एक VPN आपके ऑनलाइन डाटा की रक्षा करने और आपके इंटरनेट सेवा प्रदाता को आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री पर जासूसी करने से रोकने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। हालांकि, VPN सिर्फ उस डिवाइस पे आपके इंटरनेट कनेक्शन की रक्षा करता है जिस पे वो इंस्टॉल है — जब तक कि आप VPN को अपने राऊटर पे सेटअप न करें।
अपना VPN अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पे नहीं, बल्कि अपने राऊटर पे चलाकर, आप VPN की सुरक्षा कवरेज को एक डिवाइस से आपके पूरे नेटवर्क तक फैला देते हैं। आपके वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े सभी डिवाइसों का ट्रैफिक VPN टनल से एन्क्रिप्ट किया जाएगा।
आप Proton VPN को अपने घर के लोकल नेटवर्क पे सेटअप करके अपने पूरे नेटवर्क ट्रैफिक की रक्षा कर सकते हैं। इसे करने के कुछ तरीके हैं:
- जब तक आपके मौजूदा राऊटर में बिल्ट-इन VPN क्लाइंट की खासियत है, आप उस पे Proton VPN इंस्टॉल कर सकते हैं.
- नया फर्मवेयर वर्ज़न फ्लैश करके आप अपने राऊटर में VPN की सहायता जोड़ पा सकते हैं.
- आप VPN-रेडी स्टैंडर्ड राऊटर खरीद सकते हैं.
अपने राऊटर पे VPN सेटअप करने के चार कारण
ज़्यादातर लोग नेटवर्क-स्तर के कवरेज के लिए अपने राऊटर पे VPN सेटअप करने की बजाय अलग-अलग डिवाइसों पे VPN सेटअप करके इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इसमें अपने डिवाइसों पे सिर्फ Proton VPN इंस्टॉल करने से थोड़ी ज़्यादा मेहनत लगती है, राऊटर पे VPN सेटअप करने के कई अच्छे कारण हैं।
1. हर डिवाइस पे VPN सेटअप करने की ज़रूरत नहीं
एक बार आप अपने राऊटर पे VPN सेटअप कर लें, तो अपने होम नेटवर्क से कनेक्ट रहते अपने बाकी डिवाइसों पे VPN ऐप इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं रहती। इससे आपको हर डिवाइस के लिए अलग VPN ऐप डाउनलोड करने से बचाव मिलता है। बस जब तक आप अपने होम वाई-फाई से कनेक्ट हैं, आपका ट्रैफिक आपके राऊटर पे मौजूद VPN से सुरक्षित रहेगा।
हालांकि, आपको अपने मोबाइल डिवाइसों, जैसे लैपटॉप और स्मार्टफोन, पे अब भी VPN ऐप इंस्टॉल करना चाहिए, क्योंकि सार्वजनिक वाई-फाई या अपने मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट होने पे आपका डाटा आपके राऊटर के VPN से सुरक्षित नहीं रहेगा।
2. ऐसे डिवाइसों की रक्षा करें जो VPN की सहायता नहीं करते
स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट टीवी जैसे ज़्यादातर डिवाइस इंटरनेट से जुड़ रहे हैं। इनमें से कई स्मार्ट डिवाइस VPN ऐप की सहायता नहीं करते। (अपने स्मार्ट माइक्रोवेव पे वैसे भी VPN कैसे इंस्टॉल करेंगे?) इसका मतलब है कि आपका इंटरनेट सेवा प्रदाता आपके घर के स्मार्ट डिवाइसों की सारी गतिविधि पर निगरानी रख सकता है — जब तक कि आप अपने राऊटर पे VPN सेटअप न करें।
