Proton VPN होमपेज

iOS और iPadOS पे Proton VPN का इस्तेमाल कैसे करें

पढ़ने का समय
2 मिनट
श्रेणी
Proton VPN ऐप्स

Proton VPN ऐप iOS 17.0+ और iPadOS 17.0+ के लिए उपलब्ध है। पुराने iPhone और iPad पे Proton VPN का इस्तेमाल करने के लिए, आप हमारी सेवा को मैन्युअली कॉन्फ़िगर कर सकते हैं:

इस लेख में हम देखते हैं कि iOS और iPadOS के लिए Proton VPN ऐप को कैसे इंस्टॉल और इस्तेमाल करें। हम ये सब कवर करते हैं:

iOS और iPadOS के लिए Proton VPN कैसे इंस्टॉल करें

Proton VPN से कनेक्ट कैसे करें

  • Proton VPN में साइनइन करें
  • अपने प्लैन में मिलने वाले सबसे तेज़ देश से कनेक्ट करें
  • सर्वर बदलें (अगर आप Free plan पर हैं)
  • किसी खास स्थान या स्पेशल सर्वर से कनेक्ट करें (अगर आपके पास पैसे वाला Proton VPN प्लैन है)
  • हालिया और पिन किए हुए कनेक्शन
  • प्रोफाइल

How to disconnect from Proton VPN

  • Using the Proton VPN app
  • Using the iOS Settings

Proton VPN सेटिंग

  • आपका Proton VPN खाता
  • खासियतें
  • कनेक्शन
  • सामान्य
  • सहायता

क्विक एक्शन

Proton VPN ऐप कस्टम शॉर्टकट, Siri वॉइस कमांड और ऑटोमेशन को भी सपोर्ट करता है।

अपने iPhone या iPad पे Proton VPN कैसे इंस्टॉल करें

1. अपने iPhone या iPad के ब्राउज़र में, नीचे दिया गया App Store लिंक टैप करें।

इससे आपके iPhone या iPad के App Store ऐप में Proton VPN का डाउनलोड पेज खुल जाएगा। विकल्प के तौर पे, आप App Store ऐप खोलकर Proton VPN को मैन्युअली खोज भी सकते हैं।

2. Proton VPN इंस्टॉल करने के लिए Get चुनें (या, अगर आपने पहले Proton VPN इंस्टॉल किया है, तो क्लाउड डाउनलोड आइकन)।

iOS और iPadOS पे Proton VPN से कैसे कनेक्ट करें

Proton VPN में साइनइन करें

एक Free Proton VPN खाते के साथ, आप Proton इकोसिस्टम की सभी Free सेवाओं तक एक्सेस कर सकते हैं, जिनमें Proton VPN, Proton Mail(नई विंडो), Proton Drive(नई विंडो), Proton Pass(नई विंडो), Proton Wallet(नई विंडो) और Proton Calendar(नई विंडो) शामिल हैं।

120+ देशों में 15,000+ सर्वर का एक्सेस पाने, कई लोकप्रिय सेवाओं से सुरक्षित तरीके से कंटेंट स्ट्रीम करने, प्राइवेट तौर पे टोरेंट करने, या Secure Core डबल-VPN या NetShield Ad-blocker, जैसी एडवांस सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए आपको पैसे वाला Proton VPN खाता चाहिए।

Proton VPN iOS और iPadOS ऐप का इस्तेमाल करने के दो तरीके हैं:

विकल्प 1: अपने Proton खाते से साइनइन करें

Proton VPN ऐप खोलें और साइनइन पे टैप करें।

Proton से साइनइन करें

अगर आपने अभी तक Proton VPN खाता नहीं बनाया है, तो खाता बनाएं बटन पे टैप करें या यहां क्लिक करें। ध्यान दें कि अगर आपने किसी भी Proton सेवा (जैसे Proton Mail या Proton Drive) के लिए साइनअप किया है, तो आप वही यूज़रनेम और पासवर्ड इस्तेमाल करके Proton VPN में साइनइन कर सकते हैं।

अपने Proton खाते का यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें, फिर साइनइन पे टैप करें।

विकल्प 2: गेस्ट मोड

चाहें तो आप बिना Proton खाते के भी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस मेहमान के तौर पे जारी रखें पे टैप करें। इससे आपको ऐप में उपलब्ध सभी Free खासियतों तक एक्सेस मिल जाता है। हमारी प्रीमियम खासियतों तक एक्सेस पाने के लिए, आपको एक सशुल्क Proton VPN खाते से साइनइन करना होगा।

