Proton VPN होमपेज

Apple के TestFlight की सूचना ईमेल से सदस्यता कैसे रद्द करें (ProtonVPN)

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
iOS

अगर आप हमारी मदद के लिए iOS पे Proton VPN का बीटा टेस्ट करने के लिए TestFlight का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आप यह तय कर सकते हैं कि ऐप अपडेट के बारे में आपसे कैसे संपर्क करे।

पुश या ईमेल सूचनाएं बंद करने के लिए:

1. TestFlight ऐप खोलें।

2. Proton VPN पे टैप करें (OPEN बटन पे नहीं), या जिस ऐप को आप टेस्ट कर रहे हैं उस पे टैप करें।

3. सूचनाएं → पुश, ईमेल पे टैप करें।

Proton VPN के लिए TestFlight में पुश और ईमेल सूचनाएं चालू और बंद करने वाला बटन दिखाता है।

4. पुश सूचनाएं और/या ईमेल सूचनाएं स्विच को चालू या बंद करें।

अगर आप बीटा टेस्टिंग पूरी तरह से बंद करना चाहते हैं, तो सबसे नीचे तक स्क्रॉल करके टेस्टिंग रोकें पे टैप करें।

Proton VPN का बीटा टेस्ट करने के लिए TestFlight का इस्तेमाल बंद करने वाला बटन दिखाता है।

इससे आप हमारी बीटा टेस्टर्स लिस्ट से हट जाएंगे और आपको अब कोई नए बिल्ड या सूचनाएं नहीं मिलेंगी।

अगर आप भविष्य में Proton ऐप्स के बीटा बिल्ड पाना चाहते हैं, तो आप कभी भी दोबारा साइनअप कर सकते हैं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me