कैसे सत्यापित करें कि कोई ईमेल वाकई Proton से है
- पढ़ने का समय
- 0 मिनट
- श्रेणी
- खाता
Proton कम्युनिटी के एक मूल्यवान सदस्य के रूप में, आपको हमारी ओर से कभी-कभी ईमेल मिलेंगे।
हालांकि, हमारी ओर से होने का दावा करने वाले किसी ईमेल के साथ इंटरैक्ट करने से पहले, ये सुनिश्चित करना ज़रूरी है कि वो असली है।
इससे आप और आपका खाता फिशिंग हमलों से सुरक्षित रहते हैं। फिशिंग के बारे में और जानें
हमारी ओर से ईमेल आने के कुछ कारण हो सकते हैं
अगर आपको हमारी ओर से कोई ईमेल मिले, तो वो आमतौर पे इनमें से किसी एक विषय के बारे में होता है:
- प्रोडक्ट सूचनाएँ (जैसे आने वाले कैलेंडर कार्यक्रम या पूरा हुआ Easy Switch आयात)
- न्यूज़लेटर, जिनसे आपको कंपनी की खबरों और नए रिलीज़ के बारे में अपडेट मिलता रहे
- ईमेल पता सत्यापन
- खाता पुनर्प्राप्ति
- ऑफर और प्रचार
हम कभी भी बिना वजह आपको ईमेल (या कॉल(नई विंडो)) करके आपके खाते की जानकारी या निजी जानकारी नहीं मांगेंगे।
हमारे भेजे गए ईमेल संभालने के लिए, account.protonvpn.com पे साइनइन करें और खाता → ईमेल सदस्यताएँ पे जाएं।
सत्यापित Proton ईमेल पते
ये सभी डोमेन हैं जिनका इस्तेमाल हम Proton कम्युनिटी को ईमेल भेजने के लिए करते हैं।
ये सत्यापित करने के लिए कि कोई ईमेल असली है, चेक करें कि वो इनमें से किसी एक डोमेन से भेजा गया था:
- no-reply@news.proton.me
- no-reply@news.protonvpn.com
- no-reply@news.proton.me
- no-reply@news.protonvpn.com
- no-reply@mail.proton.me
- no-reply@calendar.proton.me
- no-reply@drive.proton.me
- no-reply@vpn.proton.me
- no-reply@offers.proton.me
- no-reply@offer.protonvpn.com
- no-reply@notify.proton.me
- no-reply@notify.protonvpn.com
- no-reply@verify.proton.me
- no-reply@recovery.proton.me
- no-reply@partners.proton.me
- no-reply@referrals.proton.me
- contact@protonvpn.com
- contact@proton.me
- *@support.proton.me
कभी-कभी स्कैमर हमारे डोमेन से बहुत मिलते-जुलते डोमेन इस्तेमाल करते हैं। ध्यान से चेक करें ताकि पक्का हो जाए कि डोमेन बिल्कुल मैच करता है।
अगर आपको कोई ऐसा ईमेल मिले जो Proton से होने का दावा करता है, लेकिन इनमें से किसी डोमेन से नहीं आया है, तो कृपया उसे abuse@protonvpn.com पे रिपोर्ट करें।