Proton VPN पे दो-फैक्टर सत्यापन
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- खाता
दो-फैक्टर सत्यापन (2-एफए)(नई विंडो) लॉगइन प्रक्रिया में सत्यापन के एक और दौर की मांग करके आपके Proton VPN खाते में सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है। 2-एफए इस्तेमाल करने के लिए, आपके पास ऐसा डिवाइस होना चाहिए जिस पे ऑथेंटिकेटर ऐप इंस्टॉल हो। ऑथेंटिकेटर ऐप एक वन-टाइम 6-अंकों का कोड बनाता है, जिसे लॉगइन करते वक्त सत्यापन कोड के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
इसका मतलब है कि अगर कोई हमलावर आपका पासवर्ड हासिल भी कर ले, तो भी वो आपके खाते में लॉगइन नहीं कर सकता, जब तक उसके पास आपके मोबाइल फोन का एक्सेस न हो। अपना खाता सुरक्षित रखने के लिए हम सलाह देते हैं कि अपने खाते पे 2-एफए सक्षम करें।
चुनने के लिए कई ऑथेंटिकेटर ऐप मौजूद हैं, लेकिन हम Proton Authenticator(नई विंडो) इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं, जो Proton का एक Free और ओपन सोर्स ऐप है और जो आपको ये करने देता है:
- मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप्स पे, ऑफलाइन होने पर भी, अपने 2-एफए कोड एक्सेस करें।
- शुरु-से-अंत तक एन्क्रिप्शन के साथ अपने 2-एफए कोड को अपने सभी डिवाइस पे सिंक करें।
- मन की शांति के लिए ऑटोमैटिक बैकअप सक्षम करें
- दूसरे 2-एफए ऐप्स से आसानी से आयात करें, या Proton Authenticator से निर्यात करें।
- बायोमेट्रिक्स या पिन कोड से अपना खाता सुरक्षित रखें।
जानें कि Proton Authenticator का इस्तेमाल कैसे करें(नई विंडो)
अब आप Proton Pass का इस्तेमाल करके 2-एफए कोड भी बना सकते हैं(नई विंडो)।
Note: The protonvpn.com(नई विंडो) website doesn’t support two-factor authentication (2FA) with a security key. To set this up and use it, please visit the proton.me website instead. You can find more details here(नई विंडो).
2-एफए कैसे सेटअप करें
अपने Proton VPN खाते पे 2-एफए सेटअप करने के लिए:
1. account.protonvpn.com पे अपने Proton VPN खाते में साइनइन करें।
2. खाता → दो-फैक्टर सत्यापन पे जाएं और ऑथेंटिकेटर ऐप स्विच चालू करें। आपसे पासवर्ड सत्यापन मांगा जाएगा।

3. अपना 2-एफए सेटअप शुरू करने के लिए अगला पर क्लिक करें।

4. अपने मोबाइल डिवाइस पे अपना ऑथेंटिकेटर ऐप खोलें और अपने डिवाइस के कैमरे से QR कोड स्कैन करें।
नोट: नीचे दिखाई गई डेमो इमेज को स्कैन न करें। अपनी खाता सेटिंग में दिखाई गई इमेज स्कैन करें।

अगर आप चाहें, तो इसके बजाय मैन्युअल रूप से कुंजी दर्ज करें चुनकर सत्यापन कुंजी मैन्युअल रूप से दर्ज कर सकते हैं। Proton Pass ब्राउज़र एक्सटेंशन का इस्तेमाल करके 2-एफए के लिए यही तरीका इस्तेमाल करें।

एक बार जब आप सफलतापूर्वक अपना Proton VPN खाता अपने ऑथेंटिकेटर ऐप में जोड़ लें, तो अगला पर क्लिक करें।
5. अपने ऑथेंटिकेटर ऐप से बना वन-टाइम 6-अंकों का कोड दर्ज करें और जमा करें पर क्लिक करें।

6. आपको कई वन-टाइम रिकवर कोड भी मिलेंगे। कृपया इन कोड को किसी सुरक्षित स्थान पे सेव करें। अगर आपका सत्यापन डिवाइस खो जाए, तो आप अपने ऑथेंटिकेटर ऐप से बने वन-टाइम कोड की जगह रिकवर कोड दर्ज कर सकते हैं। हर रिकवर कोड का इस्तेमाल आप सिर्फ एक बार कर सकते हैं।

आपका 2-एफए सेटअप अब पूरा हो गया है। अब आप अपने मोबाइल डिवाइस पे मौजूद ऑथेंटिकेटर ऐप का इस्तेमाल करके अपने खाते का एक्सेस लेने के लिए 6-अंकों के सत्यापन कोड बना सकते हैं।
2-एफए कैसे रीसेट करें
अगर आपका ऑथेंटिकेटर ऐप का एक्सेस खो जाए (उदाहरण के लिए, अगर आपका फोन खो जाए), तो आप अपना Proton 2-एफए रीसेट कर सकते हैं। इसके लिए:
1. account.protonvpn.com पे अपने Proton VPN खाते में साइनइन करें। जब आपसे 2-एफए कोड मांगा जाए, तो ऊपर स्टेप 6 में सेव किए गए किसी एक वन-टाइम रिकवर कोड का इस्तेमाल करें।
2. खाता → दो-फैक्टर सत्यापन पे जाएं और ऑथेंटिकेटर ऐप स्विच बंद करें।

3. अक्षम करें पर क्लिक करें और पासवर्ड सत्यापन दें।

एक बार यह हो जाने के बाद, आपके पुराने 2-एफए कोड काम नहीं करेंगे। हम दृढ़ता से सलाह देते हैं कि जैसे ही आपके पास ऑथेंटिकेटर ऐप का एक्सेस हो, 2-एफए दोबारा सेटअप करें। इसके लिए, आपको ऊपर बताई गई प्रक्रिया दोहरानी होगी।
कई डिवाइस के साथ 2-एफए का इस्तेमाल कैसे करें
अगर आप अपने 6-अंकों के सत्यापन कोड कई डिवाइस पे पाना चाहते हैं, उदाहरण के लिए अपने फोन और टैबलेट पे, तो आपको हर डिवाइस पे एक सत्यापन ऐप इंस्टॉल करना होगा।
अगर आपने पहले से दो-फैक्टर सत्यापन सक्षम किया है, तो आपको पहले उसे अक्षम करना होगा।
1. account.protonvpn.com पे अपने Proton VPN खाते में लॉगइन करें।
2. दो-फैक्टर सत्यापन पे जाएं और ऑथेंटिकेटर ऐप स्विच बंद करें। अक्षम करें पर क्लिक करें और पासवर्ड सत्यापन दें।

3. दो-फैक्टर सत्यापन स्विच को दोबारा चालू करें और ऊपर बताए गए तरीके से 2-एफए कॉन्फ़िगर करें। स्टेप 4 में, जिन सभी डिवाइस से आप 2-एफए का सत्यापन करना चाहते हैं, उन सभी को एक ही समय पे और एक ही QR कोड या मैन्युअल सत्यापन कुंजी का इस्तेमाल करके कॉन्फ़िगर किया जाना चाहिए।