अगर आपने अपने राऊटर पे VPN इंस्टॉल किया है, तो उससे जुड़े किसी भी डिवाइस का ट्रैफिक एन्क्रिप्ट हो जाएगा, स्मार्ट डिवाइसों सहित। इससे आपके घर के स्मार्ट डिवाइसों को सुरक्षा की बेहद ज़रूरी एक परत मिल जाती है।
अपने राऊटर पे VPN इंस्टॉल करने से ब्लॉक किए गए कंटेंट तक एक्सेस में भी मदद मिल सकती है, अगर उदाहरण के लिए, आपके स्मार्ट टीवी में YouTube ऐप पहले से लगा है। अपनी स्थान दूसरे देश पे सेट करके, आप ऐसे शो और फिल्मों तक एक्सेस कर सकते हैं जो वरना आपकी जगह पे भूगोलिक-ब्लॉक होते।
3. अपना डाटा सुरक्षित करना और भी आसान
VPN ऐप में साइन इन करना मुश्किल नहीं है, लेकिन ये आपके घर के दूसरे लोगों की तकनीकी क्षमता से बाहर हो सकता है, खासकर अगर आप बच्चों या बुज़ुर्ग रिश्तेदारों के साथ रहते हैं। अपने राऊटर पे VPN सेटअप करके, आप एक साथ घर में सबके ट्रैफिक की रक्षा कर सकते हैं।
अपने राऊटर पे VPN सेटअप करने से आपके मेहमानों की भी रक्षा होती है, बिना उन्हें अपने डिवाइस पे Proton VPN डाउनलोड करने की ज़रूरत या अपना पासवर्ड उनके साथ शेयर करके उसकी सुरक्षा से समझौता किए।
अपने राऊटर पे VPN चलाकर, VPN सुरक्षा का इस्तेमाल बस अपने वाई-फाई से कनेक्ट होने जितना आसान है।
4. एक राऊटर एक डिवाइस से आपके पूरे परिवार की रक्षा करता है
जब आप देखते हैं कि आप एक वक्त में अपने VPN पे कितने कनेक्शन रख सकते हैं, तो राऊटर एक डिवाइस गिना जाता है। जैसा पहले बताया, आपका राऊटर फिर उन सबको VPN से सुरक्षित कनेक्शन देता है जो आपके राऊटर से जुड़े हैं, चाहे आप कितने भी डिवाइस उससे जोड़ें। अगर आपका पूरा परिवार एक ही वक्त में अपने स्मार्टफोन पे इंटरनेट ब्राउज़ कर रहा है, और वे सब आपके VPN-सुसज्जित राऊटर से जुड़े हैं, तो वो राऊटर ही एकमात्र डिवाइस है जो आपकी कनेक्शन सीमा में गिना जाता है।
अलग-अलग प्रकार के राऊटरों पे VPN इंस्टॉल करना
आपके पास किस तरह का राऊटर है, इसके आधार पे, आप या तो VPN मैन्युअल रूप से इंस्टॉल कर सकते हैं या राऊटर को तीसरें-पार्टी फर्मवेयर से फ्लैश कर सकते हैं। हालांकि, इन दोनों तरीकों के अपने नुकसान हैं: राऊटर पे VPN मैन्युअल रूप से इंस्टॉल करना जटिल और वक्त लेने वाला हो सकता है, और राऊटर फ्लैश करते वक्त छोटी सी संभावना है कि आप उसे “ब्रिक” कर दें, यानी बेकार कर दें।
VPN-रेडी राऊटर पे
आप किसी भी ऐसे राऊटर पे खुद VPN कनेक्शन सेटअप कर सकते हैं जो OpenVPN या IKEv2 प्रोटोकॉल की सहायता करता है। आम तौर पे, जो राऊटर OpenVPN प्रोटोकॉल की सहायता करते हैं, उन्हें “VPN क्लाइंट” पैकेज या इसी तरह वाले रूप में बताया जाता है — तो नया राऊटर खरीदने की सोच रहे हों तो इस तरह के शब्दों को देखें।
