Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल कैसे करें
- पढ़ने का समय
- 6 मिनट
- श्रेणी
- ब्राउज़र एक्सटेंशन
Proton VPN, Firefox और Chrome के लिए एक ब्राउज़र एक्सटेंशन ऑफर करता है। ये स्टैंड-अलोन एक्सटेंशन इंटरनेट ब्राउज़ करते वक्त आपकी निजता सुरक्षित रखने का एक तेज़ और आसान तरीका देता है और Proton खाता रखने वाले सबके लिए उपलब्ध है (इसमें Free खाते वाले भी शामिल हैं)।
हमारे VPN ऐप और हमारे ब्राउज़र एक्सटेंशन को इस्तेमाल करने में सबसे बड़ा फर्क ये है कि हमारे VPN ऐप आपके डिवाइस में आने और जाने वाले सभी इंटरनेट ट्रैफिक को सुरक्षित रखते हैं, लेकिन हमारा ब्राउज़र एक्सटेंशन सिर्फ आपके ब्राउज़र के अंदर के ट्रैफिक को ही सुरक्षित रखता है।
- Firefox के लिए Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन इंस्टॉल कैसे करें
- Chrome के लिए Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन इंस्टॉल कैसे करें
- Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल कैसे करें
- एक्सटेंशन में कौन-कौन सी खासियतें हैं?
- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Firefox के लिए Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन इंस्टॉल कैसे करें
Firefox एक्सटेंशन LibreWolf और Waterfox जैसे Firefox पर आधारित ब्राउज़र्स के साथ भी काम करता है। इसे इंस्टॉल करने के लिए:
1. अपना Firefox पर आधारित ब्राउज़र खोलें और यहां क्लिक करें(नई विंडो)। आप Proton VPN को Firefox Add-ons(नई विंडो) पे भी खोज सकते हैं।
2. Firefox में जोड़ें पे क्लिक करें और दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।

3. (वैकल्पिक) डिफॉल्ट रूप से, Firefox DNS क्वेरीज़ को हमारे VPN सर्वर्स के HTTPS कनेक्शन से रूट नहीं करता, जिसकी वजह से DNS लीक होता है।
अगर आप ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल सिर्फ स्ट्रीम करने के लिए करते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अगर आप अपनी निजता सुरक्षित रखने के लिए ब्राउज़र एक्सटेंशन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक अतिरिक्त स्टेप ज़रूरी है।
about:config को URL बार में डालें और <enter> दबाएं। चेतावनी पे Accept the risk and continue पे क्लिक करें → network.trr.mode खोजें → बदलें।

वैल्यू को 3 कर दें और सेव आइकन पे क्लिक करें।

ध्यान रखें कि Firefox को निजी मोड में चलाने से (नीचे देखें) DNS लीक भी रुकते हैं।
4. (वैकल्पिक) डिफॉल्ट रूप से, Firefox एक्सटेंशन निजी ब्राउज़िंग मोड में काम नहीं करता। अगर आप Proton VPN एक्सटेंशन को निजी विंडोज़ में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ☰ → ऐड-ऑन और थीम → एक्सटेंशन → अपने एक्सटेंशन संभालें → Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन → जानकारी टैब → निजी विंडोज़ में चलाएं → अनुमति दें पर जाएं।

Chrome के लिए Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन इंस्टॉल कैसे करें
Chrome ब्राउज़र एक्सटेंशन Chromium पर आधारित ब्राउज़र्स पर भी काम करता है, जिनमें Edge, Brave, Chromium, Opera और Vivaldi शामिल हैं।
1. अपना Chromium पर आधारित ब्राउज़र खोलें और यहां क्लिक करें(नई विंडो) (आप Chrome Web Store(नई विंडो) पे “Proton VPN” भी खोज सकते हैं)। ध्यान रखें कि Edge पे Chrome एक्सटेंशन चलाने के लिए, Chrome Web Store पर पहली बार जाने पर आपको अन्य स्टोर्स से एक्सटेंशन अनुमति दें पे क्लिक करना होगा।