गेस्ट के रूप में साइनइन करें

अपने प्लैन के अनुसार उपलब्ध सबसे तेज़ देश से कनेक्ट करें

अगर आप हमारे Free प्लैन पे हैं, तो सबसे तेज़ देश → कनेक्ट करें चुनें और अपने स्थान के लिए सबसे तेज़ सर्वर से अपने आप कनेक्ट हो जाएं। Free सर्वर नीदरलैंड, जापान, रोमानिया, पोलैंड, नॉर्वे, स्विट्ज़रलैंड, सिंगापुर, मेक्सिको, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित हैं।

अगर आप पैसे वाले प्लैन पे हैं, तो अपनी लोकेशन के लिए सबसे तेज़ सर्वर से अपने आप कनेक्ट होने के लिए सबसे तेज़ देश → कनेक्ट करें चुनें। दुनिया के 110 से ज़्यादा देशों में हमारे Plus सर्वर मौजूद हैं (आप देश टैब में भी सबसे तेज़ देश चुन सकते हैं — नीचे देखें)। ध्यान दें कि आप अपना डिफॉल्ट कनेक्शन बदल सकते हैं (जो कनेक्ट करें पर क्लिक करने पे होता है)।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 2

हमारे किसी सर्वर से पहली बार कनेक्ट करने पे, आपको एक सिस्टम सूचना दिखेगी जो Proton VPN को आपके डिवाइस पे VPN संरचनाएं जोड़ने की अनुमति मांगती है। Proton VPN का इस्तेमाल करने के लिए, आपको Allow बटन टैप करना होगा। ये किए बिना आप Proton VPN का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

सभी VPN संरचनाएं

अपने iPhone या iPad पे VPN संरचनाओं की अनुमति देने के बारे में और जानें

कनेक्ट होने के बाद, होम स्क्रीन हरी हो जाएगी और नक्शे पे उस सर्वर की लोकेशन दिखेगी जिससे आप जुड़े हैं, साथ ही इस सत्र के लिए आपके NetShield Ad-blocker के आंकड़े भी दिखेंगे (पैसे वाले प्लैन पे, और अगर मालवेयर, विज्ञापन और ट्रैकर को ब्लॉक करें चालू है)।

इसके बारे में और जानने के लिए एक्टिव कनेक्शन पे टैप करें।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 3

अब आप कनेक्शन के बारे में विस्तृत जानकारी देख सकते हैं, जैसे सर्वर का IP पता, सर्वर लोड, कनेक्शन स्पीड, VPN प्रोटोकॉल, VPN कनेक्शन से ट्रांसफर हुए डाटा की मात्रा, सर्वर के सपोर्ट की गई खासियतें, और उस सर्वर पे हमारे सपोर्ट की गई स्ट्रीमिंग सेवाओं की सूची।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 4

सर्वर बदलें (अगर आप Free प्लैन पे हैं)

किसी बेतरतीब Free सर्वर से कनेक्ट होने के बाद, एक छोटी कूलडाउन अवधि के बाद आप सर्वर को किसी दूसरे, बेतरतीब देश के सर्वर में बदल सकते हैं। ऐसा करने के लिए, बस होम स्क्रीन पे सर्वर बदलें चुनें।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 5

किसी खास स्थान से कनेक्ट करें (सिर्फ तब जब आपके पास पैसे वाला Proton VPN प्लैन हो)

अगर आप कोई भी पैसे वाला Proton VPN प्लैन ले रहे हैं, तो आप हमारे 110+ देशों के हाई-स्पीड सर्वर में से किसी से भी कनेक्ट कर सकते हैं। अपनी पसंद के देश के सबसे तेज़ सर्वर से कनेक्ट करने के लिए, देश टैब पे जाएं, कोई देश चुनें, और उसके बगल में ऑन बटन टैप करें। हम आपको उस देश के सबसे तेज़ सर्वर से अपने आप कनेक्ट कर देंगे (आपकी लोकेशन और सर्वर लोड को ध्यान में रखते हुए)।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 6

किसी देश के किसी खास शहर से कनेक्ट करने के लिए, देश का नाम टैप करें और सूची से सर्वर चुनें।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 7