राऊटर फ्लैश करना
अगर आप Proton VPN को किसी ऐसे राऊटर पे इंस्टॉल करना चाहते हैं जो आपके पास पहले से है और जिसमें VPN क्लाइंट पैकेज नहीं है, तो आप उस पे DD-WRT, Fresh Tomato, या OpenWRT जैसा तीसरें-पार्टी फर्मवेयर इंस्टॉल करके अपने राऊटर को “फ्लैश” करने की कोशिश कर सकते हैं। ये फर्मवेयर आपके राऊटर का स्टैंडर्ड फर्मवेयर बदल देता है ताकि वो VPN से कनेक्ट हो सके। (यहां DD-WRT द्वारा सहायता प्राप्त सभी डिवाइसों की सूची है.(नई विंडो))
अपने राऊटर पे Proton VPN कैसे इंस्टॉल करें
अपने राऊटर पे VPN सेटअप करना एक कठिन काम हो सकता है जिसमें हार्डवेयर बेकार हो सकता है, इसलिए हम इसे सिर्फ तकनीकी जानकारी रखने वाले उपयोगकर्ताओं को ही सलाह देते हैं। अगर आप हिम्मत जुटा रहे हैं, तो यहां राऊटरों पे खुद Proton VPN कनेक्शन सेटअप करने के हमारे गाइड हैं:
- Tomato राऊटरों पे Proton VPN कैसे सेटअप करें
- DD-WRT राऊटरों पे Proton VPN कैसे सेटअप करें
- Vilfo राऊटरों पे Proton VPN कैसे सेटअप करें
- AsusWRT राऊटरों पे Proton VPN कैसे सेटअप करें
पहले से कॉन्फ़िगर किए गए राऊटर
अगर VPN राऊटर इस्तेमाल करने के कारण आपको समझदारी लगते हैं लेकिन आप खुद अपने राऊटर के लिए VPN सेटअप करने की चिंता कर रहे हैं, तो आप ऐसा राऊटर खरीद सकते हैं जो VPN कनेक्शन के लिए पहले से कॉन्फ़िगर हो। इसका मतलब है कि आप बिना किसी मैन्युअल सेटअप के बॉक्स से निकालते ही अपने राऊटर से Proton VPN से कनेक्ट हो पाएंगे।
Flashrouters से पहले से फ्लैश किया गया राऊटर
Flashrouters एक कंपनी है जो राऊटरों को DD-WRT फर्मवेयर से फ्लैश करने में माहिर है, ताकि आपको खुद राऊटर “फ्लैश” न करना पड़े। DD-WRT राऊटर पे VPN चलाने के लिए ज़रूरी फर्मवेयर बदलाव संभालता है, और Flashrouters Privacy App आपको एक आसान ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस के ज़रिए अपने राऊटर पे VPN सेटिंग संभालने देता है।
Flashrouters की Privacy App से आप एक क्लिक से बदल सकते हैं कि आप किस VPN सर्वर से कनेक्ट हैं। अगर आपको FlashRouters से राऊटर मिलता है, तो वो किल स्विच और ऑटो-कनेक्ट जैसी Proton VPN खासियतों की भी सहायता करेगा।
Flashrouters के Privacy Hero समाधान इस्तेमाल करके अपने राऊटर पे Proton VPN सेटअप करने के लिए ये कदम अपनाएं(नई विंडो)। अगर आपके कोई सवाल या समस्या हों, तो कृपया FlashRouters सहायता से संपर्क करें(नई विंडो)।
Flashrouters से VPN राऊटर खरीदने के लिए यहां क्लिक करें(नई विंडो)।
अपने राऊटर पे VPN इंस्टॉल करने के नुकसान
हालांकि अपने राऊटर पे VPN इंस्टॉल करने से कई फायदे मिलते हैं, कुछ संभावित नुकसान भी हैं जिन पे आपको राऊटर पे VPN सेटअप करने का फैसला करने से पहले विचार करना चाहिए।