2. Chrome में जोड़ें (या अपने ब्राउज़र का नाम) पे क्लिक करें और दिए गए निर्देशों को फॉलो करें।

3. (वैकल्पिक) डिफॉल्ट रूप से, Chrome एक्सटेंशन इनकॉग्निटो मोड में काम नहीं करते। अगर आप Proton VPN एक्सटेंशन को इनकॉग्निटो विंडोज़ में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो ⋮ → सेटिंग → एक्सटेंशन → Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन → जानकारी → इनकॉग्निटो में अनुमति दें पर जाएं।

ध्यान रखें कि यहां दिए गए निर्देश अलग-अलग ब्राउज़र्स के लिए थोड़े अलग हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, Brave पे ☰ → एक्सटेंशन → Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन → जानकारी → निजी में अनुमति दें पर जाएं।
Edge पे … → एक्सटेंशन → एक्सटेंशन संभालें → Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन → जानकारी → InPrivate की अनुमति दें पर जाएं।
Proton प्रो-टिप (Firefox और Chrome)
Proton VPN एक्सटेंशन को आसानी से एक्सेस करने के लिए, ब्राउज़र टूलबार में एक्सटेंशन आइकन पे क्लिक करें → एक्सटेंशन के बगल में मौजूद पिन आइकन पे क्लिक करें (Chrome) या गियर आइकन पे क्लिक करें → टूलबार पे पिन करें (Firefox)।

अब Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन का आइकन सीधे आपके ब्राउज़र के टूलबार पे दिखेगा।
Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल कैसे करें
ब्राउज़र एक्सटेंशन आपके ब्राउज़र में की गई हर चीज़ को सुरक्षित रखता है। ये ब्राउज़र के बाहर किए गए इंटरनेट कनेक्शन, जैसे सिस्टम अपडेट, आपके BitTorrent क्लाइंट जैसे ऐप्स, या दूसरे ब्राउज़र, सुरक्षित नहीं रखता।
आप ब्राउज़र एक्सटेंशन को जितने चाहें अलग-अलग कम्पैटिबल ब्राउज़र्स में इंस्टॉल कर सकते हैं, और हर एक्टिव ब्राउज़र कनेक्शन आपके प्लैन की उपलब्ध VPN कनेक्शन संख्या में से गिना जाएगा।
1. जब आप पहली बार Proton VPN ब्राउज़र एक्सटेंशन खोलेंगे, तो आपको साइनइन बटन पे क्लिक करके अपने Proton VPN खाते की जानकारी दर्ज करनी होगी। अगर आपके खाते पे दो-फैक्टर सत्यापन सक्षम है (और इसे चालू रखना चाहिए), तो आपको एक 2FA कोड भी दर्ज करना होगा।

2. किसी VPN सर्वर से कनेक्ट करने के लिए, अपने ब्राउज़र के टूलबार में Proton VPN एक्सटेंशन पे क्लिक करें और फिर तुरंत जुड़ें बटन पे क्लिक करें या कोई देश चुनें → कनेक्ट करें।
तुरंत जुड़ें बटन पे क्लिक करने पर आप अपने स्थान के लिए सबसे तेज सर्वर से जुड़ जाते हैं। कोई देश चुनने पर आप उस देश के सबसे तेज सर्वर से जुड़ जाते हैं।

अगर आप किसी देश में किसी खास शहर या सर्वर को चुनना चाहते हैं, तो खोजें बार का इस्तेमाल करें या देश के बगल में > पे क्लिक करके कोई शहर चुनें:

आप अपने पसंदीदा शहर के बगल में > पे भी क्लिक करके कोई खास सर्वर चुन सकते हैं।

अब आपके ब्राउज़र का इंटरनेट कनेक्शन Proton VPN के साथ सुरक्षित है।

एक्सटेंशन में कौन-कौन सी खासियतें हैं?
हमारा ब्राउज़र एक्सटेंशन इस्तेमाल करते वक्त ये एडवांस सुविधाऐं उपलब्ध हैं। इन्हें एक्सेस करने के लिए, खासियतें आइकन पे क्लिक करें।

Secure Core
हमारी Secure Core खासियत आपके VPN कनेक्शन को दो VPN सर्वर्स से रूट करके सुरक्षा व निजता को बेहतर बनाती है। पहला सर्वर एक हार्डन्ड Secure Core सर्वर होता है, जो सीधे हमारे कंट्रोल में होता है और सिर्फ किसी बेहद निजता-फ्रेंडली देश (स्विट्ज़रलैंड, स्वीडन, या आइसलैंड) में स्थित होता है
Secure Core के बारे में और जानें
इस खासियत को इस्तेमाल करने के लिए:
1. Secure Core स्विच को ऑन करें।

