Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ Netflix एरर ठीक करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

कभी-कभी, Proton VPN से जुड़े हुए Netflix देखते समय आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नीचे दिए गए समस्या निवारण स्टेप्स से इन्हें हल करने में मदद मिलनी चाहिए।

अगर आप Proton VPN का इस्तेमाल करके Netflix पे स्ट्रीम करने के बारे में ज़्यादा जानना चाहते हैं, तो इसके बजाय हमारे Netflix VPN स्ट्रीम पेज पे जाएं।

समस्या निवारण स्टेप्स

अगर Netflix देखते समय आपको समस्याएं आ रही हों, जिनमें प्रॉक्सी एरर या कनेक्शन की समस्याएं शामिल हैं, तो कृपया निम्न स्टेप्स आज़माएं:

  • Proton VPN एप्लीकेशन और VPN कनेक्शन वापिस शुरु करें
  • अपनी पसंद के स्थान पे किसी दूसरे सर्वर से कनेक्ट करें
  • अपना ब्राउज़र कैश हटाएं
  • कोई दूसरा ब्राउज़र इस्तेमाल करें
  • अपना डिवाइस वापिस शुरु करें
  • अपना DNS कैश हटाएं

ये जानकारी सत्यापित करें

Proton VPN इस्तेमाल करते समय निम्न फैक्टर Netflix पे स्ट्रीम को प्रभावित कर सकते हैं।

अपनी Proton VPN सदस्यता का प्रकार पुष्टि करें

Proton VPN के साथ स्ट्रीम करने के लिए, आपको VPN Plus, Unlimited, Duo, Family, या Visionary (सिर्फ लेगेसी उपयोगकर्ताओं के लिए) खाते की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free plan है, तो साइनइन करें और अपने खाते के सदस्यता पेज से अपनी पसंद का प्लैन चुनकर अपने खाते को अपग्रेड करें।

पक्का करें कि आपके ऐप अप-टू-डेट हों

सत्यापित करें कि आपके Proton VPN, Netflix और ब्राउज़र एप्लीकेशन नवीनतम संस्करण के साथ अप टू डेट हैं।

यह सत्यापित करने के लिए कि आपके मोबाइल ऐप अप टू डेट हैं, अपने Android डिवाइस या Chromebook पे प्ले स्टोर चेक करें, या अपने iOS या iPadOS डिवाइस पे App Store चेक करें।

यह सत्यापित करने के लिए कि आपके डेस्कटॉप ऐप अप टू डेट हैं, ऐप के अंदर सेटिंग चेक करें। अगर आप Windows डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं और आपके पास Netflix डेस्कटॉप ऐप है, तो अपडेट के लिए Microsoft Store चेक करें।

Proton ऐप इंस्टॉल करने में मदद के लिए, हमारे पास इनके लिए सहायता गाइड हैं:

चेक करें कि आपके पास वैध Netflix सदस्यता है

इस सेवा पे शो देखने के लिए आपको Netflix सदस्यता की ज़रूरत होगी। Netflix मुफ्त ट्रायल ऑफर नहीं करता, और Netflix सदस्यता आपकी Proton VPN सदस्यता से अलग होती है।

अगर आपने सभी संभावित विकल्प आज़मा लिए हैं और फिर भी समस्याएं आ रही हैं, या आपके पास कोई सवाल है, तो कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

Proton VPN से जुड़े हुए होने पे Netflix के व्यवहार को समझें

Proton VPN का इस्तेमाल करके Netflix देखने वाले ज़्यादातर उपयोगकर्ताओं के लिए, डिफॉल्ट रूप से, आप संयुक्त राज्य अमेरिका के Netflix कैटलॉग को एक्सेस करेंगे। लेकिन, अगर आप इन देशों में से किसी एक के प्लस सर्वर से कनेक्ट करें, तो आप इसके बजाय Netflix का लोकल संस्करण एक्सेस करेंगे:

  • ऑस्ट्रेलिया
  • बेल्जियम
  • कनाडा
  • फ्रांस
  • जर्मनी
  • हांगकांग
  • भारत
  • इटली
  • जापान
  • लिथुआनिया
  • मलेशिया
  • नीदरलैंड
  • फिलीपींस
  • पोलैंड
  • पुर्तगाल
  • रोमानिया
  • स्लोवाकिया
  • दक्षिण कोरिया
  • स्पेन
  • स्वीडन
  • स्विट्ज़रलैंड
  • तुर्किये
  • यूक्रेन
  • युनाइटेड किंगडम
  • संयुक्त राज्य अमेरिका

यूरोप के वे उपयोगकर्ता जो जर्मनी, फ्रांस, इटली या स्विट्ज़रलैंड के सर्वर से कनेक्ट करते हैं, उनके लिए यूरोपीय डाटा पोर्टेबिलिटी कानूनों की वजह से आपको आपके होम देश का कैटलॉग दिखता रहेगा। यह अपेक्षित व्यवहार है। लेकिन, अगर आप इन देशों में हमारे प्लस सर्वर पे कुछ हफ्तों तक Netflix को एक्सेस करते रहें, तो Netflix आपका कैटलॉग उस देश में बदल देगा।

प्रतिबंधित कैटलॉग

अगर आप ज़्यादा ट्रैवल करते हैं और नियमित रूप से अलग-अलग स्थानों से Netflix को एक्सेस करते हैं, तो Netflix आपके लिए उपलब्ध टाइटल्स के कैटलॉग को प्रतिबंधित कर सकता है। यह तब और भी सच है अगर आप अक्सर ऐसे लाइव स्पोर्ट्स कार्यक्रम देखते हैं (जैसे WWE) जो अक्सर सिर्फ कुछ खास इलाकों में उपलब्ध होते हैं। अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो निम्न स्टेप्स मदद कर सकते हैं:

  • अपना ब्राउज़र कैश हटाएं या Netflix ऐप वापिस शुरु करें।
  • किसी दूसरी Netflix उपयोगकर्ता प्रोफाइल पे स्विच करें।
  • हर उस स्थान के लिए एक नई अलग Netflix उपयोगकर्ता प्रोफाइल बनाएँ जहां से आप Netflix को एक्सेस करते हैं।

अतिरिक्त सेवा जानकारी

  • अपने Android TV डिवाइस पे, अगर आपके पास सही सदस्यता है, तो आप अपने-आप उस देश के प्लस सर्वर से जुड़े हुए हो जाएंगे जिसे आपने चुना है।
  • अगर आप प्लस सर्वर इस्तेमाल नहीं करते, तो Netflix को पता चल सकता है कि आप VPN इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे आप जो शो देख सकते हैं वे बदल जाएंगे या प्लैटफॉर्म तक एक्सेस पूरी तरह ब्लॉक हो जाएगा।
  • प्लस सर्वर Plus, Unlimited, Duo, Family, और Visionary प्लैन के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं। सबसे तेज और सबसे भरोसेमंद कनेक्शन के लिए, कृपया उस सर्वर से कनेक्ट करें जो आपकी अभी की लोकेशन के सबसे नज़दीक है। अपने सबसे नज़दीकी सर्वर ढूंढने के लिए, हमारे सर्वर की पूरी लिस्ट चेक करें।
  • Proton VPN कॉपीराइट नियमों को बायपास करने के लिए हमारी VPN सेवा के इस्तेमाल का समर्थन नहीं करता।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me