Proton VPN के साथ Mango TV को अनब्लॉक कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणियां
- स्ट्रीम
- समस्या निवारण
Mango TV(नई विंडो) (जिसे MGTV के नाम से भी जाना जाता है) चीन के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म में से एक है। यह ट्रेंडिंग एशियाई ड्रामा, वैरायटी शो, शॉर्ट ड्रामा और चीनी डॉक्यूमेंट्री का होम है, जिनमें अंग्रेज़ी सबटाइटल और मल्टी-लैंग्वेज सहायता उपलब्ध है। प्लैटफॉर्म पर पॉपुलर टाइटल में Who’s the Murderer, The Inn, Singer और Divas Hit the Road जैसे शो शामिल हैं, साथ ही रोमांटिक ड्रामा, रियलिटी शो और वैरायटी प्रोग्रामिंग का बड़ा कैटलॉग भी है।
Mango TV फ्रीमियम मॉडल पे काम करता है। Free कंटेंट SD क्वालिटी में उपलब्ध है, जबकि VIP टियर की सदस्यता लेने वाले उपयोगकर्ता Full HD में देख सकते हैं और ऐड-फ्री स्ट्रीम तथा नए रिलीज़ को जल्दी एक्सेस जैसे फायदे अनलॉक कर सकते हैं।
पर्सनलाइज़्ड खासियतों, जैसे वॉच हिस्ट्री सेव करना या सदस्यता संभालना, को एक्सेस करने के लिए आम तौर पर खाता ज़रूरी है, हालांकि बुनियादी ब्राउज़िंग और कुछ Free कंटेंट साइनइन किए बिना भी देखा जा सकता है।
लेकिन Mango TV एकमात्र प्लैटफॉर्म नहीं है जिसे आप Proton VPN के साथ स्ट्रीम कर सकते हैं। आप चीन आधारित दूसरी सर्विसेज जैसे Tencent Video, Youku और Bilibili, और इंटरनेशनल सर्विसेज जैसे Disney+, Max, Netflix और Amazon Prime Video को भी एक्सेस कर सकते हैं। उपलब्ध सर्विसेज की पूरी लिस्ट देखने के लिए नए उपयोगकर्ताओं के लिए हमारी स्ट्रीमिंग गाइड देखें।
Mango TV को एक्सेस करने के लिए:
चीन में हमारे किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें।

हमारे Android TV ऐप और Apple TV ऐप पे कोई भी देश चुनने से आप अपने आप उस देश के प्लस सर्वर से कनेक्ट हो जाएंगे, बशर्ते आपके पास सही सदस्यता हो।
प्लस सर्वर Proton VPN Plus, Unlimited, Visionary या किसी भी फैमिली प्लैन (Duo, Family) के लिए उपलब्ध हैं।
Proton VPN हमारी VPN सर्विस का उपयोग कॉपीराइट नियमों को बायपास करने के लिए करने का समर्थन नहीं करती।
स्टेप 1:
VPN सदस्यता लें
अगर आपके पास पहले से VPN Plus, Proton Unlimited(नई विंडो), Duo, Family, या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ता) खाता है, तो आप सीधे स्टेप 2 पे जा सकते हैं।
अगर आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो Proton VPN के लिए साइनअप करें।
अगर आपके पास पहले से Free प्लैन है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
स्टेप 2:
हमारा VPN ऐप इंस्टॉल करें
आपको अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Proton VPN ऐप डाउनलोड करना होगा। आप Windows, macOS, Linux डिवाइस, Android TV, Apple TV पे, या चलते-फिरते अपने Android या iOS डिवाइस के साथ, अपने मनपसंद शो सुरक्षित रूप से स्ट्रीम कर सकते हैं।
- Proton VPN का Windows ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN का macOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN का Linux ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN का Android ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Proton VPN का iOS ऐप डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Android TV के लिए Proton VPN डाउनलोड करें(नई विंडो)
- Apple TV के लिए Proton VPN डाउनलोड करें(नई विंडो)
इंस्टॉलेशन में मदद के लिए, ये रही हमारी सहायता गाइड:
- Windows सहायता गाइड
- macOS सहायता गाइड
- Linux सहायता गाइड
- Android सहायता गाइड
- iOS सहायता गाइड
- Android TV सहायता गाइड
- Apple TV सहायता गाइड
स्टेप 3:
Proton VPN के साथ Mango TV सुरक्षित रूप से देखना शुरू करें!
चीन में प्लस सर्वर से कनेक्ट करें, अपना Mango TV ऐप या वेबसाइट(नई विंडो) खोलें, फिर आराम से बैठें और मज़े लें।
अगर Mango TV देखने में आपको समस्या आती है, तो कृपया निम्नलिखित आज़माएं:
- Proton VPN एप्लीकेशन और VPN कनेक्शन फिर से शुरू करें
- अपना ब्राउज़र कैश हटाएं
- कोई दूसरा ब्राउज़र इस्तेमाल करें
- अपना डिवाइस वापिस शुरु करें
- अपना DNS कैश हटाएं
Mango TV हमेशा काम नहीं कर सकता। अगर आपने सभी संभावित विकल्प आज़मा लिए हैं और फिर भी समस्या आ रही है, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें(नई विंडो)।