Proton VPN होमपेज

अपने iPhone या iPad पे VPN संरचनाओं की अनुमति देना

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
iOS

हमारे iOS या iPadOS ऐप का इस्तेमाल करके पहली बार Proton VPN सर्वर से कनेक्ट करें, तो एक सिस्टम सूचना दिखेगी, जो आपके डिवाइस पे VPN संरचनाएं जोड़ने के लिए Proton VPN की अनुमति मांगती है। Proton VPN इस्तेमाल करने के लिए, आपको अनुमति दें बटन को टैप करना होगा। ये होने तक आप Proton VPN इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

iOS 1 पे VPN संरचनाओं की अनुमति देना

अगर आप अनुमति न दें चुनते हैं, तो हर बार Proton VPN से कनेक्ट करने की कोशिश करने पे हम आपसे VPN संरचनाएं जोड़ें के लिए कहेंगे।

iOS 2 पे VPN संरचनाओं की अनुमति देना

ध्यान दें कि अगर आपका iPhone या iPad मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (MDM) सॉफ्टवेयर के ज़रिए रिमोटली संभाला जाता है, तो हो सकता है कि VPN संरचनाओं की अनुमति देने के लिए आपको अपने एडमिनिस्ट्रेटर से संपर्क करना पड़े।

क्या ये सुरक्षित है?

हां। सिस्टम सूचना चेतावनी देती है कि VPN का इस्तेमाल करते वक़्त इस iPhone/iPad पर सभी गतिविधि फ़िल्टर या मॉनिटर की जा सकती है। तकनीकी तौर पर ये सही है, क्योंकि VPN इसी तरह काम करते हैं।

VPN कैसे काम करते हैं, इस बारे में और जानें

और दुर्भाग्य से, भरोसेमंद न होने वाले बहुत सारे VPN ऐप बाज़ार में मौजूद हैं, इसलिए ये चेतावनी दिखाना Apple के लिए समझदारी ही है।

हालांकि, Proton VPN Proton Mail(नई विंडो) की टीम से आता है, जो दुनिया की सबसे लोकप्रिय शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्टेड ईमेल सर्विस है। दुनिया भर में लाखों एक्टिविस्ट, पत्रकार और आम लोगों के लिए हम विश्वसनीय हैं, और हमारी सख़्त लॉग-नहीं नीति की नियमित तौर पर जांच तीसरें-पार्टी सुरक्षा प्रोफेशनल्स करते हैं।

अपनी VPN संरचना को कैसे संभालें

आप कभी भी अपने डिवाइस पर अनुमति वाली VPN संरचनाएं देख सकते हैं। इसके लिए, सेटिंग ऐप → VPN खोलें। कोई संरचना मिटाने के लिए, उसके बगल में ⓘ को टैप करें।

iOS 3 पे VPN संरचनाओं की अनुमति देना

डिवाइस से VPN संरचना हटाने के लिए VPN मिटा दें को टैप करें।

iOS 3 पे VPN संरचनाओं की अनुमति देना

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me