Proton VPN होमपेज

सेंसरशिप से लड़ाई में हमारी मदद करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
शुरू करें

Proton VPN ऑनलाइन आज़ादी और निजता की लड़ाई के मोर्चे पे है और जानकारी तक मुफ्त एक्सेस सक्षम करने के लिए अक्सर राष्ट्र-राज्यों से लड़ाई लड़ता है(नई विंडो)।

हाल ही में निरंकुश सरकारों ने हमारी सेवाएं ब्लॉक करने की कोशिशें बढ़ा दी हैं, लेकिन आपकी जानकारी हमें सेंसर से एक कदम आगे रहने में मदद कर सकती है।

अपने डिवाइस से अज्ञात आंकड़े और क्रेश रिपोर्ट Proton VPN टीम के साथ शेयर करके, आप हमें VPN ब्लॉक को पार करने, हमारी एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने और दुनिया भर के समुदाय को ऑनलाइन आज़ादी और निजता देते रहने में मदद कर सकते हैं।

उपयोग के आंकड़े क्या हैं?

उपयोग के आंकड़े गुमनाम किए गए डाटा पॉइंट हैं, जो हमारे शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को ये समझने में मदद करते हैं कि Proton VPN आपके डिवाइस, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISP), फायरवॉल और दूसरी सेंसरशिप प्रणालियों के साथ कैसे इंटरैक्ट करता है।

उपयोग के आंकड़े शेयर करना डिफॉल्ट रूप से सक्षम होता है, लेकिन आप इसे (नीचे बताए गए तरीके से) कभी भी अक्षम कर सकते हैं। इस डाटा में कोई पर्सनल जानकारी नहीं होती और 30 दिन बाद हमेशा के लिए मिटा दिया जाता है।

उपयोग के आंकड़े क्यों शेयर करें?

इससे हमें सरकारी सेंसरशिप को पार करने में मदद मिलती है

सेंसरशिप की पहचान जितनी जल्दी हो, उसे पार करना उतना ही जल्दी संभव हो।

उपयोग के आंकड़े और क्रेश रिपोर्ट, इससे पैदा हुए कनेक्शन समस्याओं के क्लस्टर को रियल टाइम में उजागर करके, हमें संभावित VPN ब्लॉक, फायरवॉल और दूसरे सेंसरशिप सिस्टम के बारे में अलर्ट करते हैं।

ज़मीनी हालात की जानकारी की ज़रूरत ईरान के हालिया अशांति के दौरान खास तौर पे साफ दिखी, जहां नागरिकों को Proton VPN इस्तेमाल करके बाहरी जानकारी एक्सेस करने से रोकने की कोशिशें लगातार सख्त होती जा रही थीं।

उपयोग के आंकड़े हमें सेंसर से एक कदम आगे रहने और ये सुनिश्चित करने में मदद करते हैं कि सबको बिना सेंसर की खबरों और सोशल मीडिया तक बाधा-रहित एक्सेस मिले।

हमारी एंटी-सेंसरशिप कोशिशों से पूरे Proton समुदाय को फायदा होता है। जान-बूझकर लगाई गई नेटवर्क पाबंदियों को पार करना सीखने से हमें दूसरी चुनौतीपूर्ण हालातों में VPN परफॉर्मेंस बेहतर बनाने में भी मदद मिलती है।

इससे हमें अपने ऐप बेहतर बनाने में मदद मिलती है

दुनिया भर में लाखों कार्यकर्ता, पत्रकार और आम लोग सुरक्षित ब्राउज़ करने, आज़ाद खबरों तक एक्सेस पाने और ऑनलाइन अपनी बात रखने में मदद के लिए Proton VPN पर भरोसा करते हैं।

Proton समुदाय की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हमें ये बेहतर समझना होगा कि हमारी सेवाएं असली दुनिया में कैसे इस्तेमाल होती हैं, उन्हें कौन से खतरे फेस करने पड़ते हैं, और बेहतर और ज़्यादा सुरक्षित इंटरनेट बनाने के लिए हमें किन चुनौतियों को पार करना है।

उपयोग के आंकड़े हमारे इंजीनियरों को दिखा सकते हैं कि किन बग को ठीक करने की ज़रूरत है और उन्हें ऐसे सिस्टम आउटेज से अलर्ट कर सकते हैं जिन्हें वरना ट्रैक करना मुश्किल है, क्योंकि वो हमारे समुदाय के सिर्फ थोड़े ही सदस्यों को असर डालते हैं।

ये हमारी एक्सपीरियंस टीम को डिज़ाइन समस्याओं को हल करने और पुरानी जानकारी को अपडेट करने में भी मदद करते हैं, और हमारी प्रोडक्ट टीम को ये भी दिखाते हैं कि Proton VPN एक्सपीरियंस को नई खासियतों के साथ कहां बेहतर बनाया जा सकता है।

कौन से आंकड़े शेयर होते हैं?

