Proton VPN होमपेज

OpenVPN का इस्तेमाल करके OpenWrt राऊटर पे Proton VPN कैसे सेटअप करें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
राऊटर

आप अपने राऊटर पे Proton VPN सेटअप कर सकते हैं, जिससे उस राऊटर के ज़रिए इंटरनेट से जुड़े हुए हर डिवाइस की सुरक्षा होगी। इस गाइड में हम चरण-दर-चरण देखेंगे कि OpenVPN VPN प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके OpenWrt(नई विंडो) राऊटर पे Proton VPN कैसे सेटअप करें।

कृपया ध्यान दें कि हम सिर्फ OpenWrt 22.03+ के लिए सहायता देते हैं। अगर आप OpenWrt का पुराना संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हम फर्मवेयर के नए संस्करण पे अपग्रेड करने की सलाह देते हैं। कृपया ये भी ध्यान रखें कि ये गाइड मानती है कि आपका राऊटर “factory default” सेटिंग इस्तेमाल कर रहा है। अगर आपने इन्हें बदला है, तो DNS लीक संभव हैं।

हमारे पास दूसरे कई लोकप्रिय राऊटर पे Proton VPN सेटअप करने के लिए भी गाइड हैं।

शुरू करने से पहले, आपको ये चीज़ें चाहिए:

OpenWrt राऊटर पे Proton VPN कैसे सेटअप करें

1. OpenVPN विन्यास फ़ाइल डाउनलोड करें

account.protonvpn.com पे अपने Proton Account के यूज़रनेम और पासवर्ड से Proton VPN में साइनइन करें, Downloads → OpenVPN configuration files पर जाएं, और एक OpenVPN विन्यास फ़ाइल डाउनलोड करें। Select Platform: Router चुनना ना भूलें।

Proton VPN से OpenVPN विन्यास फ़ाइल डाउनलोड करने का तरीका जानें

2. ज़रूरी पैकेज इंस्टॉल करें

OpenWrt के लिए ये पैकेज इंस्टॉल करने के लिए इन आधिकारिक निर्देशों को फॉलो करें(नई विंडो): openvpn-openssl(नई विंडो) और luci-app-openvpn(नई विंडो)।

ये करने के बाद, अपने राऊटर को बंद करके दोबारा चालू करें। OpenWrt वेब इंटरफेस में अब एक नया OpenVPN विन्यास पेज होगा।

3. अपनी OpenVPN विन्यास फ़ाइल अपलोड करके बदलें

OpenWrt वेब इंटरफेस में, VPN → OpenVPN → OpenVPN विन्यास फ़ाइल अपलोड → ब्राउज़… और चरण 1 में डाउनलोड की गई OpenVPN विन्यास फ़ाइल चुनें।

ज़रूरी पैकेज इंस्टॉल करें

अब OpenVPN इंस्टेंस पे जाएं और अभी अपलोड की गई OpenVPN विन्यास फ़ाइल के बगल में बदलें पे क्लिक करें।

विन्यास फ़ाइल बदलें

auth-user-pass से शुरू होने वाली लाइन ढूंढें और यूज़रनेम/पासवर्ड .auth फ़ाइल का पूरा रास्ता जोड़ें। ये आपको पेज पे नीचे, अपने प्रमाण के साथ वैकल्पिक ‘auth-user-pass’ फ़ाइल जोड़ने का सेक्शन हेडिंग के बगल में मिलेगा।

बदलाव करें

अपने प्रमाण के साथ वैकल्पिक ‘auth-user-pass’ फ़ाइल जोड़ने का सेक्शन हेडिंग के नीचे वाले बॉक्स में अपना OpenVPN यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें। याद रखें: ये आपके रेगुलर Proton VPN यूज़रनेम और पासवर्ड से अलग होते हैं।

नोट: हमारी NetShield DNS फिल्टरिंग खासियत का इस्तेमाल करने के लिए, मैलवेयर ब्लॉक करने के लिए अपने यूज़रनेम के आगे +f1 सफिक्स जोड़ें या मैलवेयर, ऐड और ट्रैकर ब्लॉक करने के लिए +f2 जोड़ें (जैसे, 123456789+f2)।

सेव करें पे क्लिक करें, फिर VPN → OpenVPN → सेव करें और लागू करें पे जाएं।

सेव करें और लागू करें

4. OpenVPN क्लाइंट शुरू करें और सक्षम करें

OpenVPN इंस्टेंस पे जाएं → अभी बनाए गए VPN इंटरफेस के लिए सक्षम चेकबॉक्स पे टिक करें → शुरू करें। OpenVPN कनेक्शन के शुरू होने (और बंद होने) में 10 सेकेंड तक लग सकते हैं।

काम पूरा होने पे सेव करें और लागू करें पे क्लिक करें।

OpenVPN क्लाइंट शुरू करें और सक्षम करें

5. फायरवॉल रूल कॉन्फिगर करें

VPN अब सेटअप हो चुका है और आपका राऊटर इसका इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन राऊटर से कनेक्ट होने वाले डिवाइस इंटरनेट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। इसे ठीक करने के लिए, हमें कुछ फायरवॉल रूल कॉन्फिगर करने होंगे। नेटवर्क → फायरवॉल → ज़ोन → ज़ोन ⇒ फॉरवर्डिंग → wan (लाल ज़ोन) → बदलें पे जाएं।

Wan ज़ोन बदलें

एडवांस सेटिंग टैब → कवर किए गए डिवाइस पे जाएं और ड्रॉपडाउन मेन्यू से Ethernet Adapter “tun(x)” चुनें (अगर आपके पास सिर्फ एक ही VPN इंटरफेस चल रहा है, तो ये शायद tun0 होगा)।

सेव करें पे क्लिक करें, फिर सेव करें और लागू करें पे क्लिक करें।

OpenWrt फायरवॉल विकल्प

6. DNS सेटिंग कॉन्फिगर करें

नेटवर्क → इंटरफेस wan → बदलें पे जाएं।

एडवांस सेटिंग टैब पे जाएं और निम्नलिखित सेटिंग कॉन्फिगर करें:

  • पीयर्स द्वारा बताए गए DNS सर्वर इस्तेमाल करें: अनचेक्ड
  • कस्टम DNS सर्वर इस्तेमाल करें: 10.2.0.1
DNS सेटिंग कॉन्फिगर करें 2

सेव करें पे क्लिक करें, फिर सेव करें और लागू करें पे क्लिक करें।

7. एक टेस्ट चलाएं

VPN कनेक्शन स्थापित करें। ये सत्यापित करने के लिए कि VPN काम कर रहा है, अपने नेटवर्क पे किसी भी डिवाइस से हमारा मुफ्त सिक्योर IP स्कैनर(नई विंडो) खोलें। ये पक्का करने के लिए कि कोई DNS लीक नहीं है, dnsleaktest.com(नई विंडो) पे जाएं।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me