Proton VPN के साथ VRT MAX कैसे देखें
- पढ़ने का समय
- 1 मिनट
- श्रेणी
- स्ट्रीम गाइड
VRT MAX, बेल्जियम के फ्लेमिश (डच-भाषी) सार्वजनिक प्रसारक VRT का स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म है। ये VRT के टीवी चैनलों (जिनमें VRT 1, Canvas, Ketnet, Sporza, और न्यूज़ शामिल हैं), रेडियो स्ट्रीम, पॉडकास्ट, और फ्लेमिश समुदाय के लिए बनाए गए अतिरिक्त वीडियो कंटेंट का फ्री ऑन-डिमांड और लाइव एक्सेस देता है।
VRT MAX बेल्जियम में सबके लिए फ्री (बिना विज्ञापनों के) उपलब्ध है। ऑन-डिमांड कंटेंट देखने के लिए खाता ज़रूरी है, लेकिन बिना साइनइन किए लाइव स्ट्रीम देखे जा सकते हैं। इस गाइड में, हम देखते हैं कि इन पे Proton VPN के साथ VRT MAX कैसे देखें:

आप Proton VPN का इस्तेमाल VTM GO, Netflix, RTL Play, और RTBF Auvio जैसी अन्य लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाएं देखने के लिए भी कर सकते हैं। हमारी सहायता की जाने वाली सभी सेवाएं ढूंढने के लिए हमारे स्ट्रीमिंग हब का इस्तेमाल करें।
Proton VPN के ज़रिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने के लिए, आपको एक पैसे वाला Proton VPN प्लैन चाहिए। अगर आपके पास पहले से Proton VPN Free प्लैन है, तो आप लॉगइन करके और अपने खाते के डैशबोर्ड से Plus (या कोई दूसरा पैसे वाला प्लैन) चुनकर अपना खाता अपग्रेड करें।
अगर आपके पास Proton VPN खाता नहीं है, तो आप Plus प्लैन के लिए साइनअप कर सकते हैं।
अपने ब्राउज़र से Proton VPN के साथ VRT MAX कैसे देखें
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में साइनइन करें और बेल्जियम के किसी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. VRT MAX की वेबसाइट www.vrt.be/vrtmax(नई विंडो) पे जाएं।
4. अपने VRT MAX खाते में साइनइन करके अपने मनपसंद ऑन-डिमांड शो, फिल्में, और खेल Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखें, या बिना साइनइन किए लाइव स्ट्रीम देखें।
अपने मोबाइल डिवाइस पे Proton VPN के साथ VRT MAX कैसे देखें
VRT MAX ऐप्स Android(नई विंडो), iOS और iPadOS(नई विंडो) के लिए उपलब्ध हैं, हालांकि हो सकता है कि आपको इन्हें बेल्जियम छोड़ने से पहले डाउनलोड करना पड़े।
1. अगर आपने पहले से ऐसा नहीं किया है, तो अपने डिवाइस के लिए Proton VPN डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।
2. Proton VPN में साइनइन करें और बेल्जियम के किसी सर्वर से कनेक्ट करें।

3. अपने VRT MAX खाते में साइनइन करके अपने मनपसंद ऑन-डिमांड शो, फिल्में, और खेल Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखें, या बिना साइनइन किए लाइव स्ट्रीम देखें।
अपने स्मार्ट टीवी पे Proton VPN के साथ VRT MAX कैसे देखें
VRT MAX ऐप्स Android TV, Android-आधारित Amazon Fire TV (“firestick”), और Apple TV के लिए उपलब्ध हैं।
1. इनके लिए Proton VPN डाउनलोड करें:
2. Proton VPN में साइनइन करें और बेल्जियम के किसी सर्वर से कनेक्ट करें।
3. अपने VRT MAX खाते में साइनइन करके अपने मनपसंद ऑन-डिमांड शो, फिल्में, और खेल Proton VPN के साथ सुरक्षित रूप से देखें, या बिना साइनइन किए लाइव स्ट्रीम देखें।
VRT MAX स्ट्रीमिंग समस्याओं का समस्या निवारण
अगर ऊपर दिए गए चरणों के बाद भी VRT MAX काम नहीं कर रहा है, तो ये समस्या निवारण विकल्प आज़माएं:
- Proton VPN ऐप को वापिस शुरु करें और एक नया VPN कनेक्शन शुरू करें।
- अगर आप VRT MAX को अपने ब्राउज़र के ज़रिए एक्सेस कर रहे हैं, तो अपने ब्राउज़र का कैश हटाने(नई विंडो) की कोशिश करें।
- अपने डिवाइस को वापिस शुरु करें।
- अपना DNS कैश हटाएं (Windows, Mac, या Linux)।
अगर इनमें से कोई विकल्प काम नहीं करता, तो कृपया हमारी स्ट्रीम समस्या निवारण गाइड देखें या हमारी सहायता टीम से संपर्क करें।