कुछ Proton VPN सर्वर के खास इस्तेमाल हैं। ये हैं:

  • स्ट्रीमिंग: स्ट्रीमिंग को सपोर्ट करने वाले सर्वर प्ले आइकन से मार्क किए गए हैं।
  • P2P: हमारे डेडिकेटेड P2P और टोरेंटिंग सर्वर डबल-एरो आइकन. से मार्क किए गए हैं।
  • Tor: Tor Browser की ज़रूरत के बिना Proton VPN के ज़रिए Tor नेटवर्क से कनेक्ट करें। ये अनियन आइकन से मार्क किए गए हैं।
  • स्मार्ट रूटिंग: इनसे हम ऐसे देशों में VPN सर्वर ऑफर कर पाते हैं जहां उन जगहों की संवेदनशील प्रकृति की वजह से वरना संभव नहीं होता। ये सर्वर फिजिकली कहीं और मौजूद हैं, लेकिन बिल्कुल वैसे ही काम करते हैं जैसे उस देश में फिजिकली मौजूद कोई सर्वर करता। स्मार्ट रूटिंग सर्वर ग्लोब आइकन से मार्क किए गए हैं।
iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 8

Secure Core हमारा अल्ट्रा-सिक्योर डबल-VPN समाधान है जो टाइमिंग अटैक को रोकता है और VPN सर्वर के कंप्रोमाइज़ हो जाने की स्थिति में आपको सुरक्षित रखता है। हालांकि, Secure Core आपके VPN कनेक्शन को काफी स्लो कर देगा, इसलिए इसे सिर्फ तब इस्तेमाल करें जब आपका खतरा मॉडल(नई विंडो) इसकी मांग करे।

Secure Core के बारे में और जानें

Secure Core का इस्तेमाल करने के लिए, देश टैब पे जाएं और Secure Core स्विच को चालू करें। अब आपको Secure Core कनेक्शन को सपोर्ट करने वाले देशों की फ़िल्टर की गई सूची दिखेगी।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 9

अगर आप किसी Secure Core देश को बस चुनते हैं (उसके बगल में ऑन बटन टैप करें), तो आपका कनेक्शन अपने आप आपके चुने हुए देश के लिए सबसे अच्छी Secure Core सर्वर लोकेशन (आइसलैंड, स्वीडन या स्विट्ज़रलैंड) से रूट हो जाएगा। अगर आप चाहें, तो सूची से Secure Core सर्वर लोकेशन चुनने के लिए किसी देश पे टैप करें। (ध्यान दें कि सभी Secure Core देश सभी Secure Core सर्वर लोकेशन को सपोर्ट नहीं करते।)

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 10

आप किसी भी देश, शहर या सर्वर को सर्च आइकन (मैग्नीफाइंग ग्लास) पे टैप करके और उसका नाम सर्च फील्ड में टाइप करके भी ढूंढ सकते हैं।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 1

हालिया और पिन किए गए देश, शहर और सर्वर

होम स्क्रीन के नीचे, आप उन देशों की सूची देख सकते हैं जिनसे आपने हाल में कनेक्ट किया था। इनमें से किसी एक पे टैप करें और आप उसी सर्वर से कनेक्ट हो जाएंगे जिससे पहले जुड़े थे (नीचे दिए गए उदाहरण में, अगर आपने पहले स्विट्ज़रलैंड के रास्ते ऑस्ट्रेलिया में एग्ज़िट सर्वर से कनेक्ट होने के लिए Secure Core इस्तेमाल किया था, तो उस पे टैप करने से इस बार भी वही Secure Core कनेक्शन सेटअप हो जाएगा)।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 12

अगर आप नियमित तौर पे किसी खास तरीके से कनेक्ट होते हैं, तो आसान एक्सेस के लिए किसी भी कनेक्शन को हालिया सूची में पिन कर सकते हैं। इसके लिए, देश, शहर, सर्वर या प्रोफाइल के बगल में ⋯ टैप करें → पिन करें।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 13

Proton VPN ऐप अब पिन की गई आइटम को हालिया सूची के सबसे ऊपर दिखाएगा, जिसके बगल में “पिन” आइकन होगा।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 14