कुछ उदाहरण शामिल हैं:

क्रेश रिपोर्ट

हम इनका इस्तेमाल बग पहचानने और हल करने के लिए करते हैं, जिससे हमारे ऐप की स्थिरता बेहतर होती है।

असफल कनेक्शन कोशिशें

हम इनका इस्तेमाल इस बात का आकलन करने के लिए करते हैं कि अलग-अलग VPN प्रोटोकॉल और पोर्ट कैसे परफॉर्म कर रहे हैं, ताकि हम कनेक्शन समस्याओं की जड़ तक पहुंच सकें।

इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISP) और नेटवर्क टाइप

ये समझकर कि सेंसरशिप पाबंदियां अलग-अलग प्रदाताओं और नेटवर्क पे कैसे लागू होती हैं, हम अपने Smart Protocol और Stealth Protocol को फाइन-ट्यून कर सकते हैं और VPN ब्लॉक को बायपास करने में बेहतर हो सकते हैं।

हम असामान्य इस्तेमाल पैटर्न ढूंढने और संभावित सुधार के क्षेत्र पहचानने के लिए समूहित आंकड़े देखते हैं। आंकड़े हमेशा समूहित और अज्ञात बनाए जाते हैं, जिससे हम पूरी तस्वीर देख पाते हैं, किसी एक इंसान का व्यवहार नहीं।

ज़्यादा जानकारी हमारी निजता नीति में मिल सकती है।

आप दूसरे Proton ऐप के साथ शेयर किए गए उपयोग के आंकड़े(नई विंडो) के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

आपकी निजता सबसे पहले

आपकी ऑनलाइन सुरक्षा व निजता का सम्मान करना हमारी प्रतिबद्धता है। उपयोग के आंकड़े शेयर करना हमेशा रहेगा:

  • अज्ञात: उपयोग डाटा में आपका IP पता शामिल नहीं है और उसका इस्तेमाल आपकी पहचान के लिए नहीं किया जा सकता।
  • सीमित दायरा: उपयोग डाटा का इस्तेमाल आपके खोले गए वेबसाइटों या दूसरे किसी ऐप में आपकी गतिविधि को ट्रैक करने के लिए नहीं किया जा सकता। ये हमारी लॉग-नहीं नीति को बदलता या असर नहीं डालता।
  • वैकल्पिक: आप अज्ञात इस्तेमाल आंकड़े शेयर करना कभी भी अक्षम कर सकते हैं।
  • अस्थायी: उपयोग के आंकड़े 30 दिन बाद हमेशा के लिए मिटा दिए जाते हैं।

अज्ञात इस्तेमाल आंकड़े शेयर करना कैसे बंद करें?

आप हमारे ज़्यादातर VPN ऐप के अंदर से कभी भी Proton VPN के साथ अज्ञात इस्तेमाल आंकड़े शेयर करना बंद कर सकते हैं।

Windows

1. सेटिंग → सेंसरशिप से लड़ाई में हमारी मदद करें पे जाएं।

2. अज्ञात इस्तेमाल आंकड़े शेयर करें स्विच को बंद करें और बदलाव लागू करें।

macOS

1. पसंद → ऐडवांस पे जाएं।

2. अज्ञात इस्तेमाल आंकड़े शेयर करें स्विच को बंद करें।

macOS पे इस्तेमाल आंकड़े चालू या बंद करें

मोबाइल

1. iOS या iPadOS पे, सेटिंग टैब → उपयोग के आंकड़े पे जाएं।

Android पे, सेटिंग टैब → Proton VPN को बेहतर बनाएं → सेंसरशिप से लड़ाई में हमारी मदद करें पे जाएं।

2. अज्ञात इस्तेमाल आंकड़े शेयर करें स्विच को टॉगल करके बंद करें।

इस्तेमाल आंकड़े चालू या बंद करें

आप नीचे दिए चरण अपनाकर सभी Proton सेवाओं के लिए उपयोग के आंकड़े शेयर करना बंद भी कर सकते हैं। (इससे Proton VPN Windows ऐप पे उपयोग के आंकड़े शेयर करना भी अक्षम हो जाएगा।)

1. हमारे वेब ऐप पे अपने Proton खाते में साइनइन करें।

2. सेटिंग → सभी सेटिंग → सुरक्षा व निजता → निजता और डाटा संग्रह चुनें।

3. पेज के नीचे तक स्क्रॉल करें और इस्तेमाल आंकड़े इकट्ठा करें टॉगल को बंद करें। ये स्विच बंद करने से आप सभी Proton सेवाओं से अपने उपयोग के आंकड़े शेयर करना बंद कर देंगे।

नोट: Proton VPN ऐप में ऐप-लेवल कंट्रोल हैं। अगर Proton VPN से उपयोग के आंकड़े शेयर नहीं करने हैं, तो Proton VPN ऐप में उपयोग के आंकड़े बंद किए जा सकते हैं, बिना किसी दूसरी सेवा को असर पहुंचाए।

हालांकि, अपने Proton खाते में इस्तेमाल आंकड़े इकट्ठा करें सक्षम किए बिना Proton VPN से उपयोग के आंकड़े शेयर नहीं किए जा सकते।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me