ब्राउज़र का कैश और कुकी कैसे हटाएं
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- शुरू करें
कभी-कभी अपने Proton VPN खाते तक एक्सेस पाने के लिए आपको अपने ब्राउज़र का कैश और कुकी हटाने की ज़रूरत पड़ सकती है (इसके कारणों में खराब हो गया कैश या उपलब्ध नया संस्करण शामिल है, लेकिन सिर्फ़ यही नहीं)। नीचे हमने बताया है कि अलग-अलग ब्राउज़र में ये कैसे करें।
- Chrome और Brave (डेस्कटॉप)
- Firefox (डेस्कटॉप)
- Safari (macOS)
- Microsoft Edge (Windows)
- Safari (iOS और iPadOS)
- Chrome (Android)
- Firefox (Android)
Chrome और Brave (डेस्कटॉप)
1. Menu आइकन (⋮ Chrome पे, ☰ Brave पे)) पे जाएं → सेटिंग → निजता और सुरक्षा → ब्राउज़िंग डाटा मिटा दें।
2. ज़्यादा → सभी समय चुनें।
3. पक्का करें कि कुकी और दूसरी साइट डाटा और कैश की गई इमेज और फ़ाइलें चुनी हुई हों, फिर इस डिवाइस से मिटा दें पे क्लिक करें।

Firefox (डेस्कटॉप)
1. Menu आइकन (☰) पे जाएं → सेटिंग → निजता और सुरक्षा → कुकी और साइट डाटा → ब्राउज़िंग डाटा हटाएं।
2. कब → सब कुछ चुनें।
3. पक्का करें कि कुकी और साइट डाटा और अस्थायी कैश फ़ाइलें और पेज चुने हुए हों, फिर हटाएं पे क्लिक करें।

Safari (macOS)
1. macOS मेन्यू बार पे जाएं → Safari → सेटिंग → निजता टैब → वेबसाइट डाटा → वेबसाइट डाटा संभाले।
2. सभी हटाएं पे क्लिक करें, उसके बाद हो गया पे।

Microsoft Edge (Windows)
1. Menu आइकन (⋯) पे जाएं → सेटिंग → निजता, खोज और सेवाएं → ब्राउज़िंग डाटा हटाएं → अभी ब्राउज़िंग डाटा हटाएं → क्या हटाना है चुनें → ।
2. समय सीमा → सभी समय चुनें।
3. पक्का करें कि कुकी और दूसरी साइट डाटा और कैश की गई इमेज और फ़ाइलें चुनी हुई हों, फिर अभी हटाएं पे क्लिक करें।

Safari (iOS और iPadOS)
1. सेटिंग ऐप खोलें और ऐप्स → Safari → इतिहास और वेबसाइट डाटा → इतिहास और वेबसाइट डाटा मिटा दें पे जाएं
2. समय सीमा हटाएं → सभी इतिहास चुनें।
3. इतिहास मिटा दें बटन पे टैप करें।

Chrome (Android)
1. Menu आइकन (⋮) पे टैप करें → सेटिंग → निजता और सुरक्षा → निजता → ब्राउज़िंग डाटा मिटा दें।
2. समय सीमा → सभी समय चुनें।
2. पक्का करें कि कुकी और साइट डाटा और कैश की गई इमेज और फ़ाइलें चुनी हुई हों, फिर डाटा मिटा दें पे टैप करें।

Firefox (Android)
1. Menu आइकन (⋮) पे टैप करें → सेटिंग → निजता और सुरक्षा → ब्राउज़िंग डाटा मिटा दें।
2. पक्का करें कि कुकी और साइट डाटा और कैश की गई इमेज और फ़ाइलें चुनी हुई हों, फिर ब्राउज़िंग डाटा मिटा दें पे टैप करें।