कंटेंट तक एक्सेस में दिक्कतें
अपने राऊटर के लिए VPN सेटअप करने के बाद, हो सकता है कि आप कुछ लोकल सेवाओं तक एक्सेस खो दें — खासकर अगर आप अपने देश के बाहर के सर्वर से कनेक्ट करें। हो सकता है कि आप कुछ ऐसी सेवाओं तक भी एक्सेस खो दें जो ज्ञात VPN IP पतों को ब्लॉक करती हैं।
इसका एक आंशिक उपाय ये है कि मल्टी-बैंड राऊटर इस्तेमाल करें और एक बैंड पे (उदाहरण के लिए, 5 GHz बैंड) VPN सेटअप करें और दूसरे (2.4 GHz बैंड) पे नहीं। फिर आप बस वाई-फाई नेटवर्क के बीच स्विच करके चुन सकते हैं कि VPN इस्तेमाल करना है या नहीं। वही बात लागू होती है अगर आपके पास गेस्ट नेटवर्क है।
संभावित रूप से धीमा कनेक्शन
हालांकि Proton VPN के पास बेहद तेज़ VPN सर्वर हैं, किसी भी VPN से कनेक्ट होने का असर आपकी कनेक्शन गति पे हमेशा किसी न किसी हद तक पड़ेगा। हालांकि गति का फर्क शायद ध्यान देने लायक भी न हो, आपको विचार करना चाहिए कि आपके होम नेटवर्क से जुड़े सभी लोग इससे सहज हैं या नहीं।
Proton VPN का VPN Accelerator(नई विंडो) आपकी VPN गति 400% से ज़्यादा बढ़ा सकता है, जिससे VPN की कोई भी देरी नगण्य मात्रा में रह जाती है।।
सभी राऊटर VPN की सहायता नहीं करते
हर राऊटर पे VPN इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, इसलिए इंस्टॉलेशन प्रोसेस शुरू करने से पहले, ये जांचना ज़रूरी है कि आपका राऊटर VPN कनेक्शन की सहायता कर सकता है या नहीं। आप ऐसा राऊटर खरीदने पे भी विचार कर सकते हैं जो WireGuard, OpenVPN, या IKEv2 प्रोटोकॉल की सहायता करता है, या पहले से VPN के लिए कॉन्फ़िगर किया हुआ राऊटर खरीद सकते हैं।
सर्वर लचीलापन
अपने राऊटर के ज़रिए VPN से कनेक्ट होने पे आपका कुछ लचीलापन खो सकता है। उदाहरण के लिए, VPN सर्वर बदलना मुश्किल हो सकता है। अगर आप बार-बार अपना कनेक्टेड सर्वर बदलते हैं (उदाहरण के लिए, अगर आप दुनिया भर के कंटेंट तक एक्सेस करना पसंद करते हैं), तो हो सकता है कि आप अपने राऊटर पे VPN इंस्टॉल न करना चाहें।
भरोसेमंद होना
ये लगभग असंभव है कि पुष्टि की जा सके कि आपके राऊटर (या आपके खरीदे किसी भी हार्डवेयर) में कोई बैक डोर नहीं है जिससे आपका ब्राउज़िंग डाटा एक्सेस किया जा सके। अगर आप अपना VPN कनेक्शन संभालने के लिए नया राऊटर खरीदने का फैसला करते हैं, तो ये ज़रूरी है कि आप उसे किसी विश्वसनीय वेंडर या ब्रांड से खरीदें।
DD-WRT और OpenWRT जैसे ओपन-सोर्स VPN फर्मवेयर इस्तेमाल करने के फायदों में से एक ये है कि कोई भी उनका कोड समीक्षा करके ये सुनिश्चित कर सकता है कि उनमें कोई बैक डोर नहीं है।
राऊटरों के लिए VPN FAQ
क्या अपने राऊटर पे मुफ्त VPN इंस्टॉल किया जा सकता है?
