macOS पे IPv6 कैसे बंद करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- समस्या निवारण
macOS के लिए Proton VPN ऐप में व्यापक IPv6 लीक सुरक्षा होती है, इसलिए हमारा ऐप इस्तेमाल करते वक़्त IPv6 अक्षम करने की ज़रूरत नहीं होती। लेकिन अगर आप ऑफ़िशियल WireGuard® VPN क्लाइंट या Tunnelblick जैसा तीसरें-पार्टी ऐप इस्तेमाल करते हैं, तो कोई IPv6 लीक न हो, इसे पक्का करने के लिए हम IPv6 अक्षम करने की सलाह देते हैं।
अपनी Mac सेटिंग में IPv6 कैसे बंद करें
1. Launchpad से System Settings खोलें, Network में जाएं, और अपने नेटवर्क के बगल में मौजूद Details… बटन पे क्लिक करें।

2. TCP/IP टैब → Configure IPv6 में जाएं और ड्रॉपडाउन मेन्यू से Link-Local Only चुनें।

Terminal इस्तेमाल करके IPv6 कैसे बंद करें
ये तरीका macOS के पुराने संस्करणों पे काम करता है। Launchpad से Terminal खोलें।
अपने वाई-फाई कनेक्शन पे IPv6 अक्षम करने के लिए, दर्ज करें:
networksetup -setv6off Wi-Fi
अपने Ethernet (वायर्ड) कनेक्शन पे IPv6 अक्षम करने के लिए, दर्ज करें:
networksetup -setv6off Ethernet
IPv6 बंद हुआ है, ये कैसे सत्यापित करें
हमारा Free सिक्योर IP स्कैनर(नई विंडो) खोलें (VPN कनेक्शन के बिना)। अगर आपको 185.159.159.142 जैसा कोई छोटा IPv4 पता दिखता है, तो IPv6 अक्षम है। अगर आपको 2001:db8::8a2e:370:7334 जैसी कोई लंबी हेक्साडेसिमल संख्या दिखती है, तो कनेक्शन अभी भी IPv6 के ज़रिए हो रहा है।