

यहां जाएं: Start → Settings → Apps → Installed apps → Proton VPN → ⋮ → Uninstall।

Windows 11 पे अनइंस्टॉल कैसे करें

विंडोज 10

यहां जाएं: Start → Settings → Apps → Apps & features → Proton VPN → Uninstall।

Windows 10 पे अनइंस्टॉल कैसे करें

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me