प्रोफाइल

इस्तेमाल किए जाने वाले कनेक्शन पे और ज़्यादा कंट्रोल के लिए, आप VPN कनेक्शन प्रोफाइल बना सकते हैं। पहले से बनाई गई प्रोफाइल देखने के लिए प्रोफाइल टैब चुनें (हमने आपके लिए कुछ आम यूज़-केस भी पहले से डिफाइन किए हैं), या नई प्रोफाइल बनाने के लिए + टैप करें।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 15

VPN कनेक्शन प्रोफाइल बनाने और इस्तेमाल करने के बारे में और जानें

Proton VPN का मकसद है सबके लिए निजता को डिफॉल्ट बनाना, और हम उनके लिए हमेशा 100% फ्री सर्विस ऑफर करते रहेंगे जिन्हें हमारी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। लेकिन हमारी कई ऑप्शनल ऐडवांस सुविधाऐं का एक्सेस पाने के लिए आपको पेड Proton VPN प्लैन चाहिए।

पैसे वाले Proton VPN प्लैन की ज़रूरत वाली खासियतें और सेटिंग Proton+ बैज से साफ तौर पे मार्क की गई हैं। इन खासियतों का एक्सेस पाने और हमारे मिशन को सपोर्ट करने के लिए, कृपया पैसे वाले Proton VPN प्लैन पे अपग्रेड करने पर विचार करें।

iOS पे Proton VPN से कनेक्ट करें 16

How to disconnect from Proton VPN

You can disconnect from Proton VPN on iOS and iPadOS in two ways.

Using the Proton VPN app (recommended)

  1. Open the Proton VPN app on your iPhone or iPad.
  2. On the main screen, tap Disconnect button.
  3. Wait a moment for the app to disconnect. The status will change to Unprotected.

Using iOS Settings

  1. Open the Settings app.
  2. Tap VPN.
  3. Toggle off the VPN connection labeled Proton VPN.

Note: Disconnecting removes your VPN protection. Your real IP address and internet traffic will be visible to your internet service provider and websites you visit until you reconnect.

Proton VPN सेटिंग

Proton VPN for iOS और iPadOS ऐप की ज़्यादा ऐडवांस सेटिंग और खासियतों का एक्सेस पाने के लिए ⚙ सेटिंग टैब चुनें।

Proton VPN iOS ऐप सेटिंग

आपका Proton VPN खाता

इन कामों के लिए अपने Proton VPN खाते पे टैप करें:

  • अपनी सदस्यता संभालें (आपके डिफॉल्ट वेब ब्राउज़र में खुलेगी)
  • अपनी सिक्योरिटी की(नई विंडो) देखें
  • अपना Proton खाता मिटा दें

सुरक्षा विकल्प

ऐडवांस

कनेक्शन

  • VPN Accelerator
  • लैन कनेक्शन की अनुमति दें (आपको अपने लोकल नेटवर्क के प्रिंटर, स्पीकर और अन्य डिवाइस से कनेक्ट करने की अनुमति देता है)

अन्य

  • उपयोग के आंकड़े (डिफॉल्ट रूप से बंद। आप इन्हें चालू करके हमारी मदद कर सकते हैं)
  • लॉग देखें (समस्या निवारण में मदद के लिए हमारी ग्राहक सहायता टीम इन्हें मांग सकती है)
  • समस्या को रिपोर्ट करें
  • साइनआउट करें

पेज के नीचे, आपको इस्तेमाल किए जा रहे Proton VPN ऐप का संस्करण नंबर मिलेगा, जो समस्या निवारण में काम आ सकता है।

क्विक एक्शन

क्विक एक्शन की मदद से, आप सीधे होम स्क्रीन से Proton VPN में काम कर सकते हैं। क्विक एक्शन इस्तेमाल करने के लिए, अपनी होम स्क्रीन पे Proton VPN आइकन को देर तक दबाएं और सूची से कोई एक्शन चुनें।

iOS पे क्विक एक्शन

अभी, आप क्विक एक्शन का इस्तेमाल इन कामों के लिए कर सकते हैं:

  • VPN से कनेक्ट करें या VPN से डिस्कनेक्ट करें
  • अपनी पिन की गई सूची की पहली आइटम (देश, सर्वर, प्रोफाइल आदि) से कनेक्ट करें।
  • किसी संपर्क के साथ Proton VPN शेयर करें (या अगर आप हमारे जल्दी एक्सेस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो बीटा सुझाव भेजें)।
  • Face ID या Touch ID सेटिंग संभालें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me