अपने Proton VPN ऐप का संस्करण कैसे चेक करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- Proton VPN ऐप्स
Proton VPN ऐप के हर नए रिलीज़ के साथ सुधार, बग ठीक किया जाना और नई खासियतें आती हैं जो उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाती हैं। इसलिए अपने Proton VPN ऐप्स को हमेशा नवीनतम संस्करण में अपडेट करना बेहद ज़रूरी है। इसके अलावा, अगर आपको हमारे किसी भी ऐप के लिए सहायता चाहिए, तो अपने इस्तेमाल किए जा रहे Proton VPN ऐप का संस्करण हमारी सहायता टीम के साथ शेयर करना बहुत ज़रूरी है ताकि वे सबसे अच्छी सहायता दे सकें।
यहां बताया गया है कि आप Proton VPN के ऐप्स का चालू ऐप संस्करण कैसे चेक कर सकते हैं।
Windows
1. Proton VPN Windows ऐप खोलें और सेटिंग → सहायता → हमारे बारे में पे जाएं ताकि चालू संस्करण का नंबर देख सकें (आप हमारे बारे में पे क्लिक करके संस्करणों का चेंजलॉग देख सकते हैं और नई अपडेट उपलब्ध होने पे ऐप को मैन्युअली अपडेट करने का विकल्प भी देख सकते हैं)।

macOS
1. macOS के लिए Proton VPN ऐप में लॉगइन करें और macOS के मेन्यू बार में ProtonVPN पे जाएं → Proton VPN के बारे में।

2. एक नई विंडो खुलेगी जिसमें आपके इस्तेमाल किए जा रहे ऐप का चालू संस्करण दिखेगा।

Android (Chromebook पे भी)
Proton VPN ऐप खोलें, सेटिंग टैब पे जाएं और स्क्रीन के निचले हिस्से तक स्क्रॉल करें।

iOS और iPadOS
Proton VPN for iOS ऐप में लॉगइन करें और सेटिंग पे जाएं। सेटिंग स्क्रीन के निचले हिस्से पे आप चालू संस्करण नंबर देख सकते हैं।

Linux ऐप
Proton VPN Linux ऐप में लॉगइन करें और मेन्यू (ऐप विंडो के ऊपर वाले ड्रॉपडाउन ऐरो आइकन) पे जाएं → हमारे बारे में.

Android TV
ऐप में लॉगइन करें और मुख्य स्क्रीन पे भौगोलिक क्षेत्रों को पार करके ज़्यादा तक नीचे स्क्रॉल करें। संस्करण नंबर स्क्रीन के निचले हिस्से पे दिखाया जाता है।