हां। आप Proton VPN Free plan के साथ अपने राऊटर पे Proton VPN इंस्टॉल कर सकते हैं। Free plan पे राऊटर सिर्फ एक कनेक्शन गिना जाता है, चाहे आप अपने राऊटर से कितने भी डिवाइस जोड़ें। हालांकि, अगर आप अपने राऊटर पे Proton VPN Free plan इस्तेमाल करते हैं, तो आप सिर्फ हमारे Free plan सर्वरों से ही कनेक्ट हो पाएंगे, जो यूनाइटेड स्टेट्स, नीदरलैंड, जापान, पोलैंड, रोमानिया, कनाडा, नॉर्वे, मेक्सिको, सिंगापुर, और स्विट्ज़रलैंड में स्थित हैं और जो ज़्यादा लोड की वजह से अक्सर हमारे Plus सर्वरों से धीमे होते हैं।
Proton VPN Plus प्लैन के साथ, आपके पास 10 VPN कनेक्शन तक रखने का विकल्प है, यानी आप अपने मोबाइल डिवाइसों पे Proton VPN ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं ताकि अपने होम वाई-फाई से दूर रहते पूरी VPN कवरेज मिले। Plus प्लैन के साथ अपने राऊटर पे Proton VPN इंस्टॉल करके, आप 140 से ज़्यादा देशों में हमारे तेज़ Plus सर्वरों तक एक्सेस पा लेंगे।
राऊटर से Proton VPN कैसे अनइंस्टॉल करें?
सभी राऊटर अलग-अलग होते हैं, लेकिन ज़्यादातर मामलों में आप अपनी सेटिंग में अपनी VPN प्रोफ़ाइल आसानी से हटा पाएंगे। ज़रूरत पड़ने पे, आप राऊटर को रीसेट करके भी VPN अनइंस्टॉल कर सकते हैं। अगर आपके राऊटर के साथ VPN पहले से इंस्टॉल आता है, तो आप अपनी VPN प्रोफ़ाइल डिवाइस से हटा सकते हैं, या राऊटर को नए फर्मवेयर से फ्लैश कर सकते हैं।
मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरे राऊटर में VPN है?
VPN के साथ संगत राऊटरों को आम तौर पे “VPN क्लाइंट सॉफ्टवेयर” वाले रूप में बताया जाता है। आप ये जानकारी अपने राऊटर के मैनुअल में या उसके ब्रांड और मॉडल का नाम ऑनलाइन खोजकर पा सकते हैं। अगर आप ISP राऊटर इस्तेमाल करते हैं (आम तौर पे ऐसा तब होता है जब आप राऊटर और मॉडेम वाला संयुक्त डिवाइस इस्तेमाल करते हैं), तो संभावना कम है कि वो VPN से कनेक्ट हो सके। ऐसे में आपको VPN-संगत अतिरिक्त राऊटर खरीदना होगा।
VPN के लिए राऊटर में मुझे क्या देखना चाहिए?
अगर आप VPN-संगत राऊटरों में से चुन रहे हैं, तो आपको निम्न खासियतों को प्राथमिकता देनी चाहिए:
- वाई-फाई 6 (IEEE 802.11ax) की सहायता (या उपलब्ध नवीनतम वाई-फाई स्टैंडर्ड)
- फ्रीक्वेंसी — आदर्श रूप से ऐसा राऊटर जो 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड की सहायता करता हो
- कई पोर्ट — कई पोर्ट वाला राऊटर आपको उसकी कार्यक्षमता का पूरा फायदा उठाने देता है
- उपयोग में आसानी — इस्तेमाल में आसान इंटरफेस राऊटर पे VPN इंस्टॉल करना आसान बना देगा
अपना ट्रैफिक Proton VPN से सुरक्षित रखें
Proton VPN हर किसी के ऑनलाइन निजता के अधिकार की रक्षा के लिए समर्पित है। अपने राऊटर पे VPN चलाकर, आप एक डिवाइस से अपने पूरे घर तक Proton VPN की सुरक्षा ले आते हैं। अगर आपके पास राऊटर पे VPN इंस्टॉल करने के बारे में और सवाल हों, तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं (नई विंडो)।






