Proton VPN और IPv6 समर्थन
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton VPN खासियतें
आज इंटरनेट प्रोटोकॉल के दो संस्करण आम इस्तेमाल में हैं। पुराना इंटरनेट प्रोटोकॉल संस्करण 4 (IPv4) अभी भी दूर तक सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला मानक है, लेकिन पिछले कुछ सालों में उपलब्ध हुए इंटरनेट-सक्षम डिवाइसों की बढ़ती संख्या की वजह से IPv4 पते खत्म हो रहे हैं(नई विंडो)।
इस समस्या को हल करने के लिए IPv6 मानक बनाया गया था। ये 128-बिट इंटरनेट पतों का इस्तेमाल करता है, जिससे उपलब्ध IP पतों की अधिकतम संख्या 2^128 (करीब 340 अंडेसिलियन(नई विंडो)) हो जाती है, जो आने वाले समय के लिए ज़रूरत से ज़्यादा है।
जहां इंटरनेट का ज़्यादातर हिस्सा IPv4 प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करता रहता है, वहीं कुछ ऐसे ISP भी हैं जो IPv6 के लिए समर्थन भी देते हैं। दरअसल, अब कुछ ISP सिर्फ IPv6 को ही समर्थन देते हैं। IPv6 की ओर ये रुझान जारी रहने की ही संभावना है।
Proton VPN और IPv6
इस समस्या को हल करने और हमारे कम्युनिटी का समर्थन करने के लिए, Proton VPN पूरे IPv6 समर्थन देने की ओर बढ़ रहा है। फिलहाल हम निम्नलिखित प्लैटफॉर्म पर IPv6 को समर्थन देते हैं:
ब्राउज़र एक्सटेंशन (सभी समर्थित ब्राउज़र पर अपने-आप सक्षम)
IPv6 इस्तेमाल करने के लिए:
- आपको ऐसे VPN क्लाइंट का इस्तेमाल करना होगा जो IPv6 को समर्थन देता हो
- आपको ऐसे VPN सर्वर से कनेक्ट होना होगा जो IPv6 को समर्थन देता हो
ध्यान दें कि अभी के लिए, जबकि VPN टनल के अंदर डाटा IPv6 का इस्तेमाल करके रूट किया जाता है, VPN सर्वर से शुरुआती कनेक्शन IPv4 के ज़रिए किया जाता है।
अभी हमारे करीब 80% सर्वर IPv6 को समर्थन देते हैं। ये देखने के लिए कि आपने जिस सर्वर से कनेक्ट किया है वो IPv6 को समर्थन देता है या नहीं, test-ipv6.com(नई विंडो) पर जाएं।
IPv6 समर्थन कैसे चालू करें
हमारे Linux ऐप्स के लिए IPv6 समर्थन अपने-आप चालू हो जाता है, और इसके लिए किसी यूज़र-कॉन्फ़िगरेशन की ज़रूरत नहीं होती। हमारे Android और Linux ऐप्स पर ये भी डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है। Windows पर, IPv6 समर्थन चालू करना फिलहाल डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है।
इस सेटिंग को बदलने के लिए:
Windows
ऐप खोलें और ⚙ सेटिंग → कनेक्शन → एडवांस सेटिंग → IPv6 समर्थन पर जाएं और स्विच को चालू (या बंद) करें। अगर VPN जुड़ा हुआ है, तो बदलाव लागू होने के लिए रिकनेक्ट करना होगा।
ध्यान दें: IPv6 लीक से बचने के लिए IPv6 लीक सुरक्षा को चालू ही रहने देने की सलाह दी जाती है।

Linux (GUI) ऐप
ऐप खोलें और मेन्यू (⏷) → सेटिंग → कनेक्शन → IPv6 पर जाएं और स्विच को चालू (या बंद) करें।

Linux CLI
टर्मिनल विंडो खोलें और ये चलाएं:
protonvpn config set ipv6 on
या
protonvpn config set ipv6 off
Android
ऐप खोलें और ⚙सेटिंग → कनेक्शन → एडवांस सेटिंग → IPv6 पर जाकर स्विच को चालू (या बंद) करें।

अन्य प्लैटफॉर्म
हम सभी ऐप्स में पूरा IPv6 समर्थन लाने पर काम कर रहे हैं। जब तक ये नहीं होता, हमारे Windows, macOS, और iOS/iPadOS ऐप्स पर IPv6 बंद रखा जाता है, ताकि आपका IPv6 पता गलती से इंटरनेट के सर्वर के सामने न आ जाए। और जब तक आप किसी सिर्फ-IPv6 वाले ISP का इस्तेमाल नहीं करते (जो अभी बहुत दुर्लभ है), IPv6 की जगह IPv4 का इस्तेमाल करने से आपके इंटरनेट अनुभव पर कोई असर नहीं पड़ता।
चाहें तो आप Windows, macOS, और Linux पर IPv6 को मैन्युअली बंद कर सकते हैं, लेकिन ये सिर्फ तब ज़रूरी होगा जब आप तीसरें-पार्टी VPN ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हों (हमारे ऑफिशियल ऐप्स नहीं)।
मुझे बेतरतीब IPv6 पते क्यों दिख रहे हैं?
अगर आपने IPv6 समर्थन चालू किया है और अपने डिवाइस का IPv6 कॉन्फ़िगरेशन देख रहे हैं, तो आपको बेतरतीब IPv6 पते दिख सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ प्रोग्राम आपका असली IPv6 पता (जो आपके कनेक्शन के लिए यूनीक होता है) लीक कर सकते हैं, इसलिए हम असली जैसे लेकिन नकली IPv6 पतों के रूप में बेतरतीब “नॉइज़” जोड़ते हैं।
ये डमी पते पूरी तरह हानिरहित होते हैं, और इनसे किसी हमलावर के लिए आपके कंप्यूटर का असली IPv6 पता पता लगाना मुश्किल हो जाता है।