2. सर्वर सूची पर वापस जाएं और आपको डबल-ऐरो ≫ आइकन से मार्क किए गए Secure Core स्थानों की एक सूची दिखेगी। ये एग्ज़िट सर्वर स्थान हैं (चेन का दूसरा सर्वर)।
किसी स्थान से इस तरह कनेक्ट करने के लिए जिसमें आपकी ज़रूरतों के हिसाब से सबसे अच्छा परफॉर्मेंस देने वाला Secure Core सर्वर अपनेआप चुना जाए, बस कोई देश चुनें → कनेक्ट करें।

अगर आप इस्तेमाल होने वाला Secure Core सर्वर खुद चुनना चाहते हैं, तो एग्ज़िट देश के बगल में > पे क्लिक करके कोई Secure Core एंट्री सर्वर चुनें।

अपनेआप-जुड़ें
ये सुनिश्चित करने के लिए कि आपके ब्राउज़िंग सत्र हमेशा Proton VPN से सुरक्षित रहें, ऑटो कनेक्ट स्विच को ऑन करें।

अगली बार जब आप अपना ब्राउज़र खोलेंगे, तो एक्सटेंशन अपनेआप हमारे VPN सर्वर्स से जुड़ जाएगा। आप किस सर्वर से जुड़ेंगे, ये इस बात पे निर्भर करता है कि ब्राउज़र बंद करने से पहले आपने आखिरी सर्वर कैसे चुना था।
- अगर आपने तुरंत जुड़ें का इस्तेमाल किया था, तो हमारा एक्सटेंशन दोबारा तुरंत जुड़ें का ही इस्तेमाल करेगा।
- अगर आपने कोई देश चुना था, तो हमारा एक्सटेंशन उसी देश के किसी VPN सर्वर से जुड़ेगा। ये उसी शहर या सर्वर का नहीं भी हो सकता, क्योंकि ये इस पर निर्भर करता है कि अभी कौन सा सबसे तेज VPN सर्वर उपलब्ध है।
- अगर आपने कोई शहर या सर्वर चुना था, तो हमारा एक्सटेंशन आपको उसी शहर या सर्वर से जुड़ा देगा।
स्प्लिट टनलिंग
स्प्लिट टनलिंग आपको अपने VPN कनेक्शन से कुछ खास वेबसाइटों को बाहर रखने देता है।
स्प्लिट टनलिंग इस्तेमाल करने के लिए:
1. खासियतें टैब खोलें और सूची में से स्प्लिट टनलिंग चुनें।

