Proton VPN होमपेज

Proton VPN का उपयोग करते समय Disney+ के एरर ठीक करें

पढ़ने का समय
0 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

कभी-कभी, Proton VPN से जुड़े हुए Disney+ देखते समय आपको एरर का सामना करना पड़ सकता है। नीचे दिए गए समस्या निवारण के स्टेप उन्हें हल करने में आपकी मदद करेंगे।

अगर आप Disney+ पे स्ट्रीम करने के लिए Proton VPN के उपयोग के बारे में ज़्यादा जानना चाहते हैं, तो इसके बजाय हमारा Disney Plus VPN पेज देखें।

समस्या निवारण स्टेप्स

अगर Disney+ देखते समय आपको समस्या आती है, तो कृपया निम्न कोशिश करें:

अगर आपने सभी संभावित विकल्प आज़मा लिए हैं और अभी भी समस्या आ रही है, या आपका कोई सवाल है, तो कृपया हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।

ये जानकारी सत्यापित करें

Proton VPN का उपयोग करते समय निम्न कारक Disney+ पे स्ट्रीम को प्रभावित कर सकते हैं।

अपनी Proton VPN सदस्यता का प्रकार पुष्टि करें

Proton VPN का उपयोग करके स्ट्रीम करने के लिए, आपको VPN Plus, Proton Unlimited, या हमारे फैमिली प्लैन में से किसी एक (Duo, Family) की ज़रूरत होगी। अगर आपके पास पहले से Free plan है, तो साइनइन करके और अपने खाते के सदस्यता पेज से मनचाहा प्लैन चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।

पक्का करें कि आपके ऐप अप-टू-डेट हों

सत्यापित करें कि आपकी Proton VPN, Disney+ और ब्राउज़र एप्लीकेशन नवीनतम संस्करणों के साथ अपडेट हैं।

यह सत्यापित करने के लिए कि आपके मोबाइल ऐप अप टू डेट हैं, अपने Android डिवाइस या Chromebook पे प्ले स्टोर चेक करें, या अपने iOS या iPadOS डिवाइस पे App Store चेक करें।

यह सत्यापित करने के लिए कि आपके डेस्कटॉप ऐप अपडेट हैं, ऐप के भीतर की सेटिंग देखें। अगर आप Windows डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं और आपके पास Disney+ डेस्कटॉप ऐप है, तो अपडेट के लिए Microsoft Store देखें।

Proton ऐप इंस्टॉल करने में मदद के लिए, हमारे पास इनके लिए सहायता गाइड हैं:

देखें कि आपके पास मान्य Disney+ सदस्यता है

इस सर्विस पे शो देखने के लिए आपको Disney+ सदस्यता की ज़रूरत होगी। Disney+ सदस्यता आपकी Proton VPN सदस्यता से अलग है।

ध्यान दें: अपनी Disney+ सदस्यता के लिए भुगतान करने के लिए आपको क्रेडिट या डेबिट कार्ड की ज़रूरत होगी, जिसका बिलिंग पता उस देश का हो जिसमें आप सब्सक्राइब कर रहे हैं।

Proton VPN से जुड़े हुए Disney+ का व्यवहार समझना

अगर आप किसी पेड Proton VPN प्लैन के सब्सक्राइबर हैं, तो चाहे आप कहीं भी हों, आप निम्न देशों के Disney+ कैटलॉग से अपने मनपसंद शो देख सकते हैं!

  • अर्जेंटीना
  • ऑस्ट्रेलिया
  • ऑस्ट्रिया
  • ब्राज़ील
  • कनाडा
  • चिली
  • कोलंबिया
  • कोस्टा रिका
  • चेक रिपब्लिक
  • फ्रांस
  • जर्मनी
  • भारत
  • इटली
  • जापान
  • मैक्सिको
  • नॉर्वे
  • पेरू
  • पोलैंड
  • स्पेन
  • स्विट्ज़रलैंड
  • युनाइटेड किंगडम
  • संयुक्त राज्य अमेरिका

इन देशों से Disney+ पे लोकल कंटेंट देखने के लिए, आपको अपने मनचाहे देश में स्थित किसी भी Plus सर्वर से कनेक्ट करना होगा (उदाहरण के लिए, Disney+ का ऑस्ट्रेलियाई संस्करण देखने के लिए, आपको ऑस्ट्रेलिया में किसी Plus सर्वर से कनेक्ट करना होगा)।

Proton VPN हमारी VPN सर्विस का उपयोग कॉपीराइट नियमों को बायपास करने के लिए करने का समर्थन नहीं करती।

Plus सर्वर Plus और Visionary Plan के सब्सक्राइबरों के लिए उपलब्ध हैं। सबसे तेज और सबसे भरोसेमंद कनेक्शन के लिए, कृपया अपने वर्तमान स्थान के सबसे करीब वाले सर्वर से कनेक्ट करें। अपने लिए नज़दीकी सर्वर खोजने के लिए, हमारे सर्वरों की पूरी लिस्ट देखें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me