OpenVPN का इस्तेमाल करके अपने AsusWRT राऊटर को Proton VPN के लिए कैसे सेटअप करें
- पढ़ने का समय
- 2 मिनट
- श्रेणी
- राऊटर
इस लेख में हम आपको दिखाएं कि OpenVPN VPN प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके, AsusWRT राऊटर को Proton VPN से कनेक्ट करने के लिए कैसे सेटअप करें। Asus RT-AXxxx राऊटर पे, WireGuard® प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके Proton VPN को कॉन्फ़िगर करना भी मुमकिन है।
- WireGuard का इस्तेमाल करके अपने AsusWRT राऊटर को Proton VPN के लिए कैसे सेटअप करें, ये जानें
- OpenVPN बनाम WireGuard के बारे में जानें
अगर आपको कोई समस्या आती है, तो कृपया लेख के अंत में समस्या निवारण सेक्शन देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।
कृपया ध्यान दें कि स्ट्रीमिंग सिर्फ़ पैसे वाले Proton VPN प्लैन पे ही उपलब्ध है।
सेटअप के निर्देश कुछ हद तक अलग होते हैं, इस बात पे निर्भर करते हुए कि आपके पास Asus RT-ACxxx राऊटर है या Assus RT-AXxxx राऊटर।
AsusWRT RT-ACxxx राऊटर पे OpenVPN कैसे सेटअप करें
ज़रूरी बात: AsusWRT RT-ACxxx फर्मवेयर के नए संस्करण, AsusWRT-Merlin राऊटर पे मिलने वाले फर्मवेयर से काफ़ी मिलते-जुलते हैं। अगर आपके राऊटर के साथ ऐसा ही है, तो नीचे दिए गए निर्देशों की जगह हमारे OpenVPN का इस्तेमाल करके AsusWRT-Merlin राऊटर पे Proton VPN कैसे सेटअप करें गाइड में दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।
1. अपने ब्राउज़र के URL बार में लोकल IP पता टाइप करके अपने Asus राऊटर का एडमिन पैनल खोलें। डिफॉल्ट रूप से, ये पता 192.168.50.1 होता है, लेकिन हो सकता है कि आपने राऊटर सेटअप करते वक़्त इसे बदल दिया हो।
अगर आपको अपने राऊटर का IP पता नहीं पता, तो आप इस URL का इस्तेमाल करके लॉगइन कर सकते हैं: router.asus.com(नई विंडो) (बशर्ते आप जिस डिवाइस से AsusWRT कॉन्फ़िगर कर रहे हैं, उस पे आप VPN से कनेक्टेड न हों)। अपने Asus राऊटर खाते का इस्तेमाल करके साइनइन करें।

2. एडवांस सेटिंग → VPN में जाएं।

3. VPN क्लाइंट टैब चुनें और प्रोफाइल जोड़ें चुनें।

4. अपनी पसंद की OpenVPN विन्यास फाइल डाउनलोड करें, और प्लैटफॉर्म के लिए राऊटर चुनें।

5. वापस अपने Asus राऊटर के एडमिन पेज पे जाकर, OpenVPN चुनें और ये दर्ज करें:
- विवरण – यहां कुछ भी लिख सकते हैं (जैसे, Proton VPN)
- Username: Your OpenVPN username
- Password: Your OpenVPN password
Your OpenVPN username and password are not your regular Proton VPN username and password. To find your OpenVPN username and password, log in to account.protonvpn.com and go to Account → OpenVPN username.
Note: To use our NetShield DNS filtering feature, append the suffix +f1 to your username to block malware or +f2 to block malware, ads, and trackers (for example, 123456789+f2). NetShield is a premium feature available with a Proton VPN Plus, Proton Unlimited, or Visionary (legacy) plan.
सब कुछ भरने के बाद, फ़ाइल चुनें बटन पे क्लिक करें और अपने सिस्टम के फ़ाइल मैनेजर का इस्तेमाल करके स्टेप 4 में डाउनलोड की गई OpenVPN विन्यास फाइल ढूंढें।

OpenVPN प्रोफाइल को अपने AsusWRT राऊटर पे आयात करने के लिए अपलोड करें पे क्लिक करें। ये हो जाने के बाद आपको पूरा हुआ की सूचना दिखेगी। सेटअप पूरा करने के लिए ठीक है पे क्लिक करें।
Proton VPN से कैसे कनेक्ट करें
अब आप किसी Proton VPN सर्वर से कनेक्ट होकर सुरक्षित ब्राउज़िंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। VPN क्लाइंट पेज (एडवांस सेटिंग → VPN) पे वापस जाएं और अभी सेटअप किए गए कनेक्शन के बगल में मौजूद सक्रिय करें बटन पे क्लिक करके VPN कनेक्शन स्थापित करें।

अगर कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित हो जाता है, तो आपको कनेक्शन हालत के नीचे नीला चेकमार्क दिखेगा।

ये पक्का करने के लिए कि AsusWRT राऊटर VPN सेटअप पूरा हो चुका है और कनेक्शन ठीक से काम कर रहा है, किसी ब्राउज़र में हमारा फ्री सुरक्षित IP स्कैनर(नई विंडो) खोलें।

