Proton VPN होमपेज

Proton VPN के साथ Ivi कैसे देखें

पढ़ने का समय
1 मिनट
श्रेणी
स्ट्रीम गाइड

50 मिलियन से ज़्यादा महीने के एक्टिव उपयोगकर्ताओं के साथ, Ivi रूस की सबसे बड़ी ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम सर्विस है। ओरिजिनल कंटेंट के लिए मशहूर, Ivi 1,00,000 से ज़्यादा टाइटल्स का कैटलॉग ऑफर करती है, जिनमें रूसी और इंटरनेशनल फ़िल्में, टीवी सीरीज़ और एनिमेशन शामिल हैं।

Ivi फ़्री विज्ञापन-आधारित और प्रीमियम विज्ञापन-मुक्त दोनों तरह का कंटेंट ऑफर करती है। जिस तरह से भी देखना चाहें, साइनइन करने के लिए खाते की ज़रूरत होगी। इस गाइड में, हम देखते हैं कि Proton VPN के साथ Ivi को कैसे देखें:

Ivi शो

आप Proton VPN का इस्तेमाल दूसरी पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को अनब्लॉक करने के लिए भी कर सकते हैं, जिनमें Netflix, Disney+, और Amazon Prime Video शामिल हैं।

हमारे स्ट्रीमिंग हब(नई विंडो) का इस्तेमाल करके वो सभी सर्विस ढूंढें जिनकी हम सहायता करते हैं।

Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पैसे वाला Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप लॉगइन करके और अपने खाते के डैशबोर्ड से Plus (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।

अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus या Unlimited प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।

अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ Ivi कैसे देखें

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में लॉगइन करें और रूस में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें। संभावित सेंसरशिप की समस्याओं की वजह से, हो सकता है कि आपको Stealth या WireGuard® TCP VPN प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके कनेक्ट करना पड़े।

रूस में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें

3. www.ivi.ru(नई विंडो) पे Ivi की वेबसाइट देखें और अपने Ivi खाते से साइनइन करें (या अगर अभी तक खाता नहीं है तो साइनअप करें)। अब आप Proton VPN के साथ अपने मनपसंद Ivi लाइव और ऑन-डिमांड शो, फ़िल्में और कार्टून सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं।

मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ Ivi कैसे देखें

Ivi के ऐप Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, रूस छोड़ने से पहले इन्हें डाउनलोड करने की ज़रूरत पड़ सकती है।

1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

2. Proton VPN में लॉगइन करें और रूस में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें। संभावित सेंसरशिप की समस्याओं की वजह से, हो सकता है कि आपको Stealth या WireGuard TCP VPN प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके कनेक्ट करना पड़े।

रूस में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें

3. Ivi ऐप डाउनलोड करें और अपने Ivi खाते से साइनइन करें (या अगर अभी तक खाता नहीं है तो साइनअप करें)। अब आप Proton VPN के साथ अपने मनपसंद Ivi लाइव और ऑन-डिमांड शो, फ़िल्में और कार्टून सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं।

अपने स्मार्ट टीवी पे Proton VPN के साथ Ivi कैसे देखें

Ivi के ऐप Android TV, Amazon Fire TV (“firestick”) और Apple TV के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, रूस छोड़ने से पहले इन्हें डाउनलोड करने की ज़रूरत पड़ सकती है।

1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:

2. Proton VPN में लॉगइन करें और रूस में किसी भी सर्वर से कनेक्ट करें। संभावित सेंसरशिप की समस्याओं की वजह से, Android TV पे हो सकता है कि आपको Stealth या WireGuard TCP VPN प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करके कनेक्ट करना पड़े। फ़िलहाल, Apple TV ऐप VPN प्रोटोकॉल बदलने की सुविधा सपोर्ट नहीं करता।

3. अपने Android TV, Fire TV या Apple TV डिवाइस पे Ivi ऐप इंस्टॉल करें और अपने Ivi खाते से साइनइन करें (या अगर अभी तक खाता नहीं है तो साइनअप करें)। अब आप Proton VPN के साथ अपने मनपसंद Ivi लाइव और ऑन-डिमांड शो, फ़िल्में और कार्टून सुरक्षित तरीके से देख सकते हैं।

Ivi स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण

ऊपर दिए गए स्टेप फ़ॉलो करने के बाद भी अगर Ivi काम नहीं करता, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:

  1. Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
  2. अगर Ivi को अपने ब्राउज़र से एक्सेस कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाएं(नई विंडो).
  3. अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
  4. अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।

अगर इनमें से कोई भी विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीमिंग समस्या निवारण गाइड देखें या अपनी सहायता टीम से संपर्क करें।

क्या आपको वह नहीं मिला जो आप ढूंढ रहे थे?

सामान्य संपर्कcontact@proton.me
मीडिया संपर्कmedia@proton.me
कानूनी संपर्कlegal@proton.me
साझेदारी संपर्कpartners@proton.me