iPhone और iPad पे WireGuard को मैन्युअली कैसे कॉन्फ़िगर करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- iOS
WireGuard® एक तेज, हल्का और सुरक्षित VPN प्रोटोकॉल है, जो हमारे ऑफ़िशियल iPhone और iPad ऐप में डिफॉल्ट रूप से इस्तेमाल होता है।
WireGuard के बारे में और जानें
हम ज़ोर देकर सुझाव देते हैं कि अपने iPhone या iPad पे हमारा ऑफ़िशियल ऐप इस्तेमाल करें। इससे हमारे सर्वर से कनेक्ट करने का सबसे आसान तरीका मिलता है और आप Proton VPN की कई एडवांस सुविधाऐं का फ़ायदा भी उठा सकते हैं। जैसे:
अपने iPhone और iPad के लिए Proton VPN लें
तीसरें-पार्टी ऐप के इस्तेमाल से भी अपने iPhone और iPad पे WireGuard को मैन्युअली कॉन्फ़िगर किया जा सकता है। इस गाइड में, हम आपको दिखाते हैं कि iOS और iPadOS के लिए ऑफ़िशियल WireGuard(नई विंडो) VPN ऐप इस्तेमाल करके अपने iPhone और iPad डिवाइस पे WireGuard को कैसे कॉन्फ़िगर करें।
iPhone और iPad पे WireGuard को मैन्युअली कैसे कॉन्फ़िगर करें
1. App Store से ऑफ़िशियल WireGuard VPN क्लाइंट को इंस्टॉल करें(नई विंडो)।
2. ब्राउज़र में account.protonvpn.com पे साइनइन करें, डाउनलोड → WireGuard संरचना में जाएं, और एक WireGuard संरचना फ़ाइल डाउनलोड करें।
जानें कि Proton VPN से WireGuard कॉन्फ़िगरेशन फाइल कैसे डाउनलोड करें
3. ऑफ़िशियल WireGuard ऐप खोलें और एक टनल जोड़ें बटन को टैप करें।

4. फ़ाइल या संग्रह से बनाएँ. पे टैप करें

6. स्टेप 2 में डाउनलोड की गई WireGuard संरचना (.conf) फ़ाइल चुनें और फिर संरचना रिक्वेस्ट की पुष्टि करने के लिए Allow को टैप करें।

7. अपने नए बनाए गए कनेक्शन के अगले स्विच को ऑन पर टॉगल करें। अब आपकी निजता Proton VPN द्वारा सुरक्षित है!
जितनी चाहें उतनी WireGuard टनल जोड़ने के लिए दोबारा + बटन पे टैप करें।

VPN कनेक्शन सही तरह से काम कर रहा है, ये पुष्टि करने के लिए ब्राउज़र में हमारे मुफ्त सिक्योर IP स्कैनर(नई विंडो) पे जाएं।