2. स्प्लिट टनलिंग टॉगल को ऑन करें।

3. स्प्लिट टनलिंग में कोई वेबसाइट जोड़ने के लिए, वेबसाइट जोड़ें पे क्लिक करें।

4. फील्ड में URL डालें, फिर कन्फर्म करने के लिए जोड़ें पे क्लिक करें।

इस वेबसाइट के सबडोमेन भी VPN कनेक्शन से बाहर रखे जाएंगे। अगर आप सबडोमेन को बाहर नहीं रखना चाहते, तो सबडोमेन भी जोड़ें को अचयनित करें।
बस, हो गया। अब आपके द्वारा जोड़ी गई वेबसाइट VPN के ज़रिए कनेक्ट नहीं होगी।
स्प्लिट टनलिंग को समावेशन मोड में कैसे बदलें
डिफॉल्ट रूप से, स्प्लिट टनलिंग आपके द्वारा जोड़ी गई वेबसाइटों को आपके VPN कनेक्शन से बाहर रखता है। बाकी सभी वेबसाइटें VPN द्वारा पहले की तरह सुरक्षित रहती हैं।
लेकिन आप स्प्लिट टनलिंग को समावेशन मोड में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जब समावेशन मोड सक्षम होता है, तो VPN सिर्फ उन्हीं वेबसाइटों को सुरक्षित रखता है जिन्हें आप स्प्लिट टनलिंग में जोड़ते हैं। बाकी सभी वेबसाइटें असुरक्षित रहेंगी।
समावेशन मोड सक्षम करने के लिए, स्प्लिट टनलिंग स्क्रीन पे बहिष्करण मोड लेबल पे क्लिक करें। ड्रॉपडाउन में से समावेशन मोड चुनें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Yes. If you have a Proton VPN Plus plan, you can connect up to ten devices at the same to our VPN network.
Each browser using the browser extension counts as one of your ten VPN connections. You can open as many tabs as you like in each window, but if you open a different browser running the browser extension, that will count as two active VPN connections.
We would love to offer a browser extension for Safari, but Safari doesn’t support the tools needed to create a VPN tunnel. If you are a Mac user, we suggest using a privacy-focused browser(नई विंडो) such as Firefox or Brave instead.
The Proton VPN browser extension is intended to complement our full VPN app, providing a quick and convenient way to protect your privacy when browsing the internet.
However, any browser extension must work within the limitations imposed by the browser itself. This means that under specific circumstances, the browser extension may not cover all the use-cases of the full Proton VPN app. we explain these here.
No. The browser extension is a stand-alone product and doesn’t require the Proton VPN app.
Yes. The browser extension is now available to everyone with a Proton account (including those on our Proton VPN Free plan).
Yes, if you’re on a paid Proton VPN plan.
The browser extension uses HTTPS.
Yes. Edge is based on Chromium and can use extensions downloaded from the Chrome Web Store. Just be sure to click Allow extensions from other stores when you first visit the Chrome Web Store.
Yes. Brave is based on Chromium and can use Chrome extensions downloaded from the Chrome Web Store without the need for any additional action on your part.
Yes, but you need to enable this. Please see instructions for Chrome and Firefox in the support article above.
If you completely close your browser application with an active VPN session running, the VPN session will end.
If auto connect is enabled, when you open the browser again, a connection will be established to the last server you connected to. If auto connect isn’t enabled, you’ll need to manually reconnect to a VPN server.
If you close a browser window but leave the application still running (for example on the macOS Dock, or in another open window), the VPN sessions will remain active.
The browser extension only protects things you do in your browser. It doesn’t protect your system activity or activity performed inside other applications, including BitTorrent clients, stand-alone messenger apps, and other browsers not using the browser extension.
Within a browser, activating the Proton VPN browser extension:
– Prevents your internet service provider (ISP) from knowing your browsing history
– Prevents untargeted mass surveillance that relies on ISPs logging your browsing history. It does not protect against more targeted attacks
– Prevents data discrimination, as your ISP can’t see what you do online
– Prevents internet censorship
– Can bypass geo-blocks, allowing you to stream content when traveling away from home
Please see Understanding the VPN Threat Model for more information on how a VPN defends against these threats.
The browser extension itself uses non-persistent memory, but by default, it stores a cookie on your browser so that your session remains active when you close the browser. This means you don’t need to sign in each time your restart your browser.
To manage and revoke active sessions(नई विंडो), sign in to account.proton.me and go to Settings → Go to settings → Security and privacy → Session management.
When you sign in to your Proton account, you can opt to uncheck the Keep me signed in option. If you do this, then no cookies will be stored on your browser.
No. You can clear your browsing history and browsing cache at any time. Doing so won’t affect the extension as long as you don’t specifically clear extension storage.
Our Chrome browser extension supports all browsers based on Chromium 108.0 (Official Build) or later. This includes Edge 108.0. Our Firefox browser extension supports all browsers based on Firefox 109.0 or later.
Yes. The browser extension fully supports IPv6. If you are using an IPv6-only internet connection, you can connect using our browser extension. If your internet connection supports both IPv6 and IPv4, IPv6 will be prioritized. In general, you are unlikely to notice any difference between using IPv6 and IPv4, but if you visit a website that only uses IPv6, it will be supported by our browser extension.
Yes. If you use the Proton VPN app and the browser extension together, all your device’s internet connections are routed through the VPN server the app is connected to. Connections inside the browser, however, will then also be routed to the VPN server the browser extension is connected to. This creates a “double-VPN” effect similar to our Secure Core feature.
This setup can be useful. For example, you may wish to protect all your device’s connections by connecting to the fastest VPN server for your location. At the same time, you can stream content from another country in your browser.
Using our Secure Core feature will create a “triple-VPN” (or even a “quadruple-VPN“ if used on both the browser extension and the VPN app), but the performance hit of doing this is likely to heavily outweigh any potential privacy and security advantages.