Windows पे प्रॉक्सी सर्वर कैसे बंद करें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- कनेक्शन
अगर आपका Windows PC प्रॉक्सी सर्वर से कनेक्ट होता है, तो ये आपके VPN कनेक्शन में बाधा डाल सकता है।

प्रॉक्सी सर्वर के बारे में और जानें
इस सहायता लेख में हम आपको ये दिखाते हैं कि निम्न प्लेटफॉर्म पे प्रॉक्सी सर्वर कनेक्शन कैसे बंद करें:
Windows 10 पे प्रॉक्सी सर्वर कैसे बंद करें
1. Start → ⚙ सेटिंग → नेटवर्क और इंटरनेट पे जाएं।

2. प्रॉक्सी टैब → मैन्युअल प्रॉक्सी सेटअप पे जाएं और प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल करें स्विच को बंद कर दें।

Windows 11 पे प्रॉक्सी सर्वर कैसे बंद करें
1. Start → सेटिंग → नेटवर्क और इंटरनेट → प्रॉक्सी पे जाएं।

2. मैन्युअल प्रॉक्सी सेटिंग → प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल करें → बदलें पे जाएं।

3. प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल करें स्विच को बंद कर दें और सेव करें पे क्लिक करें।
