बाहरी ईमेल पते को Proton Mail खाते में कैसे बदलें
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- खाता
आप गैर-Proton Mail ईमेल पते से Proton VPN और Proton Drive(नई विंडो) के लिए साइनअप कर सकते हैं। Proton कम्युनिटी के सदस्य के तौर पे, आप कम से कम एक Proton Mail ईमेल पता क्लेम कर सकते हैं (इस बात पे निर्भर करता है कि आप कौन सा प्लैन इस्तेमाल कर रहे हैं)।
इस गाइड में, हम आपको ये दिखाएंगे कि अगर आपने गैर-Proton Mail ईमेल पते का इस्तेमाल करके Proton खाते के लिए साइनअप किया है, तो अपना Proton Mail ईमेल पता कैसे एक्टिवेट करें। उसके बाद आप अपने नए Proton Mail मेलबॉक्स का इस्तेमाल करके ईमेल भेज और पा सकेंगे।
Proton Mail ईमेल पता कैसे बनाएँ
1. किसी ब्राउज़र में mail.proton.me(नई विंडो) पे जाएं और उस ईमेल पते और पासवर्ड से साइनइन करें जिसका इस्तेमाल आपने Proton VPN या Proton Drive के लिए साइनअप करते वक़्त किया था।
2. जिस ईमेल पते से आपने पहले साइनअप किया था, उसके आधार पे हम एक proton.me पता सुझाएंगे। अगर आप इस सुझाव से खुश हैं, तो इस्तेमाल करें पे क्लिक करें। अगर आप कुछ और चाहते हैं, तो खुद का बनाएं पे क्लिक करें।

जब तक किसी और ने उस पते का इस्तेमाल नहीं किया है, तब तक आप proton.me सफ़िक्स के साथ कोई भी ईमेल पता बना सकते हैं जो आपको पसंद हो। जब आप तैयार हों, तो जारी रखें पे क्लिक करें।

अगर आप कोई ऐसा पता चुनते हैं जो पहले से इस्तेमाल में है, तो आपको ये अलर्ट दिखेगा। कोई दूसरा पता चुनें और फिर से जारी रखें पे क्लिक करें।

जब आप अपना Proton Mail ईमेल पता चुन लेते हैं, तो आपको पुष्टि करनी होगी कि वो बाहरी ईमेल पता आपका ही है। Proton Mail उस बाहरी पते पे एक ईमेल भेजेगा जिसमें छह अंकों का कोड होगा। आपको वो कोड दर्ज करना होगा। कोड दर्ज करने के बाद, सत्यापित करें पे क्लिक करें।

अब आप ईमेल भेजने और पाने के लिए Proton Mail का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जानें कि Proton Mail के साथ कैसे शुरुआत करें(नई विंडो)
अब आप अपने Proton खाते में उस ईमेल पते से साइनइन कर सकते हैं जिसका इस्तेमाल आपने साइनअप करते वक़्त किया था, या अपने नए proton.me ईमेल पते से।
अपने ईमेल पते संभालने के लिए, सेटिंग → सेटिंग में जाएं → Proton Mail → पहचान और ईमेल पता में जाएं।