AsusWRT VPN कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने के लिए, VPN क्लाइंट पेज पे जाएं और डीएक्टिवेट करें बटन पे क्लिक करें।
AsusWRT RT-AXxxx राऊटर पे OpenVPN कैसे सेटअप करें
1. अपने ब्राउज़र के URL बार में लोकल IP पता टाइप करके अपने Asus राऊटर का एडमिन पैनल खोलें। डिफॉल्ट रूप से, ये पता 192.168.50.1 होता है, लेकिन हो सकता है कि आपने राऊटर सेटअप करते वक़्त इसे बदल दिया हो।
अगर आपको अपने राऊटर का IP पता नहीं पता, तो आप इस URL का इस्तेमाल करके लॉगइन कर सकते हैं: router.asus.com(नई विंडो) (बशर्ते आप जिस डिवाइस से AsusWRT कॉन्फ़िगर कर रहे हैं, उस पे आप VPN से कनेक्टेड न हों)। अपने Asus राऊटर खाते का इस्तेमाल करके साइनइन करें।

2. एडवांस सेटिंग → VPN → VPN Fusion टैब → प्रोफाइल जोड़ें में जाएं।

4. अपनी पसंद की OpenVPN विन्यास फाइल डाउनलोड करें, और प्लैटफॉर्म के लिए राऊटर चुनें।

5. वापस अपने Asus राऊटर के एडमिन पेज पे जाकर, ये जानकारी भरें:
- कनेक्शन नाम: यहां कुछ भी लिख सकते हैं (जैसे, ProtonVPN)।
- VPN टाइप: OpenVPN
- Username: Your OpenVPN username
- Password: Your OpenVPN password
Your OpenVPN username and password are not your regular Proton VPN username and password. To find your OpenVPN username and password, log in to account.protonvpn.com and go to Account → OpenVPN username.
Note: To use our NetShield DNS filtering feature, append the suffix +f1 to your username to block malware or +f2 to block malware, ads, and trackers (for example, 123456789+f2). NetShield is a premium feature available with a Proton VPN Plus, Proton Unlimited, or Visionary (legacy) plan.
सब कुछ भरने के बाद, .ovpn फ़ाइल आयात करें बटन पे क्लिक करें और अपने सिस्टम के फ़ाइल मैनेजर का इस्तेमाल करके स्टेप 4 में डाउनलोड की गई OpenVPN विन्यास फाइल ढूंढें।

ये हो जाने के बाद आपको पूरा हुआ की सूचना दिखेगी। लागू करें और सक्षम करें पे क्लिक करें।

6. एडवांस सेटिंग → VPN → प्रोफाइल में जाएं और सभी डिवाइस पे लागू करें स्विच को on करें। इससे ये पक्का होता है कि सभी कनेक्शन VPN इंटरफेस से रूट हों। सेटअप पूरा करने के लिए सभी सेटिंग लागू करें पे क्लिक करें।

Proton VPN से कनेक्ट कैसे करें
जब आप पहली बार कनेक्शन सेटअप करके लागू करें और सक्षम करें पे क्लिक करेंगे, तो VPN कनेक्शन स्थापित हो जाएगा।
बाद में कनेक्ट करने के लिए, एडवांस सेटिंग → VPN → VPN Fusion टैब में जाएं और अपने नए कनेक्शन के बगल वाले स्विच को on करें।

ये पक्का करने के लिए कि AsusWRT राऊटर VPN सेटअप पूरा हो चुका है और कनेक्शन ठीक से काम कर रहा है, किसी ब्राउज़र में हमारा फ्री सुरक्षित IP स्कैनर खोलें।

AsusWRT VPN कनेक्शन डिस्कनेक्ट करने के लिए, VPN Fusion पेज पे जाकर स्विच को off करें।
समस्या निवारण
Proton VPN, OpenVPN 2.4 से पुराने OpenVPN संस्करणों के लिए सहायता नहीं देता, क्योंकि उन्हें अब सुरक्षित नहीं माना जाता।
लेकिन, कुछ AsusWRT राऊटरों में ऐसा फर्मवेयर होता है जो 2.4 से नीचे के OpenVPN संस्करणों के लिए सहायता देता है। ऐसे में हम आपके फर्मवेयर को लेटेस्ट ऑफ़िशियल संस्करण में अपग्रेड करने(नई विंडो) की सलाह देते हैं। अपने राऊटर के फर्मवेयर द्वारा सहायता किए गए OpenVPN संस्करण को चेक करने के लिए:
1. ऊपर बताए गए तरीके से VPN कनेक्शन शुरू करें या वापिस शुरु करें (अगर आपका VPN कनेक्शन चल रहा है, तो उसे डीएक्टिवेट करें करें और फिर सक्रिय करें)।
2. एडवांस सेटिंग → सिस्टम लॉग में जाएं। लॉग के सबसे ऊपर तक स्क्रॉल करें और OpenVPN संस्करण देखें।

अगर आपका OpenVPN संस्करण 2.4+ है (या आपने फर्मवेयर अपडेट कर लिया है और फिर भी समस्या आ रही है), तो आपके पास दो विकल्प हैं:
- ASUS को उसके ऑफ़िशियल Security Advisory टूल(नई विंडो) के ज़रिए ये समस्या रिपोर्ट करें (क्योंकि OpenVPN के पुराने संस्करणों का इस्तेमाल एक सुरक्षा मुद्दा है)।
- अपने राऊटर पे कोई वैकल्पिक सुरक्षित फर्मवेयर फ्लैश करें, जैसे FreshTomato(नई विंडो) (Proton VPN सेटअप गाइड यहां) या OpenWRT(नई विंडो) (Proton VPN सेटअप गाइड यहां)।