Windows पे IPv6 कैसे बंद करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- समस्या निवारण
अगर आप किसी तीसरें-पार्टी ऐप (जैसे OpenVPN GUI या ऑफ़िशियल WireGuard® VPN क्लाइंट) के ज़रिए अपना Proton VPN कनेक्शन मैन्युअली कॉन्फ़िगर करते हैं, तो हम सुझाते हैं कि सिस्टम लेवल पे IPv6 को ब्लॉक कर दें (यह मानते हुए कि आपका इंटरनेट कनेक्शन सिर्फ़ IPv6 नहीं है)। इससे यह सुनिश्चित होता है कि आपका IPv6 पता गलती से इंटरनेट पे एक्सपोज़ न हो।
इस गाइड में हम दिखाते हैं कि IPv6 लीक को मैन्युअली कैसे बंद करें:
विंडोज 10
1. स्टार्ट मेन्यू → सेटिंग्स → नेटवर्क और इंटरनेट → स्टेटस → बदलें → ऐडवांस नेटवर्क सेटिंग्स → अडैप्टर विकल्प बदलें पे जाएं।

2. अपने कनेक्शन पे राइट-क्लिक करें → प्रॉपर्टीज़।

3. सुनिश्चित करें कि Internet Protocol version 6 (TCP/IPv6) अनचेक्ड है। काम पूरा हो जाने पे ठीक है पे क्लिक करें।

विंडोज 11
1. सेटिंग्स ऐप खोलें और नेटवर्क और इंटरनेट → ऐडवांस नेटवर्क सेटिंग्स → रिलेटेड सेटिंग्स → ज़्यादा नेटवर्क अडैप्टर विकल्प पे जाएं।

2. अपने कनेक्शन पे राइट-क्लिक करें → प्रॉपर्टीज़।

3. सुनिश्चित करें कि Internet Protocol version 6 (TCP/IPv6) अनचेक्ड है। काम पूरा हो जाने पे ठीक है पे क्लिक करें।

अपने कंप्यूटर पे जांचने के लिए कि IPv6 अक्षम है या नहीं, आप एक IPv6 लीक टेस्ट(नई विंडो) कर सकते हैं।
Proton VPN Windows ऐप(नई विंडो) डिफ़ॉल्ट रूप से सभी IPv6 ट्रैफ़िक को ब्लॉक करता है, इसलिए अगर आप हमारा ऐप इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है।
संबंधित